पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. जीत के बाद भारतीय टीम अब अपने स्वदेश लौट आई है. जहां उनका भव्य स्वागत हुआ.
नई दिल्ली. पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हराकर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. जीत के बाद भारतीय टीम अब अपने स्वदेश लौट आई है. जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. टीम इंडिया गुरुवार की सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची.
उनके स्वागत में कोई कमी नहीं रही. लोग हजारों की संख्या में उनका वेलकम करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे. खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए कड़ी सिक्योरिटी का भी इंतजाम किया गया था. इस दौरान एयरपोर्ट पर ढ़ोल की व्यवस्था भी की गई थी. खिलाड़ी ढ़ोल की धुन पर डांस भी करते हुए दिखाई दिए. सभी खिलाड़ियों का स्वागत माला पहनाकर किया गया. इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मीडिया से बातचीत भी की. हरमन ने कहा,” मेडल तो मेडल होता है. देश के लिए यह जीतना कमाल का क्षण होता है. हम गोल्ड जीतना चाहते थे. लेकिन हमारा सपना पूरा नहीं हो सका. लेकिन अच्छी बात यह है कि हम खाली हाथ नहीं आए.” IND vs ESP: टीम इंडिया की जीत के 5 हीरो, जिन्होंने मेडल जिताने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका #WATCH | Indian Men’s Hockey Team players receive a grand welcome as they arrive at Delhi airport after winning a bronze medal at the #ParisOlympics2024 pic.twitter.com/NxGLRDtXRi — ANI August 10, 2024 हरमनप्रीत सिंह ने इस टूर्नामेंट में कुल 10 गोल दागे. ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी दोनों गोल उन्होंने ने ही किए. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोलकर भारत को बराबरी दिलाई थी. वहीं, टीम इंडिया के गोलकीपर दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने स्पेन के खिलाफ मैच के बाद हॉकी को अलविदा कह दिया है. हालांकि, वह टीम के साथ बने रहेंगे. श्रीजेश का इंटरनेशनल करियर विवादों से दूर रहा. उन्होंने अपने करियर में कई मैच अकेले अपने दम पर भारत को जिताए. गोलपोस्ट के अंदर श्रीजेश की मुस्तैदी कमाल की थी. श्रीजेश अब जूनियर टीम को कोचिंग देंगे. हॉकी इंडिया ने उनसे यह बात कर ली है.
India Vs Spain Ind Vs Spain Team India Welcome India Welcome India Vs Spain Spain Vs India Ind Vs Esp Esp Vs Ind Hindi Sports News Sports News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पेरिस ओलंपिक का हुआ भव्य आगाज : सिंधु-शरत ने की भारतीय दल की अगुवाईपेरिस ओलंपिक का हुआ भव्य आगाज : सिंधु-शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई
Read more »
फिलीपींस में गोल्ड जीतकर बिहार लौटीं अंशु, पटना एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागतपटना: फिलिपींस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय अर्निश चैंपियनशिप में बिहार की अंशु ने गोल्ड और ब्रॉन्ज पदक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Paris Olympics में Medal जीतकर देश लौटीं Manu Bhaker, Airport पर हुआ भव्य स्वागतभारत को पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) में ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वालीं शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker in Paris Olympics 2024) देश लौट आईं हैं. मनु का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया है. पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीत कर निशानेबाज मनु भाकर बुधवार सुबह स्वदेश लौटीं. इस मौके पर मनु के पिता उनको रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे..
Read more »
Harmanpreet Singh: भारतीय हॉकी टीम के 'सरपंच साहब' ने पेरिस ओलंपिक में ऐसा कर रचा इतिहासHarmanpreet Singh in Paris Olympics 2024, भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में इतिहास रच दिया है लगातार दूसरी बार भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफलता हासिल की है .
Read more »
Paris Olympics: कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय हॉकी टीम, ढोल-नगाड़ों से दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ स्वागतदिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत हुआ। भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में फैंस सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे।
Read more »
ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत लौटी हॉकी टीम, एयरपोर्ट में हुआ जोरदार स्वागतParis Olympics 2024: ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय पुरूष हॉकी टीम के सदस्यों का शनिवार की सुबह पेरिस से दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. भारतीय पुरूष हॉकी टीम गुरुवार को स्पेन को ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में 2-1 से हराकर हॉकी में 13वां ओलंपिक पदक जीतकर लौटी.
Read more »
