नेता जी कहां हैं: राहुल-प्रियंका, अखिलेश-माया यहां से करेंगे पीएम मोदी पर करारा हमला– News18 हिंदी

United States News News

नेता जी कहां हैं: राहुल-प्रियंका, अखिलेश-माया यहां से करेंगे पीएम मोदी पर करारा हमला– News18 हिंदी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 159 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

नेता जी कहां हैं: राहुल-प्रियंका, अखिलेश-माया यहां से करेंगे पीएम मोदी पर करारा हमला

13 अप्रैल के दिन लोकसभा चुनाव प्रचार में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है. लोकसभा चुनाव में 13 अप्रैल यानी शनिवार को सभी प्रमुख दलों के बड़े नेता मैदान में होंगे.13 अप्रैल के दिन लोकसभा चुनाव प्रचार में एक मील का पत्थर साबित होने वाला है.

लोकसभा चुनाव में 13 अप्रैल यानी शनिवार को सभी प्रमुख दलों के बड़े नेता मैदान में होंगे.भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. वे कर्नाटक के कोप्पल, मंगलुरू और बंगलुरू में रैलियों को संबोधित करेंगे.उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं में महागठबंधन आज शक्तिप्रदर्शन करेगा. आज समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल की एक संयुक्त रैली बदायूं में होगी. इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह एक ही मंच से जनता को साधेंगे. अखिलेश यादव संयुक्त रैली में भाग लेने के लिए दोपहर 02:00 बजे जनसभा स्थल-एसएस गर्ल्स इंटर कॉलेज, मुजरिया का मैदान पहुंचेंगे.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव और पार्टी की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज उत्तर प्रदेश में देर डालेंगी. वह राज बब्बर के लिए आज फतेहपुर-सीकरी में रोडशो करेंगी.13 अप्रैल को जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पंजाब के अमृतसर में शताब्दी समारोह आयोजित किया जा रहा है. गोलीकांड के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचेंगे.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 अप्रैल की सुबह 8:55 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 9:15 वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे. गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी के अनुसार बतौर गोरक्षपीठाधीश्ववर योगी आदित्यनाथ यहां नवमी तिथि की पूजा-अर्चना करने के बाद कुंवारी कन्याओं और बटुक भैरव के पांव पखार कर उन्हें अपने हाथों से भोजन कराएंगे. इसके बाद वह यज्ञशाला में आयोजित हवन में शामिल सम्मलित होंगे. मुख्यमंत्री दोपहर 02:45 पर गोरखनाथ मंदिर से चित्रगुप्त मंदिर, बक्शीपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. यहां 03:00 से 04:00 बजे तक वह पूर्व विधायक स्व. अवधेश कुमार श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां से शाम 04:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. यहां के बाद वह कानपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के साथ आज कानपुर आएंगे. बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं. अमित शाह शाम करीब 5.25 बजे यहां पहुंचेंगे. इसी बीच नड्डा और मुख्यमंत्री भी यहां आएंगे. पार्टी सूत्रों के अनुसार, चौथे चरण में होने वाले चुनाव के ब्योरे और समीकरण को परखने के लिये शाह 13 अप्रैल को कानपुर-बुंदेलखण्ड क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं.छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल 13 अप्रैल शनिवार को रायगढ़, जशपुर के दौरे रहेंगे. सीएम कांसाबेल, धरमजयगढ़ एवं बरमकेला में आमसभा लेंगे और रायगढ़ में शाम को रोड शो करेंगे. रायगढ़ में लोकसभा प्रत्याशी लालजीत सिंह राठिया के लिए प्रचार प्रसार करेंगे. सीएम भूपेश बघेल 13 अप्रैल को सुबह 11 बजे पुलिस स्टेशन हेलीपेड भिलाई 3 से कांसाबेल विधानसभा पत्थलगांव जिला जशपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे जशपुर जिले के कांसाबेल में उतरेंगे. यहां पर सीएम दोपहर 12 से 1 बजे तक कांसाबेल में आमसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद सीएम धरमजयगढ़ में सभा को संबोधित करेंगे. धरमजयगढ़ से बरमकेला के लिए रवाना हो जाएंगे. बरमकेला में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद सीएम रायगढ़ शहर पहुंचेगे. सीएम रायगढ़ में रोटरी कल्ब के कार्यक्रम में शामिल होंगे और रात्रि विश्राम से पहले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे.आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल आज गोवा के मडगांव में स्थित लोहिया मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Huawei P30 Pro और P30 Lite आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें कहां देखें Live StreamingHuawei P30 Pro और P30 Lite आज भारत में होंगे लॉन्च, जानें कहां देखें Live StreamingHuawei P30 Pro and P30 Lite price in India. आज भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किए जाएंगे Huawei P30 Pro और P30 Lite
Read more »

किश्तवाड़ में आरएसएस नेता पर आतंकी हमला, सुरक्षा में तैनात जवान की मौतकिश्तवाड़ में आरएसएस नेता पर आतंकी हमला, सुरक्षा में तैनात जवान की मौतघायल अवस्था में पीएसओ और आरएसएस नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान पीएसओ की मौत हो गयी है। JammuAndKashmir
Read more »

कहां अटक जाती है भारत में रोजगार की गाड़ी | DW | 09.04.2019कहां अटक जाती है भारत में रोजगार की गाड़ी | DW | 09.04.2019दुनिया भर में नई तकनीक कई पेशों को खत्म कर रही है. ऐसे में उस भारत का क्या होगा जिसकी आधी आबादी युवा है. आखिर क्या वजह है कि मोदी भी नौकरियां पैदा करने के मामले में नाकाम साबित हुए. Indiaelection2019 JobsReport
Read more »

जम्मू में आरएएस नेता की हत्या, कर्फ़्यू लागूजम्मू में आरएएस नेता की हत्या, कर्फ़्यू लागूकिश्तवाड़ में आरएएस के एक नेता और उनके अंगरक्षक की अस्पताल में गोली मारकर हत्या कर दी गई.
Read more »

किश्तवाड़ में RSS नेता और अंगरक्षक की हत्या, तीन जिलों में कर्फ्यूकिश्तवाड़ में RSS नेता और अंगरक्षक की हत्या, तीन जिलों में कर्फ्यूजम्मू। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ में जिला अस्पताल में मंगलवार को आतंकियों ने आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके पीएसओ की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्‍य नागरिक भी उस समय मारा गया जब वे अस्‍पताल में रूटीन चेकिंग के लिए आए थे। चंद्रकांत बुरी तरह से घायल हो गए थे, जिन्‍हें जम्‍मू लाया गया था और उन्‍होंने रास्‍ते में ही दम तोड़ दिया।
Read more »

नेताजी कहां हैं: पीएम मोदी की मुरादाबाद में हुंकार आज, राजनाथ सिंह की ताबड़तोड़ रैलियां यहां– News18 हिंदीनेताजी कहां हैं: पीएम मोदी की मुरादाबाद में हुंकार आज, राजनाथ सिंह की ताबड़तोड़ रैलियां यहां– News18 हिंदीनेताजी कहां हैं: पीएम मोदी की मुरादाबाद में हुंकार आज, राजनाथ सिंह की ताबड़तोड़ रैलियां यहां | Lok sabha election 2019 campaign: BJP Congress PM Modi Rajnath Singh | लोकसभा चुनाव 2019 में आज कौन से नेता होंगे कहां, जानिए बस क्लिक में.
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : तस्वीरों में देखिए कहां-कहां दिग्गजों ने डाला वोट, 20 राज्यों में चल रही वोटिंगलोकसभा चुनाव 2019 : तस्वीरों में देखिए कहां-कहां दिग्गजों ने डाला वोट, 20 राज्यों में चल रही वोटिंगलोकसभा चुनाव 2019 : तस्वीरों में देखिए कहां-कहां दिग्गजों ने डाला वोट, 20 राज्यों में चल रही वोटिंग LokSabhaElections2019
Read more »

अमेठी में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी का रोड शो, सीएम योगी समेत कई बीजेपी नेता मौजूदअमेठी में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी का रोड शो, सीएम योगी समेत कई बीजेपी नेता मौजूदकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी से बीजेपी नेता स्मृति ईरानी दूसरी बार चुनाव लड़ रहीं हैैं. इस सीट से सपा-बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है. यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है.
Read more »

पहले बोलने को लेकर दो भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को जड़ा तमाचा, फिर समर्थक भी भिड़ेपहले बोलने को लेकर दो भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को जड़ा तमाचा, फिर समर्थक भी भिड़ेभंवर सिंह पलाड़ा और नवीन शर्मा के बीच पहले बोलने को लेकर विवाद हुआ और फिर दोनों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। LokSabhaElections2019 Mahasangram
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:18:17