यात्री राहत: टिकट बुकिंग के 48 घंटों में कैंसिलेशन या बदलाव मुफ्त, DGCA का नया मसौदा

अर्थव्यवस्था News

यात्री राहत: टिकट बुकिंग के 48 घंटों में कैंसिलेशन या बदलाव मुफ्त, DGCA का नया मसौदा
DGCAहवाई यात्राटिकट कैंसिलेशन
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 102 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 61%
  • Publisher: 51%

सरकार हवाई यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है। DGCA ने टिकट बुक करने के 48 घंटों के भीतर बिना किसी शुल्क के कैंसिलेशन या बदलाव की अनुमति देने के लिए मसौदा जारी किया है। 30 नवंबर तक सुझाव मांगे गए हैं। नए नियमों के अनुसार, गलत नाम सुधारने, मेडिकल इमरजेंसी में रिफंड और 21 कार्य दिवसों में रिफंड की सुविधा मिलेगी।

"एयर पैसेंजर्स को सरकार अब बड़ी राहत देने के मूड में है. अब एयर पैसेंजर्स को टिकट बुक करने के 48 घंटे के अंदर-अंदर कैंसिल या फिर चेंज करवाने का मौका मिल सकता है. वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या एक्सट्रा चार्ज के.

डीजीसीए यानी डायरेक्ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने इन नियमों को लागू करने के लिए एक ड्राफ्ट जारी किया है.Advertisment 30 नवंबर तक DGCA ने इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं. अब अगर सब कुछ ठीक रहता है तो जल्द ही नए नियम बनेंगे. लेकिन ये लागू कब से होगा, ये अब तक नहीं हुआ है. Directorate General of Civil Aviation drafts new rules letting air passengers cancel or amend tickets without extra charges within 48 hours of booking and mandates faster refunds. pic.twitter.com/05yyNBMVck — ANI November 4, 2025 समझें नया नियम 3 पॉइंट में... बुकिंग के बाद लोगों को 48 घंटे का लुक-इन पीरियड मिलेगा. यानी टिकट बुक करने के बाद किसी वजह से प्लान कैंसिल करना पड़ रहा है तो आप निश्चिंत होकर 48 घंटे के अंदर-अंदर टिकट कैंसिल कर पाएंगे. अगर आपने गलती से गलत नाम लिख दिया है तो आप फ्री में 24 घंटे के अंदर उसे सुधार सकते हैं. मेडिकल इमरजेंसी में एयरलाइन से रिफंड मिल सकता है. खास बात है कि पैसेंजर ने डायरेक्ट एयरलाइन की वेबसाइट से टिकट बुक किया है या फिर किसी ट्रैवल एजेंट या फिर किसी पोर्टल से, रिफंड का जिम्मा एयरलाइन का होगा. ऐसा इसलिए कि एजेंट उनका ही एक्सटेंशन हैं. 21 वर्किंग डे में रिफंड देना ही होगा. अगर आप टिकट अमेंडमेंट कर रहे हैं, तो आपको नए फ्लाइट का फेयर डिफरेंस चुकाना होगा. ध्यान रहे आपको ये सुविधा तभी मिलेगी, जब फ्लाइट की डिपार्चर डेट बुकिंग से कम से कम पांच दिन डोमेस्टिक फ्लाइट के लिए बचे हों या फिर 15 दिन इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए बचे हों. अपने हिसाब से फीस लगाती है एयरलाइन भारत में वर्तमान में एयर टिकट कैंसिलेशन के लिए कोई स्टैंडर्ड 48 घंटे का ग्रेस पीरियड नहीं है. अधिकांश वक्त अपनी पॉलिसी के अनुसार ही एयरलाइंस फीस लेती हैं. रिफंड प्रोसेस भी इसका धीमा है. पैसेजर्स को परेशानी होती है. ट्रैवल एजेंट्स या फिर पोर्टल्स से हुई टिकट का रिफंड मिलने में देरी होती है. ग्राहकों को फायदा, एयरलाइन पर असर एयरलाइन इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बदलाव से यात्रियों को तो सुविधाएं मिलेंगी और उनका भरोसा बढ़ेगा. लेकिन एयरलाइंस को लगता है कि उनका रेवेन्यू इससे प्रभावित हो सकता है. एक एक्सपर्ट का कहना है कि ये ड्राफ्ट अमेरिका और यूरोप के नियमों की तरह है. वहां भी 24 घंटे का फ्री कैंसिलेशन स्टैंडर्ड है. "

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

DGCA हवाई यात्रा टिकट कैंसिलेशन रिफंड नियम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

DGCA: 48 घंटे में टिकट रद्द या संशोधित करने पर नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क, डीजीसीए जल्द बदलेगा नियमDGCA: 48 घंटे में टिकट रद्द या संशोधित करने पर नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क, डीजीसीए जल्द बदलेगा नियमनागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने टिकट रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत यात्री बुकिंग के 48 घंटे के अंदर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने टिकट को रद्द
Read more »

DGCA: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना अतिरिक्त शुल्क के रद्द होगा विमान टिकट, डीजीसीए करने जा रहा बड़ा बदलावDGCA: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना अतिरिक्त शुल्क के रद्द होगा विमान टिकट, डीजीसीए करने जा रहा बड़ा बदलावनागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने टिकट रिफंड के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। इसके तहत यात्री बुकिंग के 48 घंटे के अंदर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने टिकट को रद्द
Read more »

एयर टिकट वापसी के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी में DGCA, यात्रियों को मिलेगा फायदाएयर टिकट वापसी के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी में DGCA, यात्रियों को मिलेगा फायदानागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA हवाई टिकट वापसी नियमों में बदलाव करने जा रहा है, जिससे यात्रियों को फायदा होगा। टिकट रद्द करने पर अधिक रिफंड और कम कैंसिलेशन चार्ज लगने की संभावना है। DGCA जल्द ही मसौदा जारी करेगा।
Read more »

डीजीसीए ने टिकट रिफंड नियमों में किया बदलाव, 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द करने या बदलाव की सुविधाडीजीसीए ने टिकट रिफंड नियमों में किया बदलाव, 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द करने या बदलाव की सुविधानागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) टिकट रिफंड के नियमों में बदलाव कर रहा है। इसके तहत यात्री बुकिंग के 48 घंटे के अंदर बिना शुल्क टिकट रद्द या बदल सकेंगे। एजेंट के माध्यम से टिकट खरीदने पर एयरलाइंस रिफंड के लिए जिम्मेदार होगी। 21 दिनों में रिफंड देना होगा और नाम में त्रुटि होने पर 24 घंटे में सुधार की सुविधा मिलेगी।
Read more »

DGCA ने जारी की नई गाइडलाइंस: फ्लाइट टिकट कैंसिल या बदलाव पर अब नहीं लगेगा चार्जDGCA ने जारी की नई गाइडलाइंस: फ्लाइट टिकट कैंसिल या बदलाव पर अब नहीं लगेगा चार्जDGCA ने नई ड्राफ्ट गाइडलाइंस जारी की हैं, जिसके तहत फ्लाइट टिकट बुकिंग के 48 घंटों के भीतर कैंसिल या बदलाव करने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। ट्रैवल एजेंट से टिकट खरीदने पर वापसी की जिम्मेदारी एयरलाइंस की होगी। वापसी प्रक्रिया 21 कार्यदिवसों में पूरी करनी होगी।
Read more »

फ्री में फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन, 21 दिन में आएगा पूरा रिफंड...एयरलाइंन की मनमानी पर DGCA की सख्ती, जल्द नया नियमफ्री में फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन, 21 दिन में आएगा पूरा रिफंड...एयरलाइंन की मनमानी पर DGCA की सख्ती, जल्द नया नियमट्रेन टिकट कैंसिल करने पर रेलवे एक छोटा सा चार्ज काटकर आपको बाकी का किराया रिफंड कर देता है. वहीं अगर फ्लाइट टिकट कैंसिल करवाना हो तो एयरलाइन कंपनियां मोटी रकम चार्ज के तौर पर काट लेती है और लगभग न के बराबर किराए का रिफंड मिलता है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:42:40