Redmi Note 14 5G की कीमत में कटौती हुई है, अब यह 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। इस फोन में 6.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Note 14 5G की कीमत में कटौती हो गई है। शाओमी ने इस फोन को भारत में पिछले साल लॉन्च किया था। फिलहाल कंपनी अपने अपकमिंग Redmi Note 15 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Xiaomi कन्फर्म कर चुका है कि वह Redmi Note 15 सीरीज को भारत में 6 जनवरी 2026 में लॉन्च करेगा। यह सीरीज शाओमी के लिए जरूरी स्मार्टफोन है, जो मिड रेंज सेगमेंट में दमदार खूबियां ऑफर करता है। Redmi Note 14 5G की नई कीमत Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने भारत में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। इस फोन का बेस वेरिएंट 6GB की रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। शाओमी ने इस फोन की कीमत में 1500 रुपये की कटौती की है। इस प्राइस कट के बाद इस फोन को 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। 6GB+128GB - 16499 8GB+128GB - 16999 8GB+256GB - 18499 इसके साथ ही शाओमी के फोन पर बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। HDFC Bank क्रेडिट कार्ड पर इस फोन पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद इसे 15,499 रुपये की इफेक्टिव स्टार्टिंग प्राइस में खरीदा जा सकता है। यह बैंक ऑफर शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध है। Redmi Note 14 5G स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले: Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन में 6.
67-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक और पीक ब्राइटनेस 2100 निट्स का है। रेडमी के इस फोन की डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन का सपोर्ट दिया गया है। परफॉर्मेंस: रेडमी के इस फोन में MediaTek Dimensity 7025 Ultra चिपसेट दिया गया है। इस फोन को 6 जीबी और 8 जीबी दो रैम ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फोन में स्टोरेज के लिए 256 जीबी तक का स्टोरेज मिलता है। Xiaomi का यह फोन Android 14 पर आधारित HyperOS 1.0 के साथ लॉन्च हुआ था। फोटोग्राफी: Redmi Note 14 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 सेंसर है। इसके साथ फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो सेंसर दिया गया है। इस फोन में सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी और चार्जिंग: Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन को 5,110mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह फोन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। अन्य फीचर्स: रेडमी का यह फोन IP64-रेटिंग के साथ आता है। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही इसमें दो माइक्रोफोन भी मिलते हैं। शाओमी का कहना है कि इस फोन को दो ओएस अपग्रेड और चार सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे। यह भी पढ़ें- Redmi के इस नए 5G फोन की सेल शुरू, कीमत- 12,499 रुपये; 6,000mAh की बैटरी के साथ है 50MP कैमरा
Xiaomi Redmi Note 14 5G Redmi Note 15 Series Mediatek Dimensity 7025 Ultra 50MP Camera 6GB RAM 8GB RAM Price Cut Smartphone Redmi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Flipkart Sale: कर्व्ड स्क्रीन वाला Vivo का स्लिम 5G फोन, सस्ते में खरीदने का लास्ट चांस!फ्लिपकार्ट की Buy Buy सेल में वीवो T4R 5G पर शानदार डील मिल रही है, जिसका आज आखिरी दिन है। 23,499 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन अभी 20,999 रुपये में उपलब्ध है। सिलेक्टेड बैंक कार्ड्स पर 1500 रुपये तक का डिस्काउंट और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड पर 5 कैशबैक भी मिल रहा है। 6.
Read more »
Redmi 15C रिव्यू: क्या आपके 12,499 रुपये के लायक है यह 5G फोन? रिव्यू पढ़कर खुद तय करेंRedmi 15C एक बजट 5G फोन है जो दमदार बैटरी, स्मूद परफॉर्मेंस और बड़े डिस्प्ले के साथ इम्प्रेस करता है, लेकिन कैमरा इसका कमजोर पक्ष है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ये फोन ठीक है पर अगर कैमरा आपकी प्रायोरिटी है, तो...
Read more »
Xiaomi ला रहा 108MP कैमरे वाला Redmi फोन, जल्द होगा भारत में लॉन्चXiaomi Redmi Note 15 launch date: चीनी ब्रांड शाओमी भारत में अपना नया फोन लॉन्च करने वाला है. ब्रांड का अपकमिंग फोन Redmi Note 15 सीरीज का हिस्सा होगा. इस फोन में कंपनी 108MP का कैमरा दे सकती है. हैंडसेट चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट से अलग होगा और इसमें दमदार प्रोसेसर व बड़ी बैटर मिलेगी. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Read more »
अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुलने से किसान मजबूर, 2449 की जगह 1500 में बिक रहा धानकुंडहित, जामताड़ा के किसान अपनी धान की फसल को कम कीमत पर बेचने को मजबूर हैं क्योंकि चक्रवात के कारण व्यापारी औने-पौने दाम लगा रहे हैं। सरकार ने 2449 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य घोषित किया है, लेकिन किसानों को 1500-1600 रुपये में बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। धान अधिप्राप्ति केंद्र नहीं खुलने से किसानों को नुकसान हो रहा है, और वे व्यापारी...
Read more »
Redmi का 50MP कैमरा वाला शानदार 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 5,500mAh बैटरी भीRedmi Note 14 Pro Flipkart पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है, जहां फ्लैट 7000 रुपये और बैंक ऑफर्स के साथ यह 20,000 रुपये से कम में मिल रहा है। यह फोन 6.
Read more »
1500 करोड़ की ठगी: रवींद्रनाथ सोनी का पर्दाफाश, पुलिस रिमांड में खुले राजब्लू चिप इन्वेस्टमेंट कंपनी के नाम पर 1500 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले रवींद्रनाथ सोनी की चालाकी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस रिमांड में उसकी जिंदगी, नेटवर्क और योजनाओं से जुड़े कई खुलासे हुए हैं, जिसमें कनाडा तक फैले कनेक्शन और कई राज्यों में छापेमारी शामिल है।
Read more »
