जीत की बधाई देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास मोदी हैं

United States News News

जीत की बधाई देते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- भारतीय भाग्यशाली हैं कि उनके पास मोदी हैं
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 91 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 40%
  • Publisher: 63%

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को दी जीत की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत प्राप्त की है. इसके बाद देश-दुनिया के नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई देना शुरू किया. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी.

उन्होंने कहा कि भारतीय भाग्यशाली हैं कि आप उनके पास हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी को इस जीत पर बधाई के साथ उन्हें महान आदमी बताया है. ट्रंप ने ट्वीट किया 'अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात हुई. उन्हें इतनी बड़ी जीत के लिए बधाई दी. वह महान आदमी हैं और भारतीयों के नेता हैं- वह खुशनसीब हैं कि आप उनके पास हैं.' Just spoke to Prime Minister @NarendraModi where I congratulated him on his big political victory. He is a great man and leader for the people of India - they are lucky to have him! — Donald J. Trump May 24, 2019 इसके अलावा अमेरिका से एक अन्य नेता और डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जीत की बधाई दी है. इवांका ने ट्वीट किया 'शानदार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई. भारत के अद्भुत लोगों के लिए आगे रोमांचक समय होगा.' पीएम मोदी ने भी इवांका ट्रंप का धन्यवाद किया. उन्होंने लिखा 'शुक्रिया इवांका ट्रंप. आपके जैसे भारत के सच्चे दोस्त से शुभकामनाएं मिलना अमूल्य हैं.' Thank you @IvankaTrump. Wishes from a true friend of India like you are invaluable. https://t.co/2vppYI8tzm — Narendra Modi May 24, 2019 लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी गठबंधन को ऐतिहासिक जीत मिली है. एनडीए को 353 सीटें और बीजेपी को 303 सीटें मिली हैं. ये 2014 से भी ज्यादा सीटें हैं. 2014 में बीजेपी को 282 सीटें मिली थीं. अब यह सीटें बढ़ गई हैं. इस जीत के साथ ही राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हार की जिम्मेदारी लेने के बाद आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफा दे सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो भी बीजेपी 2014 से आगे रही. बीजेपी को 2014 में 31 प्रतिशत वोट मिले थे जो 2019 में 6 प्रतिशत वृद्धि के साथ 37 प्रतिशत हो गए. 5 साल के कार्यकाल के बाद 6 प्रतिशत वोटों की वृद्धि ऐतिहासिक है. इससे पहले कभी भी किसी पार्टी के वोट प्रतिशत में 6 प्रतिशत की वृद्धि नहीं हुई थी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव 2019: बंपर जीत की ओर NDA, विपक्षियों ने यूं दी बधाई-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019: बंपर जीत की ओर NDA, विपक्षियों ने यूं दी बधाई-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: रुझानों से साफ हो गया है कि नरेन्द्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं, इसी के साथ विपक्ष की ओर से बधाइयों का सिससिला भी शुरू हो गया है। ममता बनर्जी, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला सहित कई विपक्षी नेताओं ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी है।
Read more »

लालकृष्ण आडवाणी बोले, 'बीजेपी की अभूतपूर्व जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई'लालकृष्ण आडवाणी बोले, 'बीजेपी की अभूतपूर्व जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई''प्रचंड मोदी लहर' पर सवार बीजेपी रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है. बीजेपी 292 सीटों पर आगे चल रही है जबकि वहीं, कांग्रेस 50 सीटों पर आगे है.
Read more »

मोदी को इमरान-जिनपिंग ने दी बधाई, नेतन्याहू बोले- महान लोकतंत्र को चलाने वाले की जीतमोदी को इमरान-जिनपिंग ने दी बधाई, नेतन्याहू बोले- महान लोकतंत्र को चलाने वाले की जीतलोकसभा चुनावों के रुझानों में एनडीए को 542 में से 300 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने भारत-इजराइल के साथ काम करने की इच्छा जताई | Elections 2019: लोकसभा चुनावों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। एनडीए की जीत पर दुनियाभर के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने में जुटे हैं।
Read more »

लाल कृष्ण आडवाणी ने बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी और शाह को दी बधाईलाल कृष्ण आडवाणी ने बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी और शाह को दी बधाईबीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह और बीजेपी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.
Read more »

बीजेपी की जीत राष्ट्रीय ताकतों की जीत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-Navbharat Timesबीजेपी की जीत राष्ट्रीय ताकतों की जीत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: भगवा संगठन ने उम्मीद जताई कि नई सरकार आम लोगों की आकांक्षाओं और उम्मीद को पूरा करने में सफलता हासिल करेगी और विपक्षी पार्टियां विनम्रता के साथ हार को स्वीकार करेंगी।
Read more »

मोदी की जीत पर ट्रंप और इमरान खान ने दी बधाई, कही ये बातें– News18 हिंदीमोदी की जीत पर ट्रंप और इमरान खान ने दी बधाई, कही ये बातें– News18 हिंदी17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने साल 2014 से भी ज्यादा सीटें हासिल कर जीत की ओर बढ़ती दिख रही है.
Read more »

लोकसभा चुनाव परिणाम 2019, देशभर में बीजेपी की प्रचंड जीत, जीत का आंकड़ा 300 के पारलोकसभा चुनाव परिणाम 2019, देशभर में बीजेपी की प्रचंड जीत, जीत का आंकड़ा 300 के पारकांग्रेस का 16 राज्यों में खाता भी नहीं खुला और बीजेपी ने पश्चिम बंगाल से लेकर ओडिशा तक में जीत का परचम लहराया है.
Read more »

आखिर कहां हैं मोदी की जीत के शिल्पकार अरुण जेटलीआखिर कहां हैं मोदी की जीत के शिल्पकार अरुण जेटलीनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में विपक्ष के चक्रव्यूह को तोड़ते हुए लोकसभा चुनाव में 303 सीटें हासिल कर इतिहास रच दिया। आज देश के पश्चिम तथा उत्तरी भाग में ही नहीं बल्कि पूर्वी हिस्से में भी भगवा लहरा रहा है। इस जीत के शिल्पकारों में एक नाम अरुण जेटली का भी है। भाजपा की जीत में बड़ी भूमिका निभाने वाले अरुण जेटली पार्टी के महाविजय के जश्न के बीच कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जेटली आखिर हैं कहां...
Read more »

Sunny Deol की गुरदासपुर जीत ने मिटा दीं दूरियां, बहन Esha Deol ने दी बधाई...Sunny Deol की गुरदासपुर जीत ने मिटा दीं दूरियां, बहन Esha Deol ने दी बधाई...Sunny Deol की ज़िंदगी के इस ख़ास मौक़े पर ईशा ने उन्हें बधाई दी है मगर 2012 में जब भरत तख्तानी के साथ ईशा की शादी हुई थी तो सनी और बॉबी दोनों ही शामिल नहीं हुए थे।
Read more »

ट्रम्प ने कहा- मोदी महान नेता और अच्छे इंसान, फोन करके जीत की दोबारा बधाई दीट्रम्प ने कहा- मोदी महान नेता और अच्छे इंसान, फोन करके जीत की दोबारा बधाई दीनरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रम्प अगले महीने जापान में जी-20 समिट में मिलेंगे ट्रम्प ने फोन करने से पहले ट्वीट कर मोदी को बधाई दी थी | US President Donald Trump Calls To Congratulate PM Modi
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:35:46