Vande Bharat: दुनियाभर में बज रहा वंदे भारत ट्रेन का डंका, कनाडा समेत कई देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी

Vande Bharat On The Shopping List News

Vande Bharat: दुनियाभर में बज रहा वंदे भारत ट्रेन का डंका, कनाडा समेत कई देशों ने खरीदने में दिखाई दिलचस्पी
Several Foreign BuyersIndia News In HindiLatest India News Updates
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 114 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 51%

विदेशियों द्वारा वंदे भारत ट्रेन को खरीदने में दिलचस्पी की वजह इसकी लागत है, जहां अन्य देशों में निर्मित समान सुविधाओं वाली ट्रेनों की लागत 160-180 करोड़ रुपये के बीच होती है, वहीं वंदे भारत का निर्माण बहुत कम कीमत पर हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति का पूरी दुनिया में डंका बजने लगा है। तेजस फाइटर के बाद अब वंदे भारत ट्रेन पर दुनियाभर के देशों की नजर है। देश में वंदे भारत एक्सप्रेस तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं और कई रूट्स पर इसे चलाने की मांग बढ़ रही है। इस बीच, चिली, कनाडा और मलयेशिया जैसे देशों ने वंदे भारत को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के मुताबिक, वंदे भारत को खरीदने में दिखाई गई दिलचस्पी के कई कारण हो सकते हैं। यह है दिलचस्पी की वजह सूत्रों के मुताबिक, इसमें सबसे बड़ा कारण वंदे भारत ट्रेन की लागत है, जहां अन्य देशों में निर्मित समान सुविधाओं वाली ट्रेनों की लागत 160-180 करोड़ रुपये के बीच होती है, वहीं भारत वंदे भारत का निर्माण बहुत कम कीमत पर हुआ है। भारत की वंदे भारत ट्रेन की कीमत 120 से 130 करोड़ रुपये है। जापान की बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ा इसके अलावा, वंदे भारत गति पकड़ने के मामले में भी दूसरे देशों को मात दे रही है। सूत्रों की माने तो वंदे भारत को 0 से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने में सिर्फ 52 सेकंड लगते हैं, जो जापान की बुलेट ट्रेन से भी अधिक है। बता दें, जापान की बुलेट ट्रेन को 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 54 सेकंड का समय लगता है। इनका यह भी कहना है कि वंदे भारत को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बेहतर डिजाइन किया गया है। इसमें विमान की तुलना में सौ गुना कम शोर का अनुभव होता है और इसकी ऊर्जा खपत बहुत कम होती है। वहीं भारतीय रेलवे भी तेजी से अपने ट्रैक नेटवर्क का विस्तार करने और पर्याप्त संख्या में ट्रेनों को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। क्या बोले रेल मंत्री वैष्णव? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 10 सालों में 31000 किलोमीटर से अधिक ट्रैक जोड़े गए हैं। इसे बढ़ाने का लक्ष्य 40000 किलोमीटर तक का है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का काम पटरी पर है और बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं सुरक्षा चिंताओं के बीच, रेलवे देश भर में अपनी स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' स्थापित करने पर विशेष ध्यान दे रहा। यह लगभग 40000 किलोमीटर नेटवर्क को कवर करेगा और 10000 लोकोमोटिव में स्थापित किया जाएगा। कवच प्रभावी और कम लागत वाली सुरक्षा प्रणाली है और सेफ्टी इंटीग्रिटी लेवल 4 प्रमाणित है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कवच लगाने के बाद दुर्घटनाओं में 80 फीसदी तक कमी आ सकती है। मंत्री ने कहा कि 10,000 लोको और 9,600 किलोमीटर ट्रैक की निविदा जारी हो चुकी है। मथुरा-पलवल और मथुरा-नागदा में 632 किलोमीटर में कवच लगाया जा चुका है। कोटा-सवाई माधोपुर में भी 108 किलोमीटर में कवच लगाया जा चुका है।.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया नीति का पूरी दुनिया में डंका बजने लगा है। तेजस फाइटर के बाद अब वंदे भारत ट्रेन पर दुनियाभर के देशों की नजर है। देश में वंदे भारत एक्सप्रेस तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं और कई रूट्स पर इसे चलाने की मांग बढ़ रही है। इस बीच, चिली, कनाडा और मलयेशिया जैसे देशों ने वंदे भारत को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के मुताबिक, वंदे भारत को खरीदने में दिखाई गई दिलचस्पी के कई कारण हो सकते हैं। यह है दिलचस्पी की वजह सूत्रों के मुताबिक, इसमें सबसे बड़ा कारण वंदे भारत ट्रेन की लागत है, जहां अन्य देशों में निर्मित समान सुविधाओं वाली ट्रेनों की लागत 160-180 करोड़ रुपये के बीच होती है, वहीं भारत वंदे भारत का निर्माण बहुत कम कीमत पर हुआ है। भारत की वंदे भारत ट्रेन की कीमत 120 से 130 करोड़ रुपये है। जापान की बुलेट ट्रेन को पीछे छोड़ा इसके अलावा, वंदे भारत गति पकड़ने के मामले में भी दूसरे देशों को मात दे रही है। सूत्रों की माने तो वंदे भारत को 0 से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने में सिर्फ 52 सेकंड लगते हैं, जो जापान की बुलेट ट्रेन से भी अधिक है। बता दें, जापान की बुलेट ट्रेन को 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 54 सेकंड का समय लगता है। इनका यह भी कहना है कि वंदे भारत को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बेहतर डिजाइन किया गया है। इसमें विमान की तुलना में सौ गुना कम शोर का अनुभव होता है और इसकी ऊर्जा खपत बहुत कम होती है। वहीं भारतीय रेलवे भी तेजी से अपने ट्रैक नेटवर्क का विस्तार करने और पर्याप्त संख्या में ट्रेनों को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। क्या बोले रेल मंत्री वैष्णव? रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 10 सालों में 31000 किलोमीटर से अधिक ट्रैक जोड़े गए हैं। इसे बढ़ाने का लक्ष्य 40000 किलोमीटर तक का है। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन का काम पटरी पर है और बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। वहीं सुरक्षा चिंताओं के बीच, रेलवे देश भर में अपनी स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली 'कवच' स्थापित करने पर विशेष ध्यान दे रहा। यह लगभग 40000 किलोमीटर नेटवर्क को कवर करेगा और 10000 लोकोमोटिव में स्थापित किया जाएगा। कवच प्रभावी और कम लागत वाली सुरक्षा प्रणाली है और सेफ्टी इंटीग्रिटी लेवल 4 प्रमाणित है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कवच लगाने के बाद दुर्घटनाओं में 80 फीसदी तक कमी आ सकती है। मंत्री ने कहा कि 10,000 लोको और 9,600 किलोमीटर ट्रैक की निविदा जारी हो चुकी है। मथुरा-पलवल और मथुरा-नागदा में 632 किलोमीटर में कवच लगाया जा चुका है। कोटा-सवाई माधोपुर में भी 108 किलोमीटर में कवच लगाया जा चुका है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Several Foreign Buyers India News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Vande Bharat Video: रामराज में मेरठ को मिला एक और तोहफा, BJP सांसद अरुण गोविल ने सुपरफास्ट ट्रेन की बताई खूबियांVande Bharat Video: रामराज में मेरठ को मिला एक और तोहफा, BJP सांसद अरुण गोविल ने सुपरफास्ट ट्रेन की बताई खूबियांVande Bharat Videoपारस गोयल: आगामी 31 अगस्त को वंदे भारत ट्रेन का मेरठ से प्रदेश की राजधानी लखनऊ Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

इटावा में वंदे भारत ट्रेन रोकी गई हैइटावा में वंदे भारत ट्रेन रोकी गई हैEtawah Vande Bharat Technical Issue: इटावा में वंदे भारत ट्रेन रोकी गई है। तकनीकी खामी के चलते रोकी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Video: वंदे भारत ट्रेन पर हथौड़ा लेकर टूट पड़ा शख्स, खिड़के के शीशे कर दिये चकनाचूरVideo: वंदे भारत ट्रेन पर हथौड़ा लेकर टूट पड़ा शख्स, खिड़के के शीशे कर दिये चकनाचूरVande Bharat Viral Video: वंदे भारत ट्रेन के वीडियो आए दिन इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनते रहते हैं. Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

आज धावणार कोल्हापूर-पुणे ‘वंदे भारत’; चेअर कार, एक्झिक्युटिव्ह तिकिटांची किंमत, वेळापत्रक... पाहा A to Z माहितीआज धावणार कोल्हापूर-पुणे ‘वंदे भारत’; चेअर कार, एक्झिक्युटिव्ह तिकिटांची किंमत, वेळापत्रक... पाहा A to Z माहितीVande Bharat Train: कोल्हापुरातून वंदे भारत ट्रेन आजपासून धावणार आहे. या ट्रेनचे वेळापत्रक व तिकिटाचे दर कसे आहेत जाणून घ्या
Read more »

पटरी से दौड़ी आगरा-वाराणसी Vande Bharat Train, पीएम मोदी ने दिखाई झंडी; टाइम टेबल से लेकर किराया तक जानें सबकुछपटरी से दौड़ी आगरा-वाराणसी Vande Bharat Train, पीएम मोदी ने दिखाई झंडी; टाइम टेबल से लेकर किराया तक जानें सबकुछआज आगरा को चौथे वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। आगरा से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह ट्रेन 7.
Read more »

PM मोदी के 'मेक इन इंडिया' का दुनियाभर में बजा डंका, कई देश ने जताई 'वंदे भारत' को खरीदने की इच्छाPM मोदी के 'मेक इन इंडिया' का दुनियाभर में बजा डंका, कई देश ने जताई 'वंदे भारत' को खरीदने की इच्छाVande Bharat: भारत की 'वंदे भारत' ट्रेन का दुनियाभर में धूम मचाए हुए हैं. कई देशों ने इसे खरीदने की इच्छा जताई है. वंदे भारत कीमत ही नहीं बल्कि ताकत के मामले में भी जापान की बुलेट ट्रेन को मात दे रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:35:36