सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और पुतिन की केमिस्ट्री का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश सरकार ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का 'धुरंधर स्टाइल' में एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के साथ एक कैप्शन भी दिया गया है, जिसमें लिखा है, द OG धुरंधर। जब आप ऑरा फार्मिंग कहते हैं, मैं मोदी का नेचुरल रिज कहता हूं। वायरल वीडियो में Flipperachi के ट्रैक 'FA9LA' पर सेट PM मोदी के दुनिया भर के नेताओं से मुलाकात के पलों को एक साथ जोड़ा गया है। पीएम मोदी की वैश्विक छाप वीडियो की शुरुआत पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ चलने से होती है, जिसके बाद यूके के प्रधानमंत्री कीर स्टारर के साथ हाथ मिलाते हुए और औपचारिक बातचीत करते हुए दिखाए गए हैं। वीडियो में आगे, फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, PM मोदी के साथ नजर आते हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ उनके गर्मजोशी भरे अभिवादन का वायरल पल भी इस मोंटाज का हिस्सा है। एक सबसे प्रभावशाली दृश्य पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे का है, जिन्होंने FIPIC शिखर सम्मेलन के दौरान PM मोदी के पैर छूकर सम्मान व्यक्त किया था। That classic Dhurandhar aura — calm, composed, unmistakably in focus🎥 - @mygovindia pic.
twitter.com/hviBStaJ5A — MP MyGov December 9, 2025 वीडियो में इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ की भी झलकियों को शामिल किया गया है। वीडियो में G20, जापान, इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और EU के साथ PM मोदी की बातचीत को भी दिखाया गया है। 'धुरंधर' स्टाइल में वीडियो वीडियो क्लिप का एंड पीएम मोदी के सिनेमाई शॉट के साथ होता है, जिसमें वह काले चश्मे और काले पफर जैकेट में सीधे कैमरे की ओर चलते हुए दिखाई देते हैं। कैप्शन में लिखा गया है, “वह क्लासिक धुरंधर ऑरा, शांत, संयमित, स्पष्ट रूप से फोकस।” यह वीडियो आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना के 'रहमान डकैत' किरदार के वायरल इंट्रोडक्शन सीक्वेंस से प्रेरणा लेता है, जहां वह कार से उतरकर 'FA9LA' ट्रैक पर डांस करते हैं और अपना फेमस सलाम करते हैं।
Vladimir Putin Modi Putin Chemistry Viral Video Social Media Trend India Russia Relations Dhurandhar Style Narendra Modi Putin Modi Meeting International Relations
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
VIDEO: संसद में नोटों की गड्डी, स्पीकर ने कहा किसके हैं- 10-12 भ्रष्ट सांसदों ने उठा लिया हाथVIDEO: संसद में नोटों की गड्डी, स्पीकर ने कहा किसके हैं- 10-12 भ्रष्ट सांसदों ने उठा लिया हाथ Watch video on Zee News Hindi Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
कुबेरेश्वरधाम आए राजस्थानी कपल का होटल में बनाया प्राइवेट VIDEO: युवक ने रिकॉर्ड कर दोस्तों को भेजा; मैनेजर...Sehore couple private video case updates Follow Dainik Bhaskar.
Read more »
DNA: ममता राज में चश्मदीदों को मारो.. शाहजहां को बचाओ? | Breaking Newsजिस पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के देवस्थल पर आघात किया जाता है। जहां मूर्तियों को विखंडित कर दिया Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
DNA : घुसपैठियों के खिलाफ क्या है योगी का 9 लेयर प्लान I Yogi Adityanath I Detention Centreअब हम उत्तर प्रदेश में घुसपैठियों और अवैध प्रवासियों के लिए बने पहले डिटेंशन सेंटर का विश्लेषण करने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
DNA : सरकार ने MLA की सैलरी..3 गुना क्यों बढ़ाई?विधायक Vs शिक्षक..किसकी सैलरी ज्यादा हो?आपसे एक प्रश्न पूछना चाहते हैं। प्रश्न ये है कि समाज के लिए ज्यादा जरूरी कौन है- एक नेता या फिर एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
DNA: गंगा-यमुना में खून बहाना चाहता है हाफिज ! | Breaking news | PakistanDNA: गंगा-यमुना में खून बहाना चाहता है हाफिज ! | Breaking news | Pakistan | ZEE News breakingnews Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
