विश्वकप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने टीम को शानदार जीत की बधाई दी
मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने 2017 के विश्वकप फाइनल की यादें भी ताजा कीं, जब भारत फाइनल में इंग्लैंड से हार गया था। उन्होंने बताया कि तब भी पीएम मोदी ने टीम से मुलाकात कर उन्हें निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दी थी। पीएम मोदी का संदेश बना दीप्ति शर्मा की प्रेरणा टीम की स्टार ऑलराउंडर और विश्वकप 2025 की प्लेयर ऑफ द सीरीज दीप्ति शर्मा ने बताया कि वह प्रधानमंत्री से दोबारा मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 2017 में पीएम मोदी द्वारा दिया गया 'लगातार मेहनत करते रहो' वाला संदेश उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट बना। दीप्ति ने इस टूर्नामेंट में 215 रन बनाए और 22 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। पीएम ने पूछा दीप्ति के टैटू का रहस्य मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने दीप्ति से उनके हाथ पर बने भगवान हनुमान के टैटू और इंस्टाग्राम पर लिखे 'जय श्री राम' के अर्थ के बारे में पूछा। दीप्ति ने मुस्कुराते हुए बताया कि यह उनके लिए शक्ति और प्रेरणा का प्रतीक है। अमनजोत के 'फंबल कैच' की भी हुई चर्चा प्रधानमंत्री ने फाइनल मैच में अमनजोत कौर के यादगार कैच की भी तारीफ की। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'यह ऐसा फंबल है जिसे देखना मुझे पसंद है।' अमनजोत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल.
वोलवार्ट का महत्वपूर्ण कैच पकड़ा था, जो 98 गेंदों में 101 रन बनाकर खेल रही थीं। उनके आउट होने के बाद भारत की जीत लगभग तय हो गई थी। प्रधानमंत्री ने अंत में पूरी टीम को भारत का गौरव बताया और कहा कि देश की ये बेटियां आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगी।
Womens World Cup 2025 Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारत की शेरनियों का आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों से किया स्वागत, खिलाड़ियां भी जमकर थिरकींIndia Women Cricket Team Grand Welcome At Delhi: वर्ल्ड चैंपियन बनीं इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Team India PM Meet: वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेट टीम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी, कल होगी राष्ट्रपति से मुलाकातवर्ल्ड कप 2025 की विजेता भारतीय महिला टीम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाली है. वहीं कल इस टीम की मुलाकात भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से होगी. ध्यान रहे भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से मात दी थी.
Read more »
PM Modi-Team India: पीएम मोदी से मिली भारतीय चैंपियन टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी; तस्वीरेंभारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची और उनसे मुलाकात की। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में रविवार को
Read more »
Indian Women Team Meet PM Modi: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पीएम मोदी से मिलीं भारतीय महिला टीम, जोरदार हुआ स्वागतवनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलीं. खेल समाचार
Read more »
PM Modi-Team India: 2017 की हार से टीम की फिटनेस तक...पीएम मोदी से किन मुद्दों पर हुई खिलाड़ियों की चर्चा?भारतीय महिला टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने महिला विश्वकप 2025 का खिताब जीतने वाली टीम को बधाई दी और उनसे
Read more »
PM Modi Hosts World Cup-Winning Women’s Team: Harmanpreet & Co Recall JourneyVice-captain Smriti Mandhana shared that the Prime Minister has always been a source of motivation and inspiration for the team
Read more »
