सनी देओल और पीएम मोदी की हुई मुलाकात, प्रधानमंत्री ने Tweet किया यह डायलॉग LokSabhaElections2019
खास बातेंनई दिल्ली: हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम नरेंद्र मोदी ने सनी देओल से मुलाकात की फोटो ट्वीट कर शेयर की. प्रधानमंत्री ने ट्वीट में सनी देओल की जमकर सराहना के साथ-साथ उनकी फिल्म 'गदर: एक प्रेमकथा' फिल्म का एक मशहूर डायलॉग भी लिखा.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा! प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, 'सनी देओल को लेकर जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है उनकी विनम्रता और एक बेहतर भारत के लिए गहरी लगन. आज उनसे मिलकर खुशी हुई. हम सभी गुरदासपुर में उसकी जीत के लिए तैयार हैं! हम दोनों सहमत हैं- हिन्दुस्तान जिंदाबाद था, है, और रहेगा!'Happy to have met him today. We are all rooting for his victory in Gurdaspur!— Chowkidar Narendra Modi April 28, 2019बता दें कि बीजेपी में शामिल होने के तुरंत बाद ही सनी देओल को पंजाब के गुरदासपुर से टिकट दिया गया है. गुरदासपुर में सनी देओल का मुकाबला काग्रेस के सुनील जाखड़ से होगा. सुनील जाखड़ मौजूदा सांसद हैं और कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बलराम जाखड़ के बेटे हैं. मथुरा से हेमा मालिनी, तो फतेहपुर सीकरी से राज बब्बर ठोंक रहे हैं ताल, दूसरे चरण में इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर बीजेपी में शामिल होने के बाद सनी देओल ने कहा था कि जिस तरह से मेरे पापा इस परिवार के साथ जुड़े थे. उन्होंने अटल जी के साथ काम किया. मैं मोदी जी के साथ जुड़ा हूं, मैं मोदी जी से जुड़ने आया हूं. आज मोदी जी ने जिस तरह से पांच सालों में काम किया है, इसलिए मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल तक मोदी जी ही पीएम रहें. क्योंकि हम विकास चाहते हैं. मैं इस परिवार की सेवा करूंगा. अभिनेता सनी देओल बीजेपी में हुए शामिल, बोले- मैं 5 साल और मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में चाहता हूं उधर, गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से अभिनेता सनी देओल को चुनाव मैदान में उतारे जाने से परेशान पूर्व केंद्रीय मंत्री और अभिनेता विनोद खन्ना की विधवा कविता खन्ना ने कहा कि वह महसूस करती हैं कि उन्हें त्याग दिया गया है और खारिज कर दिया गया है, क्योंकि आखिरी घड़ी में उन्हें टिकट से वंचित कर दिया गया. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव नहीं लड़ेंगी. कविता ने गुरदासपुर से उनकी उम्मीदवारी पर गौर नहीं करने पर भाजपा पर उनके साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया. विनोद खन्ना ने इस लोकसभा क्षेत्र का चार बार प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने कहा, 'मैंने महसूस किया कि मुझे त्याग दिया गया है और खारिज कर दिया गया है. मुझे बिल्कुल महत्वहीन महसूस कराया गया. पार्टी से किसी ने भी यह कहने के लिए मुझसे बात नहीं की कि दूसरा उम्मीदवार है.टिप्पणियांकौन हैं सनी देओल: सनी देओल का पूरा नाम अजय सिंह देओल है, जिन्हें पूरी दुनिया आज सनी देओल के नाम से जानती है. इनका जन्म 19 अक्टूबर 1956 को हुआ. भारतीय सिनेमा में वह काफी बेहतर एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं. वो एक भारतीय फिल्म अभिनेता, निर्देशक और निर्माता हैं, जिन्हें हिंदी सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है. फल्मी करियर में सनी देओल ने कई राष्ट्रीय और फिल्म फेयर पुरस्कार जीत चुके हैं. उनकी कुछ हिट फिल्में हैं- गदर: एक प्रेम कथा, घायल, बेताब, जीत आदि हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब शाह ने कहा 'मोदी की एयरफोर्स', पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा था 'मोदीजी की सेना'शाह ने कहा 'पुलवामा आतंकी हमले में हमारे 40 जवान शहीद हुए। ऐसे हमलों के बाद पहले की सरकारें शांत बैठ जाती थीं। लेकिन नरेंद्र मोदी ने अपनी वायुसेना को घटना के 13वें दिन ही आदेश दिया और हमारी वायुसेना के जवान बालाकोट में घुसकर आतंकियों के परखच्चे उड़ाकर वापस आए।'
Read more »
सीताराम येचुरी ने दुर्योधन-दुशासन से की पीएम मोदी-अमित शाह की तुलना-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: येचुरी ने कहा कि महाभारत में 100 कौरव थे, जिनमें से 2 भाइयों का नाम ही याद है- दुर्योधन और दुशासन। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली बीजेपी के अंदर आपको कितने लोगों का नाम याद है?
Read more »
चुनाव बनारसिया: मां गंगा के आशीर्वाद से मोदी का शंखनाद! Glimpses of PM Narendra Modi's grand show in Varanasi! - Lok Sabha Election 2019 AajTakबाबा विश्वनाथ की नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रभावशाली छवि का डंका बज गया. काशी की गलियां अपार जनसैलाब का गवाह बनीं. गंगा की लहरों की तरह मोदी समर्थकों में विश्वास की नई लहर पैदा हुई. पूरी काशी मोदी मोदी करने लगी. आज पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मेगा रोड शो के जरिए 2019 के लिए हुंकार भरी. थोड़ी देर पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने जन समूह को संबोधित करते हुए वाराणसी की जनता से आशीर्वाद मांगा. आज तक के इस पेशकश चुनाव बनारसिया में हम आपके सामने लाए बनारस के अलग- अलग संग जो आज पीएम मोदी की चुनावी रोड शो के दौरान देखने को मिले. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
जेल में ही रहेगा नीरव मोदी, लंदन की अदालत ने खारिज की जमानत याचिकानीरव मोदी को पिछले महीने 29 मार्च को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया था. नीरव मोदी की ओर से वकील आनंद दूबे ने कोर्ट में पक्ष रखा लेकिन कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली थी. तब मामले की सुनवाई करते हुए जज ने नीरव मोदी को सशर्त जमानत देने से इंकार करते हुए कहा कि बैंक को काफी नुकसान हुआ है.
Read more »
IMF और वर्ल्ड बैंक के सामने फिर हाथ फैलाए दिखा पाक– News18 हिंदीप्रधानमंत्री इमरान खान ने की दोनों संस्थाओं के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात, बेलआउट पैकेज की मांग
Read more »
शशि शरूर ने पीएम मोदी पर की थी विवादित टिप्पणी, कोर्ट ने भेजा समनशशि थरूर ने पिछले साल अक्टूबर में दावा किया था कि एक आरएसएस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना ''शिवलिंग पर बैठे बिच्छू'' से की थी.
Read more »
खबरदार: देखें, आखिर PM नरेंद्र मोदी क्यों बोले- 'आएगा तो मोदी ही' Watch, why PM Narendra Modi said, 'aaega to Modi hi' - khabardar AajTakआजतक से इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव के हर एक मुद्दे पर सीधी बात की. उन्होंने अपने सरकार के कामकाज से लेकर साध्वी प्रज्ञा, कश्मीर और यहां तक कि खुद को लेकर भी ढेरों बातें की है.इंटरव्यू में जो बेबाक मोदी दिखे, जो ब्रांड मोदी दिखा, चुनाव के बीच रैलियों में भी वही ब्रांड मोदी अब आगे रखा जाने लगा है. वैसे तो चुनाव पहले से ही नरेंद्र मोदी बनाम विपक्ष है, लेकिन अब ऐसा हो रहा है कि बीजेपी वोटरों को ये संदेश देने की कोशिश कर रही है कि इस बार भी लहर वैसी ही है जैसी 2014 में थी.बीजेपी ये बताने की कोशिश कर रही है कि चुनाव पार्टी नहीं बल्कि उनकी ओर से जनता लड़ रही है.इसीलिए सोशल मीडिया के नारे को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी नारा बना दिया. जरा देखिए, उत्तर प्रदेश में कन्नौज की रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से क्या नारे लगवाए?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
ममता ने कालिदास से की PM नरेंद्र मोदी की तुलना, बोलीं- जिस डाल पर बैठे उसे ही काट रहेटीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि बीजेपी 440 वोल्ट की तरह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है. उन्होंने कहा कि जनता को चाहिए कि वे बीजेपी को सत्ता में आने से रोके.
Read more »
