पेरिस ओलंपिक का हुआ भव्य आगाज : सिंधु-शरत ने की भारतीय दल की अगुवाई
पेरिस ओलंपिक का हुआ भव्य आगाज : सिंधु-शरत ने की भारतीय दल की अगुवाईपेरिस, 27 जुलाई । ओलंपिक 2024 का आगाज हो गया है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में रंगारंग कार्यक्रम, संगीत, नृत्य और साहित्य के साथ फ्रांसीसी जुनून का नजारा पूरी दुनिया ने देखा। करीब चार घंटे चली सेरेमनी में पॉप स्टार लेडी गागा, आया नाकामुरा जैसे सुपर स्टार्स ने परफॉर्म किया। बारिश ने इन परफॉर्मेंस में चार-चांद लगाया। साथ ही ओलिंपिक मशाल लिए एक मिस्टीरियस मैन आकर्षण का केंद्र रहा। शुक्रवार शाम एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी के साथ पेरिस ओलंपिक का भव्य आगाज हो चुका है। यह पहला मौका रहा, जब किसी स्टेडियम से बाहर ओपनिंग सेरेमनी हुई। कार्यक्रम की शुरुआत ग्रीस के प्रतिनिधियों द्वारा नदी में नावों पर राष्ट्रों की परेड में लगभग 200 देशों के एथलीटों का नेतृत्व करने के साथ हुई। भारतीय दल 84वें नंबर पर आया। इसमें पीवी सिंधु और शरत कमल तिरंगा थामे नजर आए। सबसे अंत में मेजबान फ्रांस का दल आया। खिलाड़ी सीन नदी में नाव के सहारे परेड करते नजर आए। इसमें 200 से ज्यादा देशों के करीब 7,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारत के लिए पीवी सिंधु और शरत कमल ध्वजवाहक रहे। ओपनिंग सेरेमनी के साथ ही पेरिस ओलंपिक 2024 की आधिकारिक रूप से शुरुआत हो गई है। ओपनिंग सेरेमनी के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मौजूद रहे। पॉप स्टार लेडी गागा ने शानदार गाने की प्रस्तुति दी। परेड में भारतीय दल 84वें नंबर पर आया। इस दौरान लगभग 3 लाख दर्शक मौजूद रहे। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय दल के साथ बातचीत कीDelhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग बहाने बनाते हैं वे कभी प्रगति नहीं कर पाते. जो नहीं करते, उनका जीतना तय है!
Read more »
पंजाब के खिलाड़ियों के बिना भारत का ओलंपिक सफ़र क्यों है अधूरापंजाब ने ओलंपिक खेलों में जाने वाले भारतीय दल के साथ ही पदक विजेताओं की सूची में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया है.
Read more »
Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम के दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश ने किया संन्यास का एलान, जानें कब खेलेंगे आखिरी मैचभारतीय पुरुष हॉकी टीम के अनुभवी गोलकीपर और कप्तान पीआर श्रीजेश ने सोमवार को संन्यास की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पेरिस ओलंपिक उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय दौरा होगा।
Read more »
Paris Olympics: सीन नदी पर अनूठे अंदाज में होगा उद्घाटन समारोह, छह किलोमीटर तक नावों में परेड करेंगे खिलाड़ीइस ओलंपिक में लैंगिक समानता भी देखने को मिलेगी। कुल 10,500 खिलाड़ियों में आधी महिलाएं होंगी। पेरिस खेलों का पारंपरिक समापन समारोह पुरुषों की मैराथन की जगह महिलाओं की मैराथन से होगा।
Read more »
Paris Olympics: आयुष्मान ने मनसुख मंडाविया के संग मिलकर टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला, बोले- चियर्स फॉर भारतपेरिस ओलंपिक 2024 का ऐतिहासिक उद्घाटन भारतीय समय के अनुसार आज रात लगभग 11 बजे होगा। पेरिस ओलंपिक 2024 में भाग लेने के लिए टीम इंडिया पेरिस पहुंच चुकी है।
Read more »
Paris Olympics 2024: कार्तिक आर्यन ने बढ़ाया पेरिस ओलंपिक एथलीटों का हौसला, खास तस्वीर के साथ लिखा हार्दिक नोट'पेरिस ओलंपिक 2024' का आगाज शुक्रवार को हो रहा है। इसी बीच कार्तिक आर्यन ने 'चंदू चैंपियन' के लुक के साथ एथलीटों के नाम हार्दिक नोट लिखा है।
Read more »
