vastu tips for wall clock: यदि आप भी किस्मत को मजबूत करना और जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं, तो घड़ी से जुड़े इन वास्तु नियमों को अवश्य अपनाएं.
Vastu Shastra: कई बार पूरी मेहनत और लगन के बावजूद मनचाहे परिणाम नहीं मिलते. काम बिगड़ जाते हैं, रिश्तों में तनाव आने लगता है या आर्थिक परेशानी लगातार बनी रहती है. ऐसे समय लोग अक्सर कहते हैं- “समय ठीक नहीं चल रहा.
” लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इस बिगड़े हुए समय के पीछे आपके घर की दीवार पर लगी घड़ी भी जिम्मेदार हो सकती है? वास्तुशास्त्र के अनुसार घड़ी सिर्फ समय देखने का साधन नहीं, बल्कि घर के ऊर्जा प्रवाह को प्रभावित करने वाला महत्वपूर्ण तत्व है. गलत दिशा, टूटी घड़ी या गलत आकार की वॉल क्लॉक नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाकर उन्नति के मार्ग में बाधा डाल सकती है. वहीं सही दिशा में लगी सही घड़ी जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता लाती है। ऐसे में वास्तु नियमों का पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है. ज्योति शास्त्र के जाहा बताते हैं कि यदि दीवार घड़ी की दिशा और अवस्था ठीक न हो तो इसका असर सीधे भाग्य और तरक्की पर पड़ सकता है. आइए जानते हैं घड़ी से जुड़े वह महत्वपूर्ण वास्तु नियम जिन्हें घर में जरूर अपनाना चाहिए. दक्षिण दिशा में घड़ी लगाने से करें परहेज यदि आपके घर की दक्षिण दिशा में घड़ी लगी है, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए. दक्षिण दिशा पितरों और यम दिशा मानी जाती है. वास्तुशास्त्र के अनुसार इस दिशा में समय देखना अशुभ माना गया है, जिससे जीवन में रुकावटें और परेशानियां बढ़ सकती हैं. माना जाता है कि यहां घड़ी लगाने से तरक्की की गति धीमी हो जाती है और बार-बार समस्याएं आती हैं. इन दिशाओं में लगाएं घड़ी वास्तु के अनुसार उत्तर, पूर्व और पश्चिम दिशा घड़ी लगाने के लिए सबसे शुभ मानी गई हैं. उत्तर दिशा धन, करियर और उन्नति की दिशा होती है. यहां घड़ी लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सफलता के अवसर बढ़ते हैं. सूर्य की दिशा होने के कारण यह नई ऊर्जा, आशा और सकारात्मकता का प्रतीक है. यहां लगी घड़ी घर में शुभता बढ़ाती है. पश्चिम दिशा स्थिरता और दीर्घकालिक सफलता देती है. यहां घड़ी लगाने से मानसिक शांति और संतुलन बना रहता है. यदि घड़ी इन दिशाओं के अनुसार सही जगह पर लगाई जाए, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है और तरक्की के मार्ग खुलते हैं. मुख्य दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाने से बचें कई लोग मेन गेट के ऊपर घड़ी टांग देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार यह बहुत गलत माना जाता है. इससे घर में आने-जाने वाले लोगों की ऊर्जा बाधित होती है और घर का वातावरण अस्थिर हो सकता है. यदि आप चाहते हैं कि प्रवेश करते समय नजर घड़ी पर पड़े, तो उसे मुख्य दरवाजे के सामने वाली दीवार पर लगाएं—लेकिन यह दिशा दक्षिण नहीं होनी चाहिए. यह भी पढ़ें: घर की पश्चिम दिशा में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना शनि देव कर देंगे कंगाल! टूटी या रुकी हुई घड़ी घर में न रखें वास्तुशास्त्र में टूटी, बंद या बहुत धीमी चलने वाली घड़ी को बेहद अशुभ माना गया है. टूटी हुई घड़ी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है. बंद घड़ी जीवन में रुकावटों और ठहराव का संकेत देती है. धीमी घड़ी तरक्की की गति को धीमा करती है और आर्थिक दिक्कतें बढ़ा सकती है. इसलिए घड़ी का कांच टूटे या बैटरी खत्म हो तो तुरंत सुधार कराएं या घड़ी बदल दें. वास्तु के अनुसार शुभ घड़ी कैसी होनी चाहिए? घड़ी खरीदते समय सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि उसका आकार और रंग भी महत्व रखता है. गोल, अंडाकार या अष्टकोणीय घड़ियां वास्तु के अनुसार शुभ मानी जाती हैं. पेंडुलम वाली घड़ी घर में सकारात्मक वाइब्रेशन बढ़ाती है. सफेद, हल्का नीला या सिल्वर रंग शांत ऊर्जा का प्रतीक होते हैं. सही दिशा और सही घड़ी का संयोजन घर में उन्नति, खुशहाली और समृद्धि लाता है. घड़ी का समय हमेशा आगे रखें वास्तु के अनुसार घड़ी का समय कभी पीछे नहीं होना चाहिए. आप चाहें तो घड़ी को 1–2 मिनट आगे सेट कर सकते हैं. ऐसा करना शुभ माना जाता है और यह सकारात्मकता बढ़ाता है. पीछे चलने वाली घड़ी व्यक्ति को जीवन में पीछे खींचती है और बाधाएं बढ़ाती है.
Wall Clock Direction As Per Vastu Best Direction For Wall Clock In Home Vastu For Wall Clock Placement Vastu Clock Rules Wall Clock Vastu Guide Which Direction To Hang Wall Clock Vastu Tips For Home Vastu Dos And Don’Ts For Clock Lucky Direction For Wall Clock
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vastu Tips: हाथ में पैसा नहीं टिकता तो अपनाएं ये टिप्स, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपावास्तु दोष की वजह से मेहनत के बावजूद भी घर में पैसा नहीं टिकता. जानते हैं 7 आसान वास्तु उपाय के बारे में जिसे अपनाकर पैसों की तंगी से छुटकारा मिल सकता है.
Read more »
Vastu Tips for Money: पैसा आते ही रेत की तरह हाथ से निकल जाता है? ये जबरदस्त वास्तु टिप्स रोकेंगे घर में धन!Vastu Tips for Money: पैसा खूब कमाते हैं लेकिन पैसा घर में रुकता नहीं है तो इसका एक मतलब ये भी हो
Read more »
Wedding Card Tips: शादी की कार्ड पर दूल्हा दुल्हन की फोटो लगाना शुभ या अशुभ, छपवाते समय किन दो बातों का रखें ध्यान!Wedding Card Vastu Tips In Hindi: हिंदू धर्म में विवाह एक बड़ा मांगलिक कार्यक्रम है जिसमें दो लोगों
Read more »
Vastu Tips: भूमि दोष उजाड़ सकता है बसा बसाया घर, जानें लक्षण और अचूक उपाय!Bhumi Dosh Upay In Hindi: वास्तु शास्त्र में कई तरह के वास्तु दोषों के बारे में विस्तार से बताया
Read more »
Vastu Tips: मां लक्ष्मी को नाराज करती हैं घर में मौजूद ये 4 चीजें, वास्तु शास्त्र में बताए गए धन हानि के कारणVastu Tips: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी माना गया है. कहा जाता है कि जिनके घर में मां लक्ष्मी की कृपा होती है, वहां कभी धन की कमी नहीं रहती और जीवन सुख, शांति व आनंद से भरा रहता है. लेकिन अगर घर में वास्तु दोष हो, तो मां लक्ष्मी नाराज भी हो सकती हैं.
Read more »
दक्षिण दिशा में रख दें ये 3 सजावटी चीजें... उमड़ पड़ेगा 'कुबेर का खजाना'! जानें वास्तु का ये उपायVastu Tips For Home : अगर घर में धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ानी है, तो वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा के लिए कुछ खास उपाय बताए गए गए हैं. माना जाता है कि दक्षिण दिशा यम और पूर्वजों की दिशा होने के साथ-साथ स्थिरता और धन का भी कारक है. ऐसे में कुछ विशेष सजावटी चीजें रखने से घर में 'कुबेर का खजाना' उमड़ सकता है.
Read more »
