रामानंद सागर की 'रामायण' के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी के साथ एक अजीब वाकया हुआ। एक शख्स खुद को सुनील लहरी का रिश्तेदार बताकर उनकी बिल्डिंग में घुसने लगा। कुछ ऐसा ही 'रामायण' के समय हुआ था, जब एक फैन खुद को सुनील लहरी का भाई बता उनसे मिलने पहुंचा था। वीडियो में सुनील लहरी ने दोनों किस्से...
रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए सुनील लहरी के साथ हाल ही एक ऐसी घटना घटी, जिससे वह सहम गए। एक शख्स खुद को सुनील लहरी का रिश्तेदार बताकर उनकी बिल्डिंग में घुसने लगा। इस घटना ने सुनील लहरी को 'रामायण' के दिनों का एक और वाकया याद दिला दिया, जब इसी तरह एक फैन खुद को सुनील लहरी का भाई बताकर सेट पर मिलने चला आया था। सुनील लहरी ने एक वीडियो में दोनों घटनाओं का जिक्र किया है, और बताया है कि क्या हुआ।सुनील लहरी का झूठा रिश्तेदार बन बिल्डिंग में घुसा शख्ससुनील लहरी ने अपने X और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों घटनाओं के बारे में बताया। वह बोले, 'आप लोगों के साथ मैं एक बहुत ही मजेदार किस्सा शेयर करना चाहूंगा, जिसने मुझे 'रामायण' की शूटिंग के दिनों की याद दिला दी। हुआ यूं कि हाल ही में मुझे मिलने कोई हमारी बिल्डिंग में आया। मेरा झूठा रिश्तेदार बनकर। हमारे यहां की सिक्योरिटी ने जब चेक किया तो पता लगा कि वो झूठ बोल रहा है। हालांकि, उसको भगा दिया, लेकिन इस बात ने मुझे शूटिंग के दिनों का किस्सा याद दिला दिया।'जब 'रामायण' के दिनों में भाई बनकर पहुंच गया था फैनसुनील लहरी ने फिर 'रामायण' के दिनों का किस्सा सुनाया, जब एक शख्स उनका झूठा भाई बनकर मिलने पहुंच गया, और एक्टर को ही नहीं पहचान पाया था। सुनील ने कहा कि जब वक्त अच्छा हो तो कोई भी रिश्तेदार बनकर चला आता है, तो वक्त खराब हो तो अपने भी अनजान बन जाते हैं। सुनील ने बताया, 'एक बार हम लोग दिनभर धूप में आउटडोर शूट करके आए थे। बहुत ज्यादा टैन हो रहे थे और उसके बाद दो-तीन दिन का ब्रेक था। मैंने दाढ़ी नहीं बनाई हुई थी और बालों में तेल लगाया हुआ था। और स्टूडियो को जो मेन गेट है, उसके पास टहल रहा था। एक साहब मुझे मिलने आते हैं, और कहते हैं कि हैलो भाईसाहब, मैं सुनील लहरी से मिलना चाहता हूं। मैंने पूछा कि भाई आप कौन, तो बोला कि मैं सुनील लहरी से मिलने आया हूं।'सुनील लहरी को ही नहीं पहचान सका फैनसुनील लहरी ने आगे कहा, 'कमाल है, मुझे मिलने आया है और मुझे ही नहीं पहचान पा रहा है। वो मेरा झूठा भाई बनकर आया। कहते हैं ना कि जब आपका समय सही चल रहा हो, तो अनजाने भी आपके रिश्तेदार बन जाते हैं, और जब आपका समय ठीक ना हो, तो रिश्तेदार भी अनजाने बन जाते हैं।'सुनील लहरी का करियर और स्टारडम, अब क्या करते हैं?सुनील लहरी की बात करें, तो उन्हें लोग आज भी लक्ष्मण के किरदार के लिए याद करते हैं। उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' से पहले कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था, पर पॉपुलैरिटी लक्ष्मण के किरदार से मिली। सुनील लहरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म 'द नक्सलाइट्स' से की थी, जिसमें स्मिता पाटिल थीं। इसके बाद वह 'फिर आई बरसात', 'जनम कुंडली' और 'बहारों की मंजिल' जैसी फिल्में कीं। वह 'परम वीर चक्र', 'लव कुश' और 'विक्रम और बेताल' जैसे टीवी सीरियलों में नजर आए, पर जैसी पॉपुलैरिटी लक्ष्मण बनकर मिली, वैसी कभी नहीं मिली। सुनील लहरी अब एक दशक से भी लंबे वक्त से एक्टिंग से दूर हैं। हालांकि, वह X और इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और फैंस संग गपशप करते हैं और किस्से सुनाते रहते हैं।.
रामानंद सागर की 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए सुनील लहरी के साथ हाल ही एक ऐसी घटना घटी, जिससे वह सहम गए। एक शख्स खुद को सुनील लहरी का रिश्तेदार बताकर उनकी बिल्डिंग में घुसने लगा। इस घटना ने सुनील लहरी को 'रामायण' के दिनों का एक और वाकया याद दिला दिया, जब इसी तरह एक फैन खुद को सुनील लहरी का भाई बताकर सेट पर मिलने चला आया था। सुनील लहरी ने एक वीडियो में दोनों घटनाओं का जिक्र किया है, और बताया है कि क्या हुआ।सुनील लहरी का झूठा रिश्तेदार बन बिल्डिंग में घुसा शख्ससुनील लहरी ने अपने X और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों घटनाओं के बारे में बताया। वह बोले, 'आप लोगों के साथ मैं एक बहुत ही मजेदार किस्सा शेयर करना चाहूंगा, जिसने मुझे 'रामायण' की शूटिंग के दिनों की याद दिला दी। हुआ यूं कि हाल ही में मुझे मिलने कोई हमारी बिल्डिंग में आया। मेरा झूठा रिश्तेदार बनकर। हमारे यहां की सिक्योरिटी ने जब चेक किया तो पता लगा कि वो झूठ बोल रहा है। हालांकि, उसको भगा दिया, लेकिन इस बात ने मुझे शूटिंग के दिनों का किस्सा याद दिला दिया।'जब 'रामायण' के दिनों में भाई बनकर पहुंच गया था फैनसुनील लहरी ने फिर 'रामायण' के दिनों का किस्सा सुनाया, जब एक शख्स उनका झूठा भाई बनकर मिलने पहुंच गया, और एक्टर को ही नहीं पहचान पाया था। सुनील ने कहा कि जब वक्त अच्छा हो तो कोई भी रिश्तेदार बनकर चला आता है, तो वक्त खराब हो तो अपने भी अनजान बन जाते हैं। सुनील ने बताया, 'एक बार हम लोग दिनभर धूप में आउटडोर शूट करके आए थे। बहुत ज्यादा टैन हो रहे थे और उसके बाद दो-तीन दिन का ब्रेक था। मैंने दाढ़ी नहीं बनाई हुई थी और बालों में तेल लगाया हुआ था। और स्टूडियो को जो मेन गेट है, उसके पास टहल रहा था। एक साहब मुझे मिलने आते हैं, और कहते हैं कि हैलो भाईसाहब, मैं सुनील लहरी से मिलना चाहता हूं। मैंने पूछा कि भाई आप कौन, तो बोला कि मैं सुनील लहरी से मिलने आया हूं।'सुनील लहरी को ही नहीं पहचान सका फैनसुनील लहरी ने आगे कहा, 'कमाल है, मुझे मिलने आया है और मुझे ही नहीं पहचान पा रहा है। वो मेरा झूठा भाई बनकर आया। कहते हैं ना कि जब आपका समय सही चल रहा हो, तो अनजाने भी आपके रिश्तेदार बन जाते हैं, और जब आपका समय ठीक ना हो, तो रिश्तेदार भी अनजाने बन जाते हैं।'सुनील लहरी का करियर और स्टारडम, अब क्या करते हैं?सुनील लहरी की बात करें, तो उन्हें लोग आज भी लक्ष्मण के किरदार के लिए याद करते हैं। उन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' से पहले कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था, पर पॉपुलैरिटी लक्ष्मण के किरदार से मिली। सुनील लहरी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1980 में फिल्म 'द नक्सलाइट्स' से की थी, जिसमें स्मिता पाटिल थीं। इसके बाद वह 'फिर आई बरसात', 'जनम कुंडली' और 'बहारों की मंजिल' जैसी फिल्में कीं। वह 'परम वीर चक्र', 'लव कुश' और 'विक्रम और बेताल' जैसे टीवी सीरियलों में नजर आए, पर जैसी पॉपुलैरिटी लक्ष्मण बनकर मिली, वैसी कभी नहीं मिली। सुनील लहरी अब एक दशक से भी लंबे वक्त से एक्टिंग से दूर हैं। हालांकि, वह X और इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं और फैंस संग गपशप करते हैं और किस्से सुनाते रहते हैं।
Man Pretends As Sunil Lahri Relative Man Pretends As Sunil Lahri Brother Sunil Lahri Ramayan Laxman Sunil Lahri Movies And Tv Shows What Is Sunil Lahri Doing Now सुनील लहरी का रिश्तेदार बन पहुंचा शख्स सुनील लहरी रामायण लक्ष्मण सुनील लहरी क्या करते हैं
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बाल खींचे और चलाए हाथ, आपस में ही गुत्थमगुत्था हुईं डांसर, दर्शक रह गए हैरान, VIDEODancers Clash Viral Video: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक पशु मेला के दौरान मंच पर ही हंगामा हो गया. यह मामला गरहा स्थित अर्जुन बाबू पशु मेला का है.
Read more »
पुराने अंदाज में दिखे लालू यादव, राबड़ी आवास पर हुआ 'लौंडा डांस', देखें VIDEOपटना में लंबे समय बाद लालू प्रसाद यादव पुराने अंदाज में नजर आए. राबड़ी देवी आवास पर चैता और लौंडा नाच का आयोजन हुआ, जहां तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के कई बड़े नेताओं को बुलाया गया. कई वर्षों बाद लालू–राबड़ी आवास पर ऐसा सांस्कृतिक आयोजन हुआ.
Read more »
IPL मैच के बाद फैंस से घिरी धुरंधर की 'यालिना', पिता ने किया प्रोटेक्ट, VIDEOधुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन IPL मैच के दौरान अपने परिवार के साथ स्पॉट हुईं, जहां उनका क्यूट और स्टारडम से भरा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भीड़ में घिरी सारा को पिता राज अर्जुन ने प्रोटेक्ट किया
Read more »
घुटने पर बैठ IPS कृष्ण कुमार ने पहनी वरमाला, लाल जोड़े में छाईं अंशिका, VideoIPS कृष्ण कुमार बिश्नोई और IPS आशिका वर्मा की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दूल्हे के खास अंदाज ने इस शादी को और भी यादगार बना दिया.
Read more »
'नीतीश कुमार जैसा कोई नहीं', फूट-फूट कर रोए CM के करीबी मंत्री अशोक चौधरी- Videoनीतीश कुमार के इस्तीफे से बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आया है. राज्यसभा जाने के बाद उनके समर्थक भावुक हैं. अशोक चौधरी और संजय सिंह ने कहा कि नीतीश जैसा नेता मिलना मुश्किल है और उनका मार्गदर्शन सदन में अब नहीं मिलेगा.
Read more »
बरेली SP अंशिका मां के गले लगकर रोईं, VIDEO: विदाई में राजस्थानी लुक; एक रुपए शगुन में हुई संभल SP से शादीSP Anshika Verma Krishna Kumar Vishnoi Marriage VIDEO: राजस्थानी दुल्हन के लुक में दिखीं; एक रुपए के शगुन में हुई संभल SP केके बिश्नोई की शादी.
Read more »
