शरद पवार ने कहा कि महा विकास आघाडी (एमवीए) लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 60 से 70 प्रतिशत सीट पर जीत दर्ज कर सकती है। पवार एमवीए उम्मीदवार शशिकांत शिंदे के नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। उनके साथ पृथ्वीराज चव्हाण भी मौजूद थे। शरद पवार ने इस दौरान पीएम मोदी को निशाने पर...
मुंबई: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत को कम करना आज देश की जरूरत है। संसद में बीजेपी और एनडीए की एक-एक सीट कम करके ही मोदी की ताकत को कम किया जा सकता है। पवार ने कहा कि इसीलिए इंडिया गठबंधन एक-एक सीट जीतने के लिए मेहनत कर रहा है। मतदाताओं को भी इसमें अपना योगदान देना चाहिए। पवार ने कहा कि लोगों को अब परिवर्तन चाहिए, परिवर्तन की ललक ग्राउंड पर दिखाई दे रही है। शरद पवार ने यह बात सोमवार को सातारा में अपनी पार्टी के उम्मीदवार शशिकांत शिंदे का नामांकन भरवाने के बाद कही।पवार ने कहा कि देश की जनता ने हमेशा प्रगतिशील विचारों का सम्मान किया है। पिछली बार चुनाव में महा विकास आघाडी नहीं थी। इस बार है। इसलिए इस बार हमारी ताकत बढ़ी है।विदर्भ में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन का दावापिछली बार विपक्ष ने महाराष्ट्र में 6 लोकसभा सीट जीती थीं। इसमें एनसीपी ने चार, कांग्रेस ने एक और एआईएमआईएम की एक सीट थी। लेकिन इस बार महाराष्ट्र की 60 से 70 प्रतिशत सीटों पर महाविकास आघाडी के उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। इसमें किसी को कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। इंडिया आघाडी के उम्मीदवारों को समाज के हर तबके का समर्थन मिल रहा है। पवार ने कहा कि मेरा आकलन है कि इस बार विदर्भ में कांग्रेस को अच्छी सफलता मिलेगी। लोकसभा चुनाव खत्म होने तक बेंगलुरु के पब में म्युजिक बजाने पर रोक, रात को 12:30 तक करना होगा बंदईवीएम में शक की गुंजाइश तो है.
..शरद पवार ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर कई लोगों ने चिंता व्यक्त की है। कई लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट भी इस पर सुनवाई कर रहा है। ईवीएम को लेकर विशेषज्ञों ने जो सवाल उठाए हैं उससे इसमें शक की गुंजाइश तो दिखती है। मोदी के अंदर नजर आती है खामियां, उद्धव की आंखों में हो गया है पीलिया... राज ठाकरे का चचेरे भाई पर निशाना मुझसे क्या हिसाब मांगते हो?बीजेपी नेता अपनी चुनाव सभाओं में हमसे पूछ रहे हैं कि मैंने महाराष्ट्र के लिए क्या किया? लेकिन बीजेपी पिछले 10 साल से सत्ता में हैं। राज्य की सत्ता में भी बीजेपी है। वे अपना हिसाब दें, मुझसे क्या हिसाब मांग रहे हैं। मैंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ काम किया है। उस सरकार के दौरान मैंने देश के लिए, महाराष्ट्र के लिए क्या किया इसका हिसाब मैं दे सकता हूं।
Sharad Pawar Party Sharad Pawar Latest News Sharad Pawar News Sharad Pawar On Modi Maharashtra Politics Maharashtra Elections 2024 News About शरद पवार News About महाराष्ट्र महाराष्ट्र न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rajnath Singh: 'सिर्फ तीसरा टर्म ही क्यों, जब तक सामर्थ्य, तब तक पीएम रहेंगे मोदी'; विपक्ष पर भी बरसे राजनाथराजनाथ सिंह ने इस चुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बताया है। उन्होंने कहा कि हमने 400 पार का टारगेट सेट किया है और हम इसे हासिल कर लेंगे।
Read more »
Israel-Iran Tension: इस्राइल पर ईरान का हमला, नेतन्याहू की वॉर कैबिनेट की बैठक; UNSC का सत्र बुलाने की अपीलIsrael Iran Tension: इस्राइल पर ईरान का हमला, नेतन्याहू की वॉर कैबिनेट की बैठक; UNSC का सत्र बुलाने की अपील
Read more »
भाजपा के संकल्प पत्र पर बोले CM Yogi- युवा, महिला, गरीब और किसान हमारी प्राथमिकताउत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के घोषणापत्र पर बोला है कि, ये देश की उस महत्वाकांक्षा का प्रतीक है, जिसे पूरा करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एकमात्र मिशन है.
Read more »
Tesla की भारत में एंट्री पर क्या बोले PM नरेंद्र मोदी, एलन मस्क के भारत आने पर कह गए बड़ी बातpm narendra modi on tesla entry, elon musk india visit: पीएम मोदी ने भारत में विदेशी पैसा लगाने वालों का स्वागत करने की बात कही। लेकिन भारतीयों को रोजगार पर जोर दिया।
Read more »
Lok Sabha Election 2024: Congress के घोषणापत्र पर PM Modi ने साधा निशानापीएम मोदी ने इलेक्टोरल बॉन्ड्स को कालेधन पर रोक लगाने की कोशिश बताया है.
Read more »
