Lok Sabha Elections 2019: सनी देओल ने बताया कैसी थी पीएम मोदी से मुलाकात? क्यों ओढ़ी भगवा चादर
Lok Sabha Elections 2019: सनी देओल ने बताया कैसी थी पीएम मोदी से मुलाकात? क्यों ओढ़ी भगवा चादर Ikramuddin May 2, 2019 8:26 PM गुरदासपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल। Lok Sabha Elections 2019: पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग अपनी पहली मुलाकात के अनुभव को साझा किया है। एक चैनल को दिए साक्षात्कार में बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि पीएम ने पहली ही मुलाकात में उन्हें खूब सहज महसूस कराया। मुलाकात में उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वो पहली बार देश के प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं। फिल्म गदर: एक प्रेम कथा से अपनी अलग पहचान बनाने वाले सनी ने कहा, ‘मैं उनसे मिलने गया तो पहली मुलाकात में उन्होंने मुझे कंफर्टेबल कर दिया कि मुझे बहुत ही अच्छा लगा। ऐसा लगा ही नहीं कि मैं मोदी जी से… एक लीडर से मिल रहा हूं। वो मुझसे उम्र में बड़े हैं, बुजुर्ग हैं… जैसे पापा हैं। उनसे मुलाकात में बहुत ही कंफर्टेबल फील हुआ।’ सनी देओल ने आगे कहा, ‘पीएम ने मुझे यकीन दिलाया। उन्होंने मुझसे कहा कि बेटा तुम्हारी जो ताकत है… चुप रहना। वही सही ताकत है। क्योंकि हमें भरोसा तुम वही करोगे जो सही होगा। क्योंकि तुम भी उसी परिवार से आते हो।’ यह पूछने पर कि पीएम संग मुलाकात से पहले वो नरेंद्र मोदी के बारे में क्या सोचते थे? उन्होंने कहा कि पीएम के बारे जैसा सोचा था वैसा ही पाया। उनकी वजह से मैं राजनीति से जुड़ा हूं। उन्होंने कहा, ‘मैं उनमें विश्वास करता हूं। उन्हें देखकर ऐसा लगा कि उन्होंने पांच साल में सबकुछ किया जिनके भरोसे मैं उनके करीब आया हूं। उनसे मिलकर बहुत अच्छा महसूस हुआ।’ पूछने पर कि क्या ढाई किलो का हाथ और छप्पन इंच का सीना मिलकर कुछ कमाल कर पाएंगे? जवाब में सनी ने कहा, ‘यह तो वक्त ही बताएगा। मगर पूरा यकीन है। मुझे एक मौका दीजिए। जीतने के बाद जो कुछ मुझे करना है वो मैं करूं।’ Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Elections 2019: सनी देओल ने बताया कैसी थी पीएम मोदी से मुलाकात? क्यों ओढ़ी भगवा चादर Ikramuddin May 2, 2019 8:26 PM गुरदासपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल। Lok Sabha Elections 2019: पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार सनी देओल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग अपनी पहली मुलाकात के अनुभव को साझा किया है। एक चैनल को दिए साक्षात्कार में बॉलीवुड एक्टर ने कहा कि पीएम ने पहली ही मुलाकात में उन्हें खूब सहज महसूस कराया। मुलाकात में उन्हें ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वो पहली बार देश के प्रधानमंत्री से मिल रहे हैं। फिल्म गदर: एक प्रेम कथा से अपनी अलग पहचान बनाने वाले सनी ने कहा, ‘मैं उनसे मिलने गया तो पहली मुलाकात में उन्होंने मुझे कंफर्टेबल कर दिया कि मुझे बहुत ही अच्छा लगा। ऐसा लगा ही नहीं कि मैं मोदी जी से… एक लीडर से मिल रहा हूं। वो मुझसे उम्र में बड़े हैं, बुजुर्ग हैं… जैसे पापा हैं। उनसे मुलाकात में बहुत ही कंफर्टेबल फील हुआ।’ सनी देओल ने आगे कहा, ‘पीएम ने मुझे यकीन दिलाया। उन्होंने मुझसे कहा कि बेटा तुम्हारी जो ताकत है… चुप रहना। वही सही ताकत है। क्योंकि हमें भरोसा तुम वही करोगे जो सही होगा। क्योंकि तुम भी उसी परिवार से आते हो।’ यह पूछने पर कि पीएम संग मुलाकात से पहले वो नरेंद्र मोदी के बारे में क्या सोचते थे? उन्होंने कहा कि पीएम के बारे जैसा सोचा था वैसा ही पाया। उनकी वजह से मैं राजनीति से जुड़ा हूं। उन्होंने कहा, ‘मैं उनमें विश्वास करता हूं। उन्हें देखकर ऐसा लगा कि उन्होंने पांच साल में सबकुछ किया जिनके भरोसे मैं उनके करीब आया हूं। उनसे मिलकर बहुत अच्छा महसूस हुआ।’ पूछने पर कि क्या ढाई किलो का हाथ और छप्पन इंच का सीना मिलकर कुछ कमाल कर पाएंगे? जवाब में सनी ने कहा, ‘यह तो वक्त ही बताएगा। मगर पूरा यकीन है। मुझे एक मौका दीजिए। जीतने के बाद जो कुछ मुझे करना है वो मैं करूं।’ Also Read Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कैप्टन अमरिंदर ने सनी देओल को बताया फिल्मी फौजी, खुद को असली– News18 हिंदीपंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बॉलीवुड के धाकड़ एक्टर और गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सनी देओल पर निशाना साधा है. उ
Read more »
टिकट न मिलने से खफा 2 BJP नेताओं ने खोला सनी देओल के खिलाफ मोर्चाहाल ही में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल 29 अप्रैल (सोमवार) को पंजाब की गुरदासपुर संसदीय सीट से नामांकन दाखिल करेंगे. लेकिन उनके चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही गुरदासपुर के दो स्थानीय बीजेपी नेताओं ने उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.
Read more »
Election 2019:...जब 'ढाई किलो के हाथ' से PM मोदी की हुई मुलाकात, प्रधानमंत्री ने Tweet किया सनी देओल का यह डायलॉगElection 2019: हाल ही में बीजेपी (BJP) में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार सनी देओल (Sunny Deol) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मुलाकात की. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सनी देओल से मुलाकात की फोटो ट्वीट कर शेयर की.
Read more »
सनी देओल से मिलकर बोले पीएम मोदी- 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा'पीएम मोदी ने सनी की फिल्म गदर के मशहूर डायलॉग को भी इस ट्वीट में शेयर करते हुए कहा कि हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा.
Read more »
PM मोदी ने सनी देओल के साथ शेयर की फोटो, बोले- 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और...'पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर सनी देओल के साथ फोटो शेयर करते हुए इसे एक मजेदार कैप्शन भी दिया है. सनी देओल पंजाब के गुरुदासपुर से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रह हैं.
Read more »
सनी देओल के साथ फोटो साझा कर बोले पीएम मोदी- 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा!'Election 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी उम्मीदवार सनी देओल से मुलाकात की एक तस्वीर ट्वीट की। इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा!'
Read more »
सनी देओल से मिलने के बाद पीएम मोदी बोले- हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगाLok Sabha Election 2019 पीएम मोदी ने सनी देओल से मिलने बाद उनकी फिल्म गदर का डायलॉग ट्वीट किया।उन्होंने लिखा कि हम दोनों का मानना है कि हिदुस्तान जिंदाबाद था है और रहेगा।
Read more »
गुरदासपुर : सनी देओल ने दाखिल किया नामांकन, साथ में नजर आए भाई बॉबी देओलअभिनेता एवं भाजपा प्रत्याशी सनी देओल ने गुरदास लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सोमवार को मत्था टेका.
Read more »
