Varanasi News: वाराणसी के संकठा माता मंदिर के बगल में आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आरती के समय अचानक आग लग गई. जानिए पूरी डिटेल...
Varanasi News : वाराणसी के आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मंदिर के गर्भगृह में आरती के वक्त अचानक आग लग गई. यह घटना ब्रह्मनाल चौकी के पास हुई. घटना के वक्त हरियाली श्रृंगार और आरती चल रही थी.
इस अग्निकांड में मंदिर के मुख्य पुजारी समेत कई भक्त बुरी तरह झलस गए. मंदिर में अचानक लगी आग बताया जा रहा है कि आरती का दीपक सजावट में लगी रुई के संपर्क में आ गया. जिससे आग तेजी से पूरे गर्भगृह में फैल गई. आग लगने से वहां मौजूद श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को आनन-फानन में मंडलीय अस्पताल कबीर चौरा ले जाया गया. जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया. आग लगने से मची हड़कंप जानकारी के मुताबिक, एक शख्स 65 फीसदी तक झुलस गया. जिसकी हालत बेहद गंभीर है. मंदिर में आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. जैसे ही आग की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को मिली तो आनन-फानन में ये टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाल लिया. यह भी पढ़ें: Varanasi Rain Alert: काशी में 48 घंटे भारी! गरज-चमक के साथ होगी बेतहाशा बारिश, IMD की भविष्यवाणी ने डराया
Atma Visheshwar Temple Accident Hariyali Teej Temple Incident Varanasi News India Temple Fire Uttar Pradesh Accident News Temple Priest Injured Fire In Sanctum Sanctorum Varanasi Today News Varanasi Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रिश्वतखोरी मामले में CBI का बड़ा एक्शन, आयकर विभाग के सहायक निदेशक समेत तीन गिरफ्ताररिश्वतखोरी मामले में सीबीआई का बड़ा एक्शन, आयकर विभाग के सहायक निदेशक समेत तीन गिरफ्तार
Read more »
बांग्लादेशी एयरफोर्स का चीनी मूल का ट्रेनिंग फाइटर जेट F-7 क्रैश, कॉलेज की छत से जाकर टकराया, 1 की मौतबांग्लादेश की राजधानी ढाका में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। ये हादसा तब हुआ, जब एयरफोर्स का एक ट्रेनिंग विमान जमान पर आकर गिर गया।
Read more »
Meerut News: गंगनहर में उतरती मिलीं चार लाशें, मचा हड़कंप, लापरवाही के आरोपों में घिरी पुलिस!Meerut News in Hindi: मेरठ के सरधना में गंगनहर में चार अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस की लापरवाही से लोगों में गुस्सा बढ़ा. पिछले हफ्ते भी तीन शव मिले थे. लोग सुरक्षा और पहचान की मांग कर रहे हैं.
Read more »
अमेठी: सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला चौकीदार का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिसUP News: अमेठी जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र में सड़क के किनारे एक बुजुर्ग का शव मिला। मृतक की पहचान अमरनाथ पासी के रूप में हुई है, जो थाने में चौकीदार थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही...
Read more »
वाराणसी: आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में लगी भीषण आग, पुजारी समेत 7 लोग झुलसेवाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मनाल चौकी अंतर्गत आत्मविश्वेश्वर मंदिर में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मंदिर के गर्भगृह में अचानक आग लग गई. यह हादसा हरियाली तीज के अवसर पर मंदिर में हो रहे विशेष हरियाली श्रृंगार और आरती के दौरान हुआ.
Read more »
Varanasi News: वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान लगी आग, 9 श्रद्धालु झुलसे, मचा हड़कंपVaranasi News: वाराणसी के आत्म विश्वेश्वर मंदिर में सावन के आखिरी दिन आग लगने से पुजारी समेत 9 श्रद्धालु झुलस गए, जिनमें से 4 की हालत गंभीर है. हादसे के वक्त मंदिर में सैकड़ों लोग मौजूद थे
Read more »
