VIDEO: कांग्रेस नेता उर्मिला मातोंडकर का रोड शो, लगने लगे मोदी-मोदी के नारे, भिड़े समर्थक AbkiBaarKiskiSarkar
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुम्बई में प्रचार अभियान ने तेजी पकड़ ली है.जहां कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है. शिवसेना और बीजेपी के तल्ख रिश्तों के बावजूद चुनाव से ठीक पहले एकसाथ आ जाने से कांग्रेस की मुश्किलें जहां एक ओर बढ़ गईं हैं तो वहीं दूसरी ओर मनसे के प्रमुख राज ठाकरे का कांग्रेस को समर्थन से पार्टी को राहत मिली है.
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुम्बई में प्रचार अभियान ने तेजी पकड़ ली है..जहां कांग्रेस अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटी है. शिवसेना और बीजेपी के तल्ख रिश्तों के बावजूद चुनाव से ठीक पहले एकसाथ आ जाने से कांग्रेस की मुश्किलें जहां एक ओर बढ़ गईं हैं तो वहीं दूसरी ओर मनसे के प्रमुख राज ठाकरे का कांग्रेस को समर्थन से पार्टी को राहत मिली है. मुम्बई में छह लोकसभा सीटों में से कांग्रेस पांच पर और उसका सहयोगी दल एनसीपी एक सीट पर मैदान में हैं. इस बार कांग्रेस और बीजेपी वर्धा, नागपुर, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ खड़े हैं जबकि रामटेक और यवतमाल-वाशिम में कांग्रेस का मुकाबला शिवसेना से होगा. भंडारा-गोंदिया में एनसीपी का मुकाबला बीजेपी से होगा.नागपुर, चंद्रपुर और यवतमाल-वाशिम निर्वाचन क्षेत्रों से क्रमश: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, हंसराज अहीर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता माणिकराव ठाकरे चुनाव लड़ते रहे हैं. साल 2014 के चुनाव में कांग्रेस दो से तीन लाख मतों के अंतर से छह सीटों पर हार गई थी. एनसीपी के प्रफुल पटेल को करीब 1.4 लाख मतों के अंतर से भंडारा-गोंदिया सीट पर हार का सामना करना पड़ा था. बीजेपी के टिकट पर जीतने वाले और पटेल को हराने वाले नाना पटोले साल 2017 में कांग्रेस में शामिल हुए. इस सीट पर 2018 में हुए उपचुनाव में एनसीपी के मधुकर कुकड़े ने जीत दर्ज की थी.कांग्रेस ने गढ़चिरौली-चिमूर से नामदेव उसेंडी को फिर से उम्मीदवार बनाया है. उसेंडी 2014 में विधायक थे जब वे गढ़चिरौली में कांग्रेस की तरफ से खड़े हुए लेकिन उन्हें पूर्व बीजेपी विधायक अशोक नेटे ने हरा दिया.चंद्रपुर में मौजूदा शिवसेना विधायक सुरेश धनोरकर केंद्रीय मंत्री हंसराज अहीर के खिलाफ पार्टी के उम्मीदवार हैं. मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ रहीं अदाकारा उर्मिला मातोंडकर का मुकाबला बीजेपी के गोपाल शेट्टी से है. वहीं मुंबई उत्तर-मध्य सीट से चुनाव लड़ रहीं कांग्रेस की प्रिया दत्त का मुकाबला बीजेपी की पूनम महाजन से होगा. साल 2014 में विदर्भ से सूपड़ा साफ होने के बाद कांग्रेस अब अपनी खोई जमीन वापस पाने की उम्मीद कर रही है. कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने कहा कि अब मोदी लहर नहीं है और कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर का सामना नहीं कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘ यहां कांग्रेस के पक्ष में या कांग्रेस विरोधी लहर नहीं है. यह कांग्रेस के पक्ष में काम करेगा. हम संगठन के स्तर पर बीजेपी और शिवसेना से कमजोर हैं, लेकिन हमें जनता का समर्थन हासिल है.’’ वहीं मनसे को मोदी के विरोध में प्रचार कांग्रेस की मदद कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘ मुम्बई में लड़ाई 2014 की तरह एक तरफा नहीं होगी.’’ मुम्बई में 29 अप्रैल को मतदान होने हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी को इस मामले में बताया डोनाल्ड ट्रंप जैसाइंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुनाव प्रचार की रणनीति में समानता है क्योंकि दोनों ही लोगों की भावनाओं से खेलने पर विश्वास करते हैं.
Read more »
प्रियंका गांधी के रोड शो में मोदी-मोदी के नारे, भिड़ गए कांग्रेस-BJP के कार्यकर्ता
Read more »
फेसबुक सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को पछाड़कर नरेन्द्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेतान्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फेसबुक के सर्वे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पछाड़ कर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बन गए हैं।
Read more »
अजमल बोले- चुनाव बाद चाय की दुकान चलाएंगे मोदी, पकौड़े भी बेचेंगेअसम के चिरांग में बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि सारे विपक्षी दल मिलकर मोदी को देश से बाहर निकालेंगे और इसके बाद किसी कोने में मोदी चाय की दुकान चलाएंगे. साथ में पकौड़ भी बेचेंगे.
Read more »
नेता जी कहां हैं: राहुल-प्रियंका, अखिलेश-माया यहां से करेंगे पीएम मोदी पर करारा हमला– News18 हिंदीwhere are the main leaders today, news in hindi, hindi news, 13 अप्रैल के दिन लोकसभा चुनाव प्रचार में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है. लोकसभा चुनाव में 13 अप्रैल यानी शनिवार को सभी प्रमुख दलों के बड़े नेता मैदान में होंगे.
Read more »
भाजपा नेता शांता कुमार बोले- सोनिया की मोदी को 2004 की नसीहत गलत नहींभाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मार्गदर्शक मंडल के सदस्य रहे शांता कुमार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ टीस एक बार फिर सामने आई। loksabhaelections2019 ShantaKumar
Read more »
LIVE: PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना, 'कुछ लोगों का अब नारा है- सबसे पहले परिवार'लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी की जीत के लिए अलीगढ़ में चुनावी रैली कर रहे हैं पीएम नरेंद्र मोदी. अंबेडकर जयंती के मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया है.
Read more »
कांग्रेस नेता और पूर्व गवर्नर बोले- पीएम मोदी ने प्लान करावाया पुलवामा हमला-Ex-Mizoram Guv Aziz Qureshi speaks on Pulwama attack onm– News18 Hindi14 फरवरी को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक स्थानीय आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ काफिले से विस्फोटकों से भरी गाड़ी टकरा दी थी. इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये थे.
Read more »
उर्मिला मातोंडकर की चुनावी सभा में गूंजा मोदी-मोदी बनाम चौकीदार चोर हैउर्मिला मातोंडकर उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. वो जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं. इसी क्रम में सोमवार को उर्मिला मातोंडकर बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास एक रैली करने जा रही थीं. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता मोदी-मोदी की नारेबाजी करने लगे, जहां से विवाद शुरू हो गया.
Read more »
