Mogra Plant Vastu Tips: मोगरे का पौधा न सिर्फ सुंदरता और सुगंध का प्रतीक है, बल्कि यह सकारात्मकता, सौभाग्य और शांति का माध्यम भी है. यदि इसे वास्तु नियमों के अनुसार लगाया जाए, तो यह आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार कर सकता है.
Mogra Plant Vastu Upay: मोगरे के फूलों की सुगंध जितनी मनमोहक होती है, उतनी ही शुभ यह वास्तु और ज्योतिष के दृष्टिकोण से भी मानी गई है. इसकी खुशबू वातावरण को शुद्ध करती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि मोगरे का पौधा घर में सही दिशा में लगाया जाए, तो यह न सिर्फ सुंदरता बढ़ाता है बल्कि जीवन से जुड़ी अनेक परेशानियों को भी दूर करता है. हालांकि, गलत दिशा या स्थान पर लगाने से इसके शुभ प्रभाव कम हो सकते हैं. ऐसे में आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानते हैं कि मोगरे के पौधे को घर में कहां और कैसे लगाना चाहिए ताकि इसका विशेष लाभ प्राप्त हो सके. घर में मोगरे का पौधा लगाने के शुभ प्रभाव मोगरा अपने सुगंधित फूलों के कारण पूजा-पाठ में भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव, विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के समय मोगरे के फूल चढ़ाने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. गुरुवार और शुक्रवार के दिन पूजा में मोगरे के फूलों का प्रयोग करने से घर में धन, सौभाग्य और सुख का आगमन होता है. कहा जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार में चल रही समस्याओं से राहत मिलती है. मोगरे का पौधा लगाएं इस दिशा में वास्तु शास्त्र में मोगरे के पौधे की दिशा का विशेष महत्व बताया गया है. उत्तर-पूर्व दिशा मोगरे के पौधे के लिए सबसे शुभ मानी जाती है. इसके अलावा उत्तर या पूर्व दिशा में भी इस पौधे को लगाया जा सकता है. इन दिशाओं में मोगरे का पौधा लगाने से घर का वातावरण शांत, खुशहाल और ऊर्जा से भरपूर बना रहता है. ध्यान रखें कि पौधे को ऐसे स्थान पर रखें जहां उसे पर्याप्त धूप और ताजी हवा मिलती रहे. मोगरे का पौधा लगाने के वास्तु नियम मोगरे का पौधा घर के प्रवेश द्वार या खिड़की के पास लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि इसकी खुशबू मन को शांति देती है. इसे कभी भी बाथरूम या टॉयलेट के पास नहीं लगाना चाहिए- ऐसा करना वास्तु दोष उत्पन्न कर सकता है. पौधे को ऐसी जगह रखें जहां अंधेरा न रहता हो और नियमित रूप से उस स्थान की साफ-सफाई करें. अगर पौधा सूख जाए या मुरझा जाए तो उसे तुरंत घर से हटा देना चाहिए, क्योंकि सूखा पौधा नकारात्मक ऊर्जा का कारण बनता है. यह भी पढ़ें: कंगाली की वजह बन सकते हैं घर में लगे ये 5 पेड़, घटने लगेगा बैंक बैलेंस मोगरे का पौधा लगाने से मिलने वाले लाभ वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोगरे का पौधा सही दिशा में लगाने से मानसिक तनाव और चिंता कम होती है. घर का वातावरण शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण रहता है. नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी समझ बढ़ती है. घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का स्थायी वास होता है.
Vastu Shastra Mogra Plant Benefits In Hindi Mogre Ka Paudha Kab Lagana Chahiye मोगरे का पौधा किस दिशा में लगाएं मोगरे का पौधा लगाने के वास्तु टिप्स वास्तु शास्त्र मोगरे का पौधा घर में लगाने के लाभ Mogra Plant Vastu Vastu Tips Mogra Plant Vastu Benefits
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Eye Care Tips: तुमचे डोळे सुदृढ ठेवण्यासाठी फॉलो करा या साध्या 6 साध्या सवयी!Eye Care Tips: बदलेली जीवनशैली ते वाढलेला स्क्रीन टाईम यामुळे डोळ्यांवर खूप मोठ्या प्रमाणात वाईट परिणाम होत आहे.
Read more »
Plants Vastu Tips: ये पौधे लाएंगे आपके घर में खुशहाली और समृद्धि, वास्तु के अनुसार जानें सही दिशावास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ पेड़-पौधे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और खुशहाली आती है। वास्तु शास्त्र में इन पेड़-पौधो को घर में लगाने के लिए सही दिशा का भी वर्णन किया गया है, जिसका ध्यान रखना बहुत जरूरी है। तभी इसका लाभ मिल सकता...
Read more »
नवग्रह से जुड़े ये पौधे चुन-चुनकर दूर करेंगे वास्तु दोष, इस दिशा में लगाने से आएगी समृद्धिNavagrah Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जो नवग्रह दोष दूर करने में बेहद सहायक साबित होते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में किन पौधों को लगाकर नवग्रह दूर किया जा सकता है.
Read more »
बस ये छोटा सा काम, महीनों तक बेदाग और हरा-ताजा रहेगा आंवला, जानें घरेलू उपायAmla Storage Tips: बस ये छोटा सा काम, महीनों तक बेदाग और हरा-ताजा रहेगा आंवला, जानें घरेलू उपाय
Read more »
Vastu Tips: अमीर लोग घर की इस दिशा में रखते हैं लाल रंग की चीजें, धनधान्य में होती है कई गुना वृद्धिVastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा अग्नि तत्व से संबंधित है और इसे लाल रंग से जोड़ा जाता है. कहते हैं कि घर में दक्षिण दिशा में लाल रंग की वस्तुएं रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और आर्थिक कठिनाइयां दूर रहती हैं.
Read more »
Vastu Tips For Shivling: घर में रखना है शिवलिंग? तो जान लें आकार और दिशा से जुड़े ये वास्तु नियमVastu Tips For Shivling Niyam: अगर आप अपने घर में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं तो आपको इससे जुड़े कई नियमों को जान लेना चाहिए. जैसे घर के शिवलिंग का आकार उनकी दिशा और उसकी सही जगह क्या होनी चाहिए. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.
Read more »
