PM Modi-Team India: 2017 की हार से टीम की फिटनेस तक...पीएम मोदी से किन मुद्दों पर हुई खिलाड़ियों की चर्चा?

Pm Modi News

PM Modi-Team India: 2017 की हार से टीम की फिटनेस तक...पीएम मोदी से किन मुद्दों पर हुई खिलाड़ियों की चर्चा?
Team India
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 7 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 9%
  • Publisher: 51%

भारतीय महिला टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने महिला विश्वकप 2025 का खिताब जीतने वाली टीम को बधाई दी और उनसे

भारतीय महिला टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने महिला विश्वकप 2025 का खिताब जीतने वाली टीम को बधाई दी और उनसे विशेष चर्चा की। इस दौरान खिलाड़ियों ने भारत की विश्वकप 2017 की हार का जिक्र किया और पीएम से मुलाकात को याद किया। वहीं, पीएम ने चैंपियन बेटियों को उनके अविस्मरणीय प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। लगातार तीन मैचों में हार के बावजूद नहीं डगमगाया हौसला महिला क्रिकेट विश्वकप के 52 साल के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी जीतने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम को बधाई दी और लगातार तीन हार तथा सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद टूर्नामेंट में उनकी शानदार वापसी की सराहना की। इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया, जब वे ट्रॉफी के बिना उनसे मिली थीं, और अब जब वे ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं, तो वे उनसे और ज्यादा बार इसी तरह मिलना चाहती हैं। 'पीएम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत' पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधान ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उन्हें प्रेरित किया और वह सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि कैसे महिलाएं किसी भी वर्ग में आज अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। मंधाना ने इसका श्रेय पीएम मोदी को दिया। पीएम मोदी का यह संदेश बना दीप्ति की सफलता का कारण पीएम मोदी से मुलाकात के बाद स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने बताया कि वह प्रधानमंत्री से मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने 2017 की उस मुलाकात का भी जिक्र किया जब उन्हें पीएम से निरंतर मेहनत का संदेश मिला था। दीप्ति ने बताया कि उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि वे कड़ी मेहनत करते रहें और तभी वे अपने सपने पूरे करेंगी। पीएम ने पूछा दीप्ति के हाथ पर बने टैटू को लेकर सवाल महिला विश्वकप 2025 में आगरा की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 215 रन बनाए और 22 विकेट झटके। इस मुलाकात के दौरान पीएम ने दीप्ति से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे जय श्री राम और हाथ पर बने भगवान हनुमान के टैटू का महत्व पूछा। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें शक्ति मिलती है। इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में हरलीन ने लिया था शानदार कैच इस खास मुलाकात के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पीएम मोदी से सवाल किया कि वह हमेशा वर्तमान में रहते हैं? इस पर पीएम ने कहा कि ऐसा रहना उनके जीवन का हिस्सा है। प्रधानमंत्री ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ हरलीन के मशहूर कैच को भी याद किया, जिसके बारे में उन्होंने उस समय सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। पीएम ने अमनजोत के मैच जिताऊ कैच को भी सराहा प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे हरमनप्रीत ने फाइनल मैच के बाद गेंद पॉकेट में डाल दी थी। उन्होंने कहा कि वह भाग्यशाली थीं कि गेंद उनके पास आई और उन्होंने उसे अपने पास रख लिया। प्रधानमंत्री ने अमनजोत कौर के अब मशहूर हो चुके कैच के बारे में भी बताया, जो उन्होंने कई बार फंबल करने के बाद लिया था। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा फंबल है जिसे देखना उन्हें पसंद है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कैच करते समय आपको गेंद दिख रही होगी, लेकिन कैच के बाद आपको ट्रॉफी दिख रही होगी। बता दें कि, फाइनल मुकाबले में अमनजोत ने भारत के लिए मुसीबत बनीं दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल.

वोलवार्ड्ट का कैच लपका था। वह 98 गेंदों में 101 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इस विकेट के बाद भारत की जीत सुनिश्चित हो गई।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Team India

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM Modi In Bhagalpur: भागलपुर आएंगे पीएम मोदी, घर से बाहर निकलने से पहले जान लीजिए रूट चार्टPM Modi In Bhagalpur: भागलपुर आएंगे पीएम मोदी, घर से बाहर निकलने से पहले जान लीजिए रूट चार्टभागलपुर पुलिस प्रशासन ने प्रधानमंत्री की चुनावी जनसभा के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है। 6 नवंबर को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम स्थल के आसपास कई मार्ग प्रतिबंधित रहेंगे। शहर में भारी भीड़ की संभावना है, जिसके लिए 2500 से अधिक सुरक्षा बलों की तैनाती की गई...
Read more »

वर्ल्ड चैंपियन बनीं भारत की शेरनियों का आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों से किया स्वागत, खिलाड़ियां भी जमकर थिरकींवर्ल्ड चैंपियन बनीं भारत की शेरनियों का आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों से किया स्वागत, खिलाड़ियां भी जमकर थिरकींIndia Women Cricket Team Grand Welcome At Delhi: वर्ल्ड चैंपियन बनीं इंडियन वूमेन क्रिकेट टीम ने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम PM मोदी से मिलेगी: स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचीं; दीप्ति बोलीं- उन्हें क्...वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला टीम PM मोदी से मिलेगी: स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंचीं; दीप्ति बोलीं- उन्हें क्...World champion Indian women's team will meet PM Modi विमेंस वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के 3 दिन बाद भारतीय महिला टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। टीम मंगलवार की शाम PM मोदी के साथ डिनर करेगी। खिलाड़ी मुंबई से स्पेशल फ्लाइट से दिल्ली पहुंच चुकी हैं। ​​​​​​​' मुलाकात को लेकर...
Read more »

Team India PM Meet: वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेट टीम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी, कल होगी राष्ट्रपति से मुलाकातTeam India PM Meet: वर्ल्ड कप विजेता महिला क्रिकेट टीम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी, कल होगी राष्ट्रपति से मुलाकातवर्ल्ड कप 2025 की व‍िजेता भारतीय महिला टीम आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाली है. वहीं कल इस टीम की मुलाकात भारत की राष्ट्रपत‍ि द्रौपदी मुर्मू से होगी. ध्यान रहे भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रनों से मात दी थी.
Read more »

PM Modi-Team India: पीएम मोदी से मिली भारतीय चैंपियन टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी; तस्वीरेंPM Modi-Team India: पीएम मोदी से मिली भारतीय चैंपियन टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भेंट की जर्सी; तस्वीरेंभारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची और उनसे मुलाकात की। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में रविवार को
Read more »

Indian Women Team Meet PM Modi: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पीएम मोदी से मिलीं भारतीय महिला टीम, जोरदार हुआ स्वागतIndian Women Team Meet PM Modi: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद पीएम मोदी से मिलीं भारतीय महिला टीम, जोरदार हुआ स्वागतवनडे वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलीं. खेल समाचार
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:54:20