VIDEO: राष्ट्रपति कोविंद ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, एनडीए को सरकार बनाने का न्योता

United States News News

VIDEO: राष्ट्रपति कोविंद ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, एनडीए को सरकार बनाने का न्योता
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 278 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 115%
  • Publisher: 53%

VIDEO: राष्ट्रपति कोविंद ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नियुक्त किया, एनडीए को सरकार बनाने का न्योता ModiGovt, PMOIndia narendramodi rashtrapatibhvn BJP4India

गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने संविधान की प्रति को प्रणाम करते हुए अपना संबोधन दिया। एनडीए के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों और अल्पसंख्यकों को विपक्ष ने धोखा दिया है। इसे तुरंत रोकना चाहिए। 'हमने सबका साथ, सबका सबका विकास के लिए काम किया है। अब हमें सबका साथ निभाना है।'उन्होंने इस दौरान कहा 'जिस तरह से गरीबों को धोखा दिया गया है, अल्पसंख्यकों को उसी तरह से धोखा दिया गया है। यह अच्छा होता अगर उनकी शिक्षा, उनकी सेहत पर ध्यान दिया जाता। हमें इस छल को भी भेदना है। हमें उनका विश्वास जीतना है। संविधान को साक्षी मानकर हम संकल्प लें कि देश के सभी वर्गों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। पंथ-जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हम सबको मिलकर 21वीं सदी में हिंदुस्तान को नई ऊचाईयों पर ले जाना है।उन्होंने एनडीए नेताओं से कहा 'इस चुनाव में सत्ता-समर्थक लहर थी, इसका नतीजा एक सकारात्मक जनादेश था। इस चुनाव ने दीवारों को नीचे लाने और दिलों को जोड़ने में मदद की है। इससे पहले कहा जाता था कि चुनाव बांटने का काम करता है। आचार्य विनोबा भावे भी इसे कहते थे। इसके विपरीत इस चुनाव ने दिलों को जोड़ने का काम किया है। ये चुनाव सामाजिक एकता का आंदोलन बन गया। इस दौरान उन्होंने कहा अखबार के पन्नों से न तो मंत्री बनते हैं, न ही मंत्रिपद जाते हैं। मैंने कभी कहा था कि मोदी ही मोदी का चैलेंजर है। इस बार मोदी ने मोदी को चैलेंज किया और 2014 के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जितने वोट मिले और 2019 में जो वोट मिले, उनमें जो वृद्धि हुई है, यह वृद्धि करीब-करीब 25 प्रतिशत है, मेरे जीवन के कई पड़ाव रहे, इसलिए मैं इन चीजों को भली-भांति समझता हूं, मैंने इतने चुनाव देखे, हार-जीत सब देखे, लेकिन मैं कह सकता हूं कि मेरे जीवन में 2019 का चुनाव एक प्रकार की तीर्थयात्रा थी। 39 सहयोगी दलों की उपस्थिति में 'नेशनल एंबीशन, रीजनल एस्पिरेशन' की बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश अब इसी पटरी पर दौड़ेगा। एक तरफ जहां यह एनडीए को मजबूत करने का संकेत था, वहीं यह भी जता दिया कि सभी राज्यों को साथ लेकर देश आगे बढ़ेगा। मोदी पहले भी को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म की बात करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए अपने दो रसायनों एनर्जी और सिनर्जी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने भाजपा के विस्तार में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं के योगदान को भी सराहा।भावी केंद्रीय मंत्रिमंडल को लेकर चल रही अटकलों के बीच जहां उन्होंने मीडिया पर तंज किया, वहीं सांसदों को सतर्क भी किया। उन्होंने कहा, 'जो भी पद मिलना है, उसका एक मापदंड है। किसी के बहकावे में मत आइएगा। अभी तो मैंने जीते हुए सभी सांसदों की सूची भी नहीं देखी है लेकिन नाम सबके छप चुके हैं। कुछ लोग छपास और दिखास के नशे के शिकार हो जाते हैं। इससे बचें क्योंकि एक मिनट की बात हमें 48 घंटे परेशान करती है।' पहली बार चुनकर आए सांसदों को उन्होंने आगाह किया कि दिल्ली में एक गैंग है, जो ट्रैप करता है और प्रलोभन देता है। कई बार हारे हुए सांसद भी कुछ लोगों को भेजते हैं। ऐसे लोगों को ही रखें, जिन्हें अपने क्षेत्र में दस-पंद्रह वर्षो से जानते-समझते हों। मोदी ने वीआइपी कल्चर से बचने की सलाह भी दी।सदन में महिलाओं की संख्या का रिकॉर्ड भी इस बार टूट गया। इस चुनाव में माताओं-बहनों ने कमाल कर दिया है। भारत की आजादी के बाद संसद में इतनी बड़ी तादात में महिला सांसदों के बैठने की ये पहली घटना होगी। ये अपने आप में बहुत बड़ा काम हमारी मातृ शक्ति से हुआ है।इससे पहले नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल से पैर छूकर आर्शिवाद लिया। इस दौरान अमित शाह और प्रकाश सिंह बादल ने मोदी को संसदीय दल का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा। इसका सभी सहयोगी दलों और सांसदों ने समर्थन किया।इस दौरान अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 17 राज्यों में 50 प्रतिशत और नौ इकाइयों में 40-50 फीसद वोट प्राप्त हुए हैं। देश के हर कोने से जनता ने मोदी को और भाजपा को जनादेश दिया है। आज मैं देश की जानता के सामने मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि जनता ने 2014 में जो प्रयोग किया था वह सफल रहा है। इस प्रयोग के बाद देश की जनता ने फिर मोदी को और एनडीए को प्रचंड जनादेश दिया है।उन्होंने कहा कि भारत की गरीब जनता इस देश में अपनी जगह ढूंढ रही थी, जिसे मोदी जी ने पूरा किया है। मोदी जी ने 22 करोड़ गरीब परिवारों के जीवन स्तर को उठाया है। देश की जनता में एक टीस थी कि इस देश की सरकारें जनता की सुरक्षा के लिए और राष्ट्र की रक्षा के लिए गंभीर नहीं हैं। जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो जनता को भरोसा हुआ कि कोई नेता है जो दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब दे सकता है। जब पुलवामा में दुखद हमला हुआ। पाक प्रायोजित आतंकियों ने 40 जवानों को मौत के घाट उतार दिया। और देश के सुरक्षा बलों ने उसका करारा बदला लिया तो देश की सुरक्षा को लेकर आश्वासन का भाव पैदा हुआ।शाह ने कहा कि परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को खोखला कर रही थी, लेकिन इस बार का जनादेश देश को इन बुराइयों से निजात दिला दी है। देश की जनता ने एक ऐसे नेता को चुना है जो 20 साल एक छुट्टी नहीं ली है। एक भी दिन मैंने उनके जीवन में आलस नहीं देखा है।शाह ने यह भी कहा कि इतना लंबा राजनीतिक जीवन बिताने के बावजूद उनके दामन पर एक भी दाग नहीं है। इस तरह से देश की जनता ने एक पारदर्शी नेता को चुनने का काम किया है। देश की इच्छा है कि दुनिया में भारत को महाशक्ति बनकर उभरना चाहिए और मुझे भरोसा है कि मोदी के नेतृत्व में देश को उचित सम्मान जरूर मिलेगा।एनडीए की इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे, बिहार सीएम नीतीश कुमार, एलजेपी के रामविलास पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता समेत नवनिर्वाचित सांसद मौजूद रहे। माना जा रहा कि इस महीने के अंत में 30 मई को वे नए मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं।पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से मुलाकात करने रविवार को जाएंगे। यही नहीं इसके बाद सोमवार को वे वाराणसी जाने वाले हैं। इसकी जानकारी पीएम ने ट्वीट करके दी। उन्होंने इस दौरान कहा- 'कल शाम को मां का आशीर्वाद लेने के लिए गुजरात जाऊंगा। इसके बाद सोमवार को काशी के लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया, उसका धन्यवाद देने के लिए मैं वहां भी जाऊंगा।'.

गठबंधन का नेता चुने जाने के बाद मोदी ने संविधान की प्रति को प्रणाम करते हुए अपना संबोधन दिया। एनडीए के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गरीबों और अल्पसंख्यकों को विपक्ष ने धोखा दिया है। इसे तुरंत रोकना चाहिए। 'हमने सबका साथ, सबका सबका विकास के लिए काम किया है। अब हमें सबका साथ निभाना है।'उन्होंने इस दौरान कहा 'जिस तरह से गरीबों को धोखा दिया गया है, अल्पसंख्यकों को उसी तरह से धोखा दिया गया है। यह अच्छा होता अगर उनकी शिक्षा, उनकी सेहत पर ध्यान दिया जाता। हमें इस छल को भी भेदना है। हमें उनका विश्वास जीतना है। संविधान को साक्षी मानकर हम संकल्प लें कि देश के सभी वर्गों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। पंथ-जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हम सबको मिलकर 21वीं सदी में हिंदुस्तान को नई ऊचाईयों पर ले जाना है।उन्होंने एनडीए नेताओं से कहा 'इस चुनाव में सत्ता-समर्थक लहर थी, इसका नतीजा एक सकारात्मक जनादेश था। इस चुनाव ने दीवारों को नीचे लाने और दिलों को जोड़ने में मदद की है। इससे पहले कहा जाता था कि चुनाव बांटने का काम करता है। आचार्य विनोबा भावे भी इसे कहते थे। इसके विपरीत इस चुनाव ने दिलों को जोड़ने का काम किया है। ये चुनाव सामाजिक एकता का आंदोलन बन गया। इस दौरान उन्होंने कहा अखबार के पन्नों से न तो मंत्री बनते हैं, न ही मंत्रिपद जाते हैं। मैंने कभी कहा था कि मोदी ही मोदी का चैलेंजर है। इस बार मोदी ने मोदी को चैलेंज किया और 2014 के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जितने वोट मिले और 2019 में जो वोट मिले, उनमें जो वृद्धि हुई है, यह वृद्धि करीब-करीब 25 प्रतिशत है, मेरे जीवन के कई पड़ाव रहे, इसलिए मैं इन चीजों को भली-भांति समझता हूं, मैंने इतने चुनाव देखे, हार-जीत सब देखे, लेकिन मैं कह सकता हूं कि मेरे जीवन में 2019 का चुनाव एक प्रकार की तीर्थयात्रा थी। 39 सहयोगी दलों की उपस्थिति में 'नेशनल एंबीशन, रीजनल एस्पिरेशन' की बात करते हुए उन्होंने कहा कि देश अब इसी पटरी पर दौड़ेगा। एक तरफ जहां यह एनडीए को मजबूत करने का संकेत था, वहीं यह भी जता दिया कि सभी राज्यों को साथ लेकर देश आगे बढ़ेगा। मोदी पहले भी को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म की बात करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए अपने दो रसायनों एनर्जी और सिनर्जी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने भाजपा के विस्तार में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे वरिष्ठ नेताओं के योगदान को भी सराहा।भावी केंद्रीय मंत्रिमंडल को लेकर चल रही अटकलों के बीच जहां उन्होंने मीडिया पर तंज किया, वहीं सांसदों को सतर्क भी किया। उन्होंने कहा, 'जो भी पद मिलना है, उसका एक मापदंड है। किसी के बहकावे में मत आइएगा। अभी तो मैंने जीते हुए सभी सांसदों की सूची भी नहीं देखी है लेकिन नाम सबके छप चुके हैं। कुछ लोग छपास और दिखास के नशे के शिकार हो जाते हैं। इससे बचें क्योंकि एक मिनट की बात हमें 48 घंटे परेशान करती है।' पहली बार चुनकर आए सांसदों को उन्होंने आगाह किया कि दिल्ली में एक गैंग है, जो ट्रैप करता है और प्रलोभन देता है। कई बार हारे हुए सांसद भी कुछ लोगों को भेजते हैं। ऐसे लोगों को ही रखें, जिन्हें अपने क्षेत्र में दस-पंद्रह वर्षो से जानते-समझते हों। मोदी ने वीआइपी कल्चर से बचने की सलाह भी दी।सदन में महिलाओं की संख्या का रिकॉर्ड भी इस बार टूट गया। इस चुनाव में माताओं-बहनों ने कमाल कर दिया है। भारत की आजादी के बाद संसद में इतनी बड़ी तादात में महिला सांसदों के बैठने की ये पहली घटना होगी। ये अपने आप में बहुत बड़ा काम हमारी मातृ शक्ति से हुआ है।इससे पहले नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया। नेता चुने जाने के बाद उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और अकाली दल के प्रमुख प्रकाश सिंह बादल से पैर छूकर आर्शिवाद लिया। इस दौरान अमित शाह और प्रकाश सिंह बादल ने मोदी को संसदीय दल का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा। इसका सभी सहयोगी दलों और सांसदों ने समर्थन किया।इस दौरान अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 17 राज्यों में 50 प्रतिशत और नौ इकाइयों में 40-50 फीसद वोट प्राप्त हुए हैं। देश के हर कोने से जनता ने मोदी को और भाजपा को जनादेश दिया है। आज मैं देश की जानता के सामने मुझे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि जनता ने 2014 में जो प्रयोग किया था वह सफल रहा है। इस प्रयोग के बाद देश की जनता ने फिर मोदी को और एनडीए को प्रचंड जनादेश दिया है।उन्होंने कहा कि भारत की गरीब जनता इस देश में अपनी जगह ढूंढ रही थी, जिसे मोदी जी ने पूरा किया है। मोदी जी ने 22 करोड़ गरीब परिवारों के जीवन स्तर को उठाया है। देश की जनता में एक टीस थी कि इस देश की सरकारें जनता की सुरक्षा के लिए और राष्ट्र की रक्षा के लिए गंभीर नहीं हैं। जब सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो जनता को भरोसा हुआ कि कोई नेता है जो दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब दे सकता है। जब पुलवामा में दुखद हमला हुआ। पाक प्रायोजित आतंकियों ने 40 जवानों को मौत के घाट उतार दिया। और देश के सुरक्षा बलों ने उसका करारा बदला लिया तो देश की सुरक्षा को लेकर आश्वासन का भाव पैदा हुआ।शाह ने कहा कि परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को खोखला कर रही थी, लेकिन इस बार का जनादेश देश को इन बुराइयों से निजात दिला दी है। देश की जनता ने एक ऐसे नेता को चुना है जो 20 साल एक छुट्टी नहीं ली है। एक भी दिन मैंने उनके जीवन में आलस नहीं देखा है।शाह ने यह भी कहा कि इतना लंबा राजनीतिक जीवन बिताने के बावजूद उनके दामन पर एक भी दाग नहीं है। इस तरह से देश की जनता ने एक पारदर्शी नेता को चुनने का काम किया है। देश की इच्छा है कि दुनिया में भारत को महाशक्ति बनकर उभरना चाहिए और मुझे भरोसा है कि मोदी के नेतृत्व में देश को उचित सम्मान जरूर मिलेगा।एनडीए की इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे, बिहार सीएम नीतीश कुमार, एलजेपी के रामविलास पासवान समेत कई वरिष्ठ नेता समेत नवनिर्वाचित सांसद मौजूद रहे। माना जा रहा कि इस महीने के अंत में 30 मई को वे नए मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण कर सकते हैं।पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से मुलाकात करने रविवार को जाएंगे। यही नहीं इसके बाद सोमवार को वे वाराणसी जाने वाले हैं। इसकी जानकारी पीएम ने ट्वीट करके दी। उन्होंने इस दौरान कहा- 'कल शाम को मां का आशीर्वाद लेने के लिए गुजरात जाऊंगा। इसके बाद सोमवार को काशी के लोगों ने मुझ पर जो विश्वास जताया, उसका धन्यवाद देने के लिए मैं वहां भी जाऊंगा।'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मोदी को इमरान-जिनपिंग ने दी बधाई, नेतन्याहू बोले- महान लोकतंत्र को चलाने वाले की जीतमोदी को इमरान-जिनपिंग ने दी बधाई, नेतन्याहू बोले- महान लोकतंत्र को चलाने वाले की जीतलोकसभा चुनावों के रुझानों में एनडीए को 542 में से 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भारत-इजराइल के साथ काम करने की इच्छा जताई | Elections 2019: लोकसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। एनडीए की जीत पर दुनियाभर के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने में जुटे हैं।
Read more »

मोदी की 'सुनामी' को सहयोगियों ने सराहा, ममता ने दी इस तरह बधाई...मोदी की 'सुनामी' को सहयोगियों ने सराहा, ममता ने दी इस तरह बधाई...नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के ताजा रुझानों में भाजपा के बड़े बहुमत से सत्ता पर काबिज होने के संकेतों के बीच पार्टी नेताओं ने गुरुवार को जोर दिया कि इससे स्पष्ट है कि अब राजनीति का व्याकरण बदल चुका है और लोगों ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को खारिज कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों पर मुहर लगाई है। कई मंत्रियों और नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की सुनामी करार दिया। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव में जीत की ओर बढ़ रहे उम्मीदवारों को बधाई दी और प्रक्रिया की पूर्ण समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। और कहा, लेकिन हारने वाले पराजित नहीं हैं।
Read more »

मोदी समर्थक ने बेटी को दी भद्दी गालियां, अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी को दी बधाईमोदी समर्थक ने बेटी को दी भद्दी गालियां, अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी को दी बधाईअनुराग कश्यप के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरु कर दिया। जिस पर अनुराग ने पलटवार किया था।
Read more »

राहुल ने कहा- जनता मालिक है; मोदी ने कहा- देश ने फकीर की झोली भर दीराहुल ने कहा- जनता मालिक है; मोदी ने कहा- देश ने फकीर की झोली भर दीस्मृति ईरानी अमेठी से 55120 वोटों से जीतीं, कहा- कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं होता; राहुल ने बधाई दी वाराणसी से मोदी 4.79 लाख वोटों से जीते, मप्र में ‘राजा-महाराजा’ दिग्विजय-सिंधिया हारे भारत के चुनावी इतिहास में पहली बार बहुमत के साथ किसी गैर-कांग्रेसी दल की सत्ता में दोबारा वापसी एग्जिट पोल्स ही एग्जेक्ट: 10 में से 9 एग्जिट पोल्स में एनडीए को बहुमत का अनुमान जताया गया था | Election Results 2019 Live Updates; Lok Sabha seats tally trends leads trails vote counting
Read more »

नरेंद्र मोदी ने छोड़ा PM पद, राष्ट्रपति ने कबूला इस्तीफा पर की ये गुजारिशनरेंद्र मोदी ने छोड़ा PM पद, राष्ट्रपति ने कबूला इस्तीफा पर की ये गुजारिशLok Sabha Election/Chunav Results 2019 India LIVE Counting Updates: इससे पहले, राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार शाम केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 16वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश की गई। बता दें कि कैबिनेट की यह सिफारिश मंजूर होने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मौजूदा लोकसभा भंग करेंगे, जिसका कार्यकाल 3 जून को खत्म हो रहा है।
Read more »

केंद्रीय मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा, मंत्रालयों के बंटवारे पर अटकलें तेज-Navbharat Timesकेंद्रीय मंत्रिपरिषद ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा, मंत्रालयों के बंटवारे पर अटकलें तेज-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: कैबिनेट द्वारा 16वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपना और मंत्रिपरिषद के सदस्यों का भी इस्तीफा सौंपा। राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
Read more »

राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री का इस्तीफा स्वीकार किया, मोदी का ट्वीट- नई सुबह इंतजार कर रही हैराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री का इस्तीफा स्वीकार किया, मोदी का ट्वीट- नई सुबह इंतजार कर रही हैकैबिनेट ने 16वीं लोकसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित किया, कल एनडीए सांसदों की बैठक मोदी के शपथ ग्रहण में ट्रम्प और जिनपिंग को न्योता दिया जा सकता है- रिपोर्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई सरकार में स्मृति को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, चुनाव हारे मंत्रियों की जगह कुछ नए चेहरे भी होंगे | PM Narendra Modi swearing-in ceremony: US President Donald Trump-Chinese President Xi Jinping to be invited
Read more »

फ्रांस के राष्ट्रपति ने दी पीएम मोदी को बधाई, कहा- मिलकर काम करना रखेंगे जारीफ्रांस के राष्ट्रपति ने दी पीएम मोदी को बधाई, कहा- मिलकर काम करना रखेंगे जारीफ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि हम अपने राष्ट्रों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
Read more »

जीत की बधाई देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास मोदी हैंजीत की बधाई देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास मोदी हैंडोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी और कहा कि भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास आप हैं.
Read more »

16वीं लोकसभा भंग, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को EC ने सौंपी नवनिर्वाचित सांसदों की लिस्ट16वीं लोकसभा भंग, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को EC ने सौंपी नवनिर्वाचित सांसदों की लिस्टसुनील अरोड़ा ने अपने दोनों साथी चुनाव आयुक्तों अशोक लवासा और सुशील चंद्रा के साथ राष्ट्रपति को नवनिर्वाचित सांसदों की सूची सौंप दी है. चुनाव आयोग ने 'Due Constitution' राष्ट्रपति को सौंपा है. इसमें सभी 542 सांसदों की सूची है.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:02:37