वाराणसी के बड़ागांव में एक नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक विष्णु विकुरूप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे से दुर्गंध आने पर घटना का पता चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। मृतक केरल के रहने वाले थे और पिछले एक साल से कॉलेज में पढ़ा रहे...
संवाद सहयोगी, बड़ागांव। थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे के समीप एसएएस नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मकान मालिक को कमरे से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। मृतक 36 वर्षीय विष्णु विकुरूप मूल रूप से केरल के अलप्पुझा जिले के चारुमुड, थमराकुलम के निवासी थे। वह हरहुआ चौराहे पर पास अनिल कुमार साव के मकान में इसी वर्ष जनवरी से किराए पर रह रहे थे। मकान मालिक के अनुसार, उन्हें आखिरी बार सोमवार की रात को देखा था। मंगलवार की रात कुछ छात्राओं को दुर्गंध महसूस हुई, जिसके बाद उन लोगों ने अनिल को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद अनिल जब कमरे तक पहुंचे तो विष्णु फर्श पर पड़े मिले। कमरे का दरवाजा अंदर से खुला था और पंखा चल रहा था, लेकिन लाइट बंद थी। घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। मंगलवार की मध्य रात्रि बड़ागांव पुलिस, एसीपी पिंडरा और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है वहीं शिक्षक की मौत की सूचना के बाद कॉलेज और आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की टीम ने दही के एक डिब्बे और अन्य वस्तुओं के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने बाद ही कारण स्पष्ट होगा। वहीं एसएएस कालेज के प्रधानाचार्य सत्यम जैन ने बताया कि विष्णु उनके कालेज में पिछले एक वर्ष से नर्सिंग के टीचर के रूप में अध्यापन कराते थे। पिछले पांच दिनों से उन्हें डायरिया की परेशानी थी। स्टाफ ने उन्हें भर्ती के लिए कहा तो वह नहीं माने। सोमवार को कालेज आए थे। मंगलवार को कालेज नहीं आए तो हमने सोचा की तबीयत ठीक न होने से नहीं आए होंगे। मंगलवार की रात में पुलिस से उनके मृत होने की सूचना मिली।.
संवाद सहयोगी, बड़ागांव। थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे के समीप एसएएस नर्सिंग कॉलेज के शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मकान मालिक को कमरे से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। मृतक 36 वर्षीय विष्णु विकुरूप मूल रूप से केरल के अलप्पुझा जिले के चारुमुड, थमराकुलम के निवासी थे। वह हरहुआ चौराहे पर पास अनिल कुमार साव के मकान में इसी वर्ष जनवरी से किराए पर रह रहे थे। मकान मालिक के अनुसार, उन्हें आखिरी बार सोमवार की रात को देखा था। मंगलवार की रात कुछ छात्राओं को दुर्गंध महसूस हुई, जिसके बाद उन लोगों ने अनिल को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद अनिल जब कमरे तक पहुंचे तो विष्णु फर्श पर पड़े मिले। कमरे का दरवाजा अंदर से खुला था और पंखा चल रहा था, लेकिन लाइट बंद थी। घटना की सूचना रात में ही पुलिस को दी गई। मंगलवार की मध्य रात्रि बड़ागांव पुलिस, एसीपी पिंडरा और अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन को घटना की सूचना दे दी गई है वहीं शिक्षक की मौत की सूचना के बाद कॉलेज और आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की टीम ने दही के एक डिब्बे और अन्य वस्तुओं के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने बाद ही कारण स्पष्ट होगा। वहीं एसएएस कालेज के प्रधानाचार्य सत्यम जैन ने बताया कि विष्णु उनके कालेज में पिछले एक वर्ष से नर्सिंग के टीचर के रूप में अध्यापन कराते थे। पिछले पांच दिनों से उन्हें डायरिया की परेशानी थी। स्टाफ ने उन्हें भर्ती के लिए कहा तो वह नहीं माने। सोमवार को कालेज आए थे। मंगलवार को कालेज नहीं आए तो हमने सोचा की तबीयत ठीक न होने से नहीं आए होंगे। मंगलवार की रात में पुलिस से उनके मृत होने की सूचना मिली।
Varanasi News Varanasi Latest News Varanasi News In Hindi Varanasi Samachar This Is News File Varanasi News Varanasi Latest News Varanasi News In Hindi Varanasi Samachar Nursing College Teacher Death Suspicious Death Varanasi Harahua Varanasi News Crime News Varanasi Varanasi Police Investigation Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Bihar News : राजधानी में बस चालक की गोली मारकर हत्या, दूसरा गंभीर; जांच में जुटी पुलिसराजधानी पटना में अपराधियों ने बस चालक समेत दो लोगों को गोली मार दी। इस घटना में बस चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। घटना राम कृष्ण नगर थाना क्षेत्र के मसौढ़ी
Read more »
सिद्धार्थनगर: संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिससिद्धार्थनगर के उस्का थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। युवक के गले पर चोट के निशान हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बांसी कोतवाली के गुलहरिया महुवी नानकार निवासी सलाहुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन के रूप में हुई...
Read more »
ओडिशा में केआईआईटी के हॉस्टल में मिली नेपाली छात्रा की लाश, मौत के पीछे की वजह जांचने में जुटी भुवनेश्वर पुलिसओडिशा के कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी (KIIT) में एक और नेपाली छात्रा ने आत्महत्या कर ली है, जो तीन महीने में दूसरी ऐसी घटना है। कंप्यूटर साइंस की प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा ने यह कदम उठाया। पहले भी केआईटी में छात्रों के आत्महत्या करने के मामले सामने आए...
Read more »
Danapur Suicide: 2 दिनों से कमरे में बंद था युवक, रूम खोला तो पंखे से लटकी मिली लाश! जांच में जुटी पुलिसDanapur Suicide News: बिहार की राजधानी पटना स्थित दानापुर के एक गेस्ट हाउस में युवक ने आत्यहत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि युवक झारखंड का रहने वाला था. जो बीते 29 अप्रैल की रात के बाद कमरे से बाहर नहीं आया था.
Read more »
छात्रा के मोबाइल ने उगला IIITDM में MMS कांड का काला सच, 4 और लड़कियों के मिले नहाने के वीडियोJabalpur News : ट्रिपल आईटी डीएम कॉलेज में बाथरूम में छात्राओं के वीडियो बनाए जाने के मामले में खुलासा हुआ कि सेकंड ईयर की छात्रा ही इस करतूत को अंजाम दे रही थी.
Read more »
ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर के घर में लगी आग, पुलिस जांच में जुटीउत्तरी लंदन में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सर कीर स्टार्मर के घर में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये आग सोमवार को तड़के सुबह उनके निवास पर लगी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस पहुंची। इस घटना में किसी भी प्रकार के बड़ी हानि की कोई खबर सामने नहीं आई...
Read more »
