VVPAT वेरिफिकेशन केस की सुनवाई आज: EVM वोटों से 100% क्रॉस चेकिंग की मांग; सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल को EC ...

EVM VVPAT News

VVPAT वेरिफिकेशन केस की सुनवाई आज: EVM वोटों से 100% क्रॉस चेकिंग की मांग; सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल को EC ...
Election CommissionElectronic Voting In IndiaEVM And VVPAT
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 4 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 19%
  • Publisher: 51%

Electronic Voting Machine(EVM) and Voter Verifiable Paper Audit Trail (VVPAT) Vote Counting Case Update

EVM वोटों से 100% क्रॉस चेकिंग की मांग; सुप्रीम कोर्ट ने 1 अप्रैल को EC से जवाब मांगा थाVVPAT एक वोट वेरिफिकेशन सिस्टम है, जिससे पता चलता है कि कि वोट सही तरीके से गया है या नहीं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के वोटों और वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल पर्चियों की 100% क्रॉस-चेकिंग की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। इस मामले में पिछली सुनवाई 1 अप्रैल को हुई थी, तब जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा था। दरअसल, VVPAT पर्चियों की 100% वेरिफिकेशन को लेकर एक्टिविस्ट अरुण कुमार अग्रवाल ने अगस्त 2023 में याचिका लगाई गई थी। याचिका में कहा गया कि वोटर्स को VVPAT की पर्ची फिजिकली वेरिफाई करने का मौका दिया जाना चाहिए। वोटर्स को खुद बैलेट बॉक्स में पर्ची डालने की सुविधा मिलनी चाहिए। इससे चुनाव में गड़बड़ी की आशंका खत्म हो जाएगी। फिलहाल किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में 5 EVM के वोटों का ही VVPAT पर्चियों से मिलान होता है। याचिका में कहा गया कि चुनाव आयोग ने लगभग 24 लाख VVPAT खरीदने के लिए 5 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं, लेकिन केवल 20,000 VVPAT की पर्चियों का ही वोटों से वेरिफिकेशन होता है।यह एक वोट वेरिफिकेशन सिस्टम है, जिससे पता चलता है कि कि वोट सही तरीके से गया है या नहीं। यह EVM से कनेक्टेड होता है। जब वोटर EVM में किसी पार्टी का बटन दबाता है, तो VVPAT में उस पार्टी के नाम और सिंबल की एक पर्ची प्रिंट होती है। यह पर्ची मशीन के ट्रांसपेरेंट विंडो पर 7 सेकेंड तक दिखती है। इसे देखकर वोटर कंफर्म कर पाता है कि EVM में उसका वोट सही गया या नहीं। 7 सेकेंड के बाद यह पर्ची VVPAT मशीन के अंदर चली जाती है। पर्चियों का इस्तेमाल EVM के नतीजों को क्रॉस-चेक करने के लिए किया जा सकता है। हालांकि, ऐसा बहुत कम ही होता है। वोटों से छेड़छाड़ या काउंटिंग में धांधली के आरोप पर चुनाव आयोग दोनों के मिलान का निर्देश दे सकता है। भारत में VVPAT मशीन का इस्तेमाल पहली बार 2014 के आम चुनावों में किया गया था। इसे इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ने बनाया है।2019 के लोकसभा चुनावों से पहले, 21 विपक्षी दलों ने EVM के वोटों से कम से कम 50 फीसदी VVPAT पर्चियों के मिलान की मांग की थी। उस समय चुनाव आयोग हर निर्वाचन क्षेत्र में सिर्फ एक EVM के वोटों का VVPAT पर्चियों से मिलान करता था। हालांकि, चुनाव आयोग ने तर्क दिया कि ऐसा करने पर नतीजों में पांच से छह दिन की देरी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने 8 अप्रैल, 2019 को मिलान के लिए EVM की संख्या 1 से बढ़ाकर 5 कर दी थी। इसके बाद मई 2019 कुछ टेक्नोक्रेट्स ने सभी EVM के VVPAT से वेरिफाई करने की मांग की याचिका लगाई थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके अलावा एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने भी जुलाई 2023 में वोटों के मिलान की याचिका लगाई थी। इसे खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- कभी-कभी हम चुनाव निष्पक्षता पर ज्यादा ही संदेह करने लगते है।SC का चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर रोक से इनकार, कहा- चुनाव नजदीक, नए कानून पर रोक लगाई तो सिस्टम बिखर जाएगा सुप्रीम कोर्ट ने दो नए चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू की नियुक्ति पर रोक लगाने वाली याचिका को 21 मार्च को खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि 2023 का फैसला नहीं कहता कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सिलेक्शन पैनल में ज्यूडीशियल मेंबर होना चाहिए।CJI बोले- चंडीगढ़ मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई, वीडियो में चुनाव अधिकारी बैलेट खराब करते दिखे चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली के खिलाफ आम आदमी पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 5 फरवरी को सुनवाई हुई। CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने वह वीडियो भी देखा, जिसमें चुनाव अधिकारी अनिल मसीह बैलेट पेपर पर क्रॉस लगाते दिख रहे हैं।शाह बोले- मणिपुर में शांति बहाल करना केंद्र की प्राथमिकता, यहां की लड़ाई राज्य को तोड़ने और जोड़ने वालों के बीचभ्रष्टाचार ने देश को तबाह किया; राम मंदिर विपक्ष के लिए मुद्दा था2.

27 लाख में बिका, अलग-अलग कीमत पर 60 बार इसे नीलाम किया गया

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Election Commission Electronic Voting In India EVM And VVPAT Balloting Unit

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्ली शराब घोटाला: CM अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को करेगा सुनवाईदिल्ली शराब घोटाला: CM अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 15 अप्रैल को करेगा सुनवाईदिल्ली उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद आप ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया.
Read more »

Delhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल पर SC में सुनवाई आज, ED की कार्रवाई को चुनौतीDelhi Excise Policy Case: CM केजरीवाल पर SC में सुनवाई आज, ED की कार्रवाई को चुनौतीDelhi Excise Policy: आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट और राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी है...इसके साथ उनकी न्यायिक हिरासत पर भी आज कोर्ट का फैसला आना है.
Read more »

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं, 29 अप्रैल को अगली सुनवाईअरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं, 29 अप्रैल को अगली सुनवाईअब इस मामले में अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी. 
Read more »

केजरीवाल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कियाकेजरीवाल मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कियाअरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने ED को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने ED को 24 अप्रैल तक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Arvind Kejriwal In Jail: तिहाड़ जेल में ही रहेंगे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ाईArvind Kejriwal In Jail: तिहाड़ जेल में ही रहेंगे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ाईArvind Kejriwal in Jail: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर 24 अप्रैल तक ED से जवाब मांगा है। कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई 29 अप्रैल से शुरू होने वाले सप्ताह में की जाएगी।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:23:40