PM Modi chat with Indian Women Cricket Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 नवंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अपने आवास पर स्वागत किया और उन्हें ऐतिहासिक विश्व कप जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और जज्बे की सराहना की, खासकर आलोचना के बाद उनकी वापसी पर। इस दौरान पीएम ने दीप्ति से उनके 'जय श्री राम' पोस्ट और हनुमान टैटू के...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PM Modi Chat with Indian Women Cricket Team: पीएम मोदी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अपने आवास लोक कल्याण मार्ग पर 5 नवंबर को स्वागत किया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली विश्व विजेता टीम को पीएम मोदी ने ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीन लगातार हार और इंटरनेट मीडिया पर हुई आलोचनाओं के बाद भी खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास और जज्बे के साथ वापसी की, वह पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। पीएम मोदी और वर्ल्ड चैंपियन बेटियों की तस्वीर तो बीते दिन यानी 5 नवंबर की शाम से खूब वायरल हो रही है, लेकिन अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पीएम मोदी ने भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों से क्या-क्या बातें की, उस बारे में पता चला है। PM Modi ने वर्ल्ड चैंपियन बेटियों से क्या-क्या बातें की? 5 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया और पहली बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत बोलीं, ऐसी मुलाकातें बार-बार हों। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इस मौके पर 2017 की यादें ताजा करते हुए कहा कि उस वक्त हम प्रधानमंत्री से ट्रॉफी के बिना मिले थे। लेकिन आज ट्रॉफी के साथ मिलने आए हैं। अब हम चाहेंगे कि ऐसी मुलाकातें और बार-बार हों। वहीं, उपकप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि प्रधानमंत्री हमेशा उन्हें प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और इसमें प्रधानमंत्री जी का योगदान बहुत बड़ा है। इसके अलावा दीप्ति शर्मा ने बताया कि वह लंबे समय से प्रधानमंत्री से मिलने का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि मेहनत करते रहो, एक दिन सपना पूरा होगा। आज वो सपना सच हो गया। पीएम मोदी ने दीप्ति से पूछे ये सवाल बातचीत के दौरान दीप्ति के जय श्री राम वाले इंस्टाग्राम पोस्ट और भगवान हनुमान के टैटू का जिक्र करते हुए पूछा कि वह क्या मायने रखता है। दीप्ति ने मुस्कुराते हुए कहा कि वह मुझे ताकत देता है। #WATCH | Prime Minister Narendra Modi hosted the champions of the Women’s World Cup at his residence at Lok Kalyan Marg on 5th November.
PM congratulated the team for the victory and praised their remarkable comeback in the tournament after a string of three defeats and the… pic.twitter.com/GbcPDSRfT6— ANI November 6, 2025
Narendra Modi Indian Women's Cricket Team Narendra Modi Meeting Women's Cricket World Cup Harmanpreet Kaur Smriti Mandhana Deepti Sharma Fit India Sports Motivation PM Modi Jersey Namo 1 Jersey Women\U2019s World Cup Winners India PM Modi Meets Indian Women Cricketers India Vs South Africa Final Women\U2019s World Cup 2025 Modi Felicitates Women\U2019s Team Indian Women\U2019s Team World Cup Celebration PM Modi Namo 1 Jersey India Women\U2019s Cricket Champions Pm Modi Indian Women Cricket Team Video
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi-Team India: पीएम मोदी से मिली भारतीय चैंपियन टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी; तस्वीरेंभारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची और उनसे मुलाकात की। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में रविवार को
Read more »
PM Modi Hosts World Cup-Winning Women’s Team: Harmanpreet & Co Recall JourneyVice-captain Smriti Mandhana shared that the Prime Minister has always been a source of motivation and inspiration for the team
Read more »
Zohran Mamdani remarks on PM Modi:मेयर बनते ही ममदानी ने पीएम मोदी को लेकर दे दिया ये बयान34 साल के जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है. वे मुस्लिम और भारतीय मूल के हैं, और अब न्यूयॉर्क के पहले भारतीय मूल के मुस्लिम और सबसे युवा मेयर बन गए हैं.
Read more »
PM Modi-Team India: पीएम मोदी से मुलाकात में दीप्ति ने बताया सफलता का राज, अमनजोत के 'फंबल कैच' की भी हुई बातविश्वकप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने टीम को शानदार जीत की बधाई दी
Read more »
PM Modi Araria Rally Today: पीएम मोदी आज लेंगे 9 विधानसभा क्षेत्रों की जनता से जीत का आशीर्वादPM Modi Araria Rally Today: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान के बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अररिया के फारबिसगंज में चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। यहां पीएम मोदी बिहार चुनाव में एनडीए गठबंधन के लिए जनता से जीत का आशीर्वाद मांगेंगे। वे अररिया की छह विधानसभा फारबिसगंज, नरपतगंज, सिकटी, अररिया, रानीगंज, जोकीहाट के...
Read more »
वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत की बेटियों से मिले पीएम Modi, हाथों में ट्रॉफी लिए क्लिक खिंचवाई तस्वीरें, जमकर मनाया जश्नPM Modi Meets World Champions 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीत कर इतिहास रच दिया है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
