Vande Bharat: भारत की 'वंदे भारत' ट्रेन का दुनियाभर में धूम मचाए हुए हैं. कई देशों ने इसे खरीदने की इच्छा जताई है. वंदे भारत कीमत ही नहीं बल्कि ताकत के मामले में भी जापान की बुलेट ट्रेन को मात दे रही है.
Vande Bharat : भारत की 'वंदे भारत' ट्रेन का दुनियाभर में धूम मचाए हुए हैं. कई देशों ने इसे खरीदने की इच्छा जताई है. वंदे भारत कीमत ही नहीं बल्कि ताकत के मामले में भी जापान की बुलेट ट्रेन को मात दे रही है.
पीएम मोदी की मेक इन इंडिया पॉलिसी का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है. दरअसल, चिली, कनाडा, मलेशिया जैसे देशों ने भारत से वंदे भारत ट्रेनों के आयात में गहरी दिलचस्पी दिखाई है. सूत्रों के मुताबिक, वंदे भारत को खरीदने में इनके दिलचस्पी के कई कारण हैं. जिसके चलते वे वंदे भारत को खरीदना चाहते हैं. बता दें कि देश के कई रूट पर इन दिनों वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं. सरकार इसे कई अन्य रूट पर भी चलाने को तैयार है.सूत्रों के मुताबिक, इसमें सबसे बड़ा कारण वंदे भारत ट्रेन की लागत है. जहां अन्य देशों में निर्मित समान सुविधाओं वाली ट्रेनों की लागत 160-180 करोड़ रुपये के बीच होती है, वहीं भारत वंदे भारत का निर्माण बहुत कम कीमत पर हुआ है. भारत की वंदे भारत ट्रेन की कीमत 120 से 130 करोड़ रुपये है. दुश्मनों के लिए काल हैं भारत के ये 5 फाइटर जेट, 'प्रलय' से कम नहीं है अटैक, पल भर में ही कर देते हैं नेस्तनाबूद!इसके अलावा वंदे भारत गति पकड़ने के मामले में भी दूसरे देशों को मात दे रही है. सूत्रों की मानें तो वंदे भारत को 0 से 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने में सिर्फ 52 सेकंड लगते हैं, जो जापान की बुलेट ट्रेन से भी अधिक है, जिसे 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 54 सेकंड का समय लगता है. सूत्रों का कहना है कि वंदे भारत को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बेहतर डिजाइन किया गया है. इसमें विमान की तुलना में सौ गुना कम शोर का अनुभव होता है और इसकी ऊर्जा खपत बहुत कम होती है. वहीं भारतीय रेलवे भी तेजी से अपने ट्रैक नेटवर्क का विस्तार करने और पर्याप्त संख्या में ट्रेनों को बढ़ाने पर विचार कर रहा है.क्या बोले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले दस सालों में 31000 किलोमीटर से अधिक ट्रैक जोड़े गए हैं. इसे बढ़ाने का लक्ष्य 40000 किलोमीटर तक का है. उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन पर काम पटरी पर है और बहुत तेज गति से आगे बढ़ रहा है. वहीं सुरक्षा चिंताओं के बीच, रेलवे देश भर में अपनी स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, कवच स्थापित करने पर विशेष ध्यान दे रहा है. यह लगभग 40000 किलोमीटर नेटवर्क को कवर करेगा और 10000 लोकोमोटिव में स्थापित किया जाएगा. कवच प्रभावी और कम लागत वाली सुरक्षा प्रणाली है और सेफ्टी इंटीग्रिटी लेवल 4 प्रमाणित है. बिना युद्ध ही तबाह हो गई चीन की सबसे पावरफुल सबमरीन, अमेरिका ने दुनिया के सामने लाई चाइनीज नेवी की ये सच्चाई!
Bullet Train Ashwini Vaishnav Railway Minister Ashwini Vaishnav
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SEMICON India 2024: 'सेमीकॉन इंडिया' में अश्विनी वैष्णव ने कही बड़ी बात, पीएम मोदी ने किया सम्मेलन का उद्घाटनबुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 सम्मेलन का उद्घाटन किया.
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में, वंदे भारत मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वे टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिये देश की पहली वंदे भारत मेट्रो को हरी झंडी दिखाएँगे। यह मेट्रो भुज और अहमदाबाद के बीच चलेगी।
Read more »
पटरी से दौड़ी आगरा-वाराणसी Vande Bharat Train, पीएम मोदी ने दिखाई झंडी; टाइम टेबल से लेकर किराया तक जानें सबकुछआज आगरा को चौथे वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिली है। आगरा से वाराणसी के लिए वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यह ट्रेन 7.
Read more »
'वंदे भारत' को हरी झंडी दिखाने की होड़ में रेलवे ट्रैक पर गिरी बीजेपी विधायक, बाल-बाल बची जानदेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कॉल के जरिए आगरा से वाराणसी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.
Read more »
PM Modi US Visit: PM मोदी का New York में भव्य स्वागत, भारत माता की जय के लगे नारेPM Modi Quad Summit 2024: PM Modi का New York में हुआ भव्य स्वागत हुआ, Hotel में पीएम मोदी को देख भारतीय प्रवासियों ने लगाए भारत माता की जय के नारे.
Read more »
PM Modi ने आजादी के बलिदानियों को किया याद- कहा, देश के लिए मर नहीं सके, लेकिन जी सकते हैंPM Modi US Visit: New York में PM मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि हम देश के लिए मर नहीं सके, मगर देश के लिए जी सकते हैं.
Read more »
