VHP Garba Diktat: गरबा में केवल हिंदू वाले विहिप के परामर्श पर रार, भाजपा बोली- आयोजकों का हक, कांग्रेस बिफरी

Vhp News

VHP Garba Diktat: गरबा में केवल हिंदू वाले विहिप के परामर्श पर रार, भाजपा बोली- आयोजकों का हक, कांग्रेस बिफरी
MaharashtraBawankuleCongress
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 51%

महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद के गरबा कार्यक्रम में केवल हिंदू वाले परामर्श को लेकर रार छिड़ गई है। विहिप ने नवरात्र गरबा कार्यक्रम के आयोजकों को सलाह जारी की है। इसमें कहा गया

महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद के गरबा कार्यक्रम में केवल हिंदू वाले परामर्श को लेकर रार छिड़ गई है। विहिप ने नवरात्र गरबा कार्यक्रम के आयोजकों को सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि गरबा कार्यक्रमों में केवल हिंदुओं को ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही प्रवेश करने वालों के आधार कार्ड की जांच करें। विहिप की इस सलाह का भाजपा ने समर्थन किया है। जबकि कांग्रेस ने विहिप पर आरोप लगाए हैं। पहले समझिए विहिप की सलाह देशभर में नवरात्र 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक मनाई जाएगी। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा कि गरबा महज एक नृत्य नहीं है। बल्कि देवी को प्रसन्न करने की पूजा का एक रूप है। मुसलमानों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते। केवल उन्हीं लोगों को इसमें भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए, जो इन अनुष्ठानों में आस्था रखते हैं। विहिप ने गरबा आयोजकों को परामर्श जारी कर प्रवेश द्वार पर आधार कार्ड की जांच करने, प्रतिभागियों को तिलक लगाने और प्रवेश से पहले पूजा करने को कहा है। नायर ने कहा कि विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता आयोजनों पर नजर रखेंगे। गरबा पूजा का एक रूप है, मनोरंजन नहीं। जिन लोगों की देवी में आस्था नहीं है, उन्हें इसका हिस्सा नहीं बनना चाहिए। भाजपा के मंत्री की प्रतिक्रिया विहिप के रुख पर भाजपा के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, 'गरबा आयोजनों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना आयोजन समितियों के अधिकार में है।' यह उनका अधिकार है। बशर्ते उन्होंने आयोजन के लिए पुलिस से अनुमति ली हो। आयोजन समितियों को इसके आधार पर निर्णय लेना चाहिए। महाराष्ट्र भाजपा मीडिया प्रमुख नवनाथ बान ने कहा कि गरबा एक हिंदू आयोजन है। अन्य धर्मों के लोगों को हिंदुओं द्वारा गरबा करने और देवी की पूजा करने में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हम देवी की पूजा करते हैं। वे हमारी मां के समान हैं। बान ने शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह एक विशेष समुदाय के वोटों पर नजर रखकर इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन लोग उन्हें या उनकी पार्टी को नहीं बख्शेंगे। कांग्रेस ने क्या कहा? इस मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि विहिप समाज में आग लगाना चाहती हैं। वे धर्म के नाम पर समाज को बांटना चाहते हैं और इससे राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है। इस संगठन का जन्म ही देश को अस्थिर करने के इरादे से हुआ है। वडेट्टीवार ने दावा किया कि विहिप जैसे संगठनों का ऐसा रुख भारत की विविधता में एकता की नींव को हिला देता है। यह सरकार के रुख को भी दर्शाता है। इस पर भाजपा नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि वडेट्टीवार को पता होना चाहिए कि कांग्रेस का लोगों को बांटने का इतिहास रहा है। ये वही लोग हैं जिन्होंने समाज में दरार पैदा की। महा विकास अघाड़ी सरकार मराठा आरक्षण की रक्षा करने में विफल रही।.

महाराष्ट्र में विश्व हिंदू परिषद के गरबा कार्यक्रम में केवल हिंदू वाले परामर्श को लेकर रार छिड़ गई है। विहिप ने नवरात्र गरबा कार्यक्रम के आयोजकों को सलाह जारी की है। इसमें कहा गया है कि गरबा कार्यक्रमों में केवल हिंदुओं को ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही प्रवेश करने वालों के आधार कार्ड की जांच करें। विहिप की इस सलाह का भाजपा ने समर्थन किया है। जबकि कांग्रेस ने विहिप पर आरोप लगाए हैं। पहले समझिए विहिप की सलाह देशभर में नवरात्र 22 सितंबर से एक अक्तूबर तक मनाई जाएगी। विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने कहा कि गरबा महज एक नृत्य नहीं है। बल्कि देवी को प्रसन्न करने की पूजा का एक रूप है। मुसलमानों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि वे लोग मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते। केवल उन्हीं लोगों को इसमें भाग लेने की अनुमति दी जानी चाहिए, जो इन अनुष्ठानों में आस्था रखते हैं। विहिप ने गरबा आयोजकों को परामर्श जारी कर प्रवेश द्वार पर आधार कार्ड की जांच करने, प्रतिभागियों को तिलक लगाने और प्रवेश से पहले पूजा करने को कहा है। नायर ने कहा कि विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता आयोजनों पर नजर रखेंगे। गरबा पूजा का एक रूप है, मनोरंजन नहीं। जिन लोगों की देवी में आस्था नहीं है, उन्हें इसका हिस्सा नहीं बनना चाहिए। भाजपा के मंत्री की प्रतिक्रिया विहिप के रुख पर भाजपा के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, 'गरबा आयोजनों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना आयोजन समितियों के अधिकार में है।' यह उनका अधिकार है। बशर्ते उन्होंने आयोजन के लिए पुलिस से अनुमति ली हो। आयोजन समितियों को इसके आधार पर निर्णय लेना चाहिए। महाराष्ट्र भाजपा मीडिया प्रमुख नवनाथ बान ने कहा कि गरबा एक हिंदू आयोजन है। अन्य धर्मों के लोगों को हिंदुओं द्वारा गरबा करने और देवी की पूजा करने में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। हम देवी की पूजा करते हैं। वे हमारी मां के समान हैं। बान ने शिवसेना नेता संजय राउत के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह एक विशेष समुदाय के वोटों पर नजर रखकर इसका विरोध कर रहे हैं, लेकिन लोग उन्हें या उनकी पार्टी को नहीं बख्शेंगे। कांग्रेस ने क्या कहा? इस मुद्दे पर महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक दल के नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि विहिप समाज में आग लगाना चाहती हैं। वे धर्म के नाम पर समाज को बांटना चाहते हैं और इससे राजनीतिक लाभ उठाना चाहते हैं। इसमें कोई नई बात नहीं है। इस संगठन का जन्म ही देश को अस्थिर करने के इरादे से हुआ है। वडेट्टीवार ने दावा किया कि विहिप जैसे संगठनों का ऐसा रुख भारत की विविधता में एकता की नींव को हिला देता है। यह सरकार के रुख को भी दर्शाता है। इस पर भाजपा नेता ने पलटवार करते हुए कहा कि वडेट्टीवार को पता होना चाहिए कि कांग्रेस का लोगों को बांटने का इतिहास रहा है। ये वही लोग हैं जिन्होंने समाज में दरार पैदा की। महा विकास अघाड़ी सरकार मराठा आरक्षण की रक्षा करने में विफल रही।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Maharashtra Bawankule Congress Garba Navratri India News National News India News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

भोपाल के जिम में हो रहा है हनुमान चालीसा का पाठ! GYM संचालकों को दिलाई जा रही शपथभोपाल के जिम में हो रहा है हनुमान चालीसा का पाठ! GYM संचालकों को दिलाई जा रही शपथBhopal News: भोपाल में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने जिम जहाद और लव जिहाद के खिलाफ एक अनोखा अभियान Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

UP Dharmantaran LIVE: धर्मांतरण के खिलाफ सनातन की हेल्पलाइन, VHP ने बनाया कॉल सेंटरUP Dharmantaran LIVE: धर्मांतरण के खिलाफ सनातन की हेल्पलाइन, VHP ने बनाया कॉल सेंटरUP Dharmantaran LIVE: उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगड़ और बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण का खुलासा हुआ है. इन तीनों अलग-अलग जिलों के मामले में टारगेट हिंदू लड़कियां ही हैं.
Read more »

MP में गरबा को लेकर सियासत, BJP नेता बोले- सनातन अपना लें, जनेऊ पहन लें, अम्मी-अब्बू संग आएंMP में गरबा को लेकर सियासत, BJP नेता बोले- सनातन अपना लें, जनेऊ पहन लें, अम्मी-अब्बू संग आएंBhopal Garba Controversy: भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर ने नवरात्रि को लेकर कहा कि यह सनातन का पर्व है. इन 9 दिनों मां शक्ति की आराधना की जाती है. इस्लाम को मानने वाले मूर्ति पूजा में विश्वास नहीं रखते हैं. वे लोग हमारे त्योहारों में आते ही क्यों हैं और अगर उन्हें आना हैं, तो वे सनातन अपना लें और जनेऊ धारण कर लें.
Read more »

Delhi-NCR की 5 जगहों पर मिलेगा गरबा-डांडिया का असली मजा, इस नवरात्र बिल्कुल न करें मिसDelhi-NCR की 5 जगहों पर मिलेगा गरबा-डांडिया का असली मजा, इस नवरात्र बिल्कुल न करें मिसनवरात्र के दिनों में जब बात गरबा और डांडिया की आती है तो दिल्ली-NCR का नजारा देखने लायक होता है। जी हां अगर आप भी देश की राजधानी में इस साल गरबा नाइट्स का असली एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में बताई 5 जगहों Garba-Dandiya Nights Delhi-NCR को बिल्कुल मिस न...
Read more »

सैम पित्रोदा के 'पाकिस्तान घर जैसा' बयान पर बवाल, VHP ने कांग्रेस को घेरासैम पित्रोदा के 'पाकिस्तान घर जैसा' बयान पर बवाल, VHP ने कांग्रेस को घेराओवरसीज इंडियन कांग्रेस अध्यक्ष सैम पित्रोदा के 'पाकिस्तान घर जैसा' बयान पर सियासी घमासान मच गया है। बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। VHP ने पित्रोदा को 'विदेशी चेहरा' बताया और कांग्रेस पर भारत विरोधी सोच रखने का आरोप लगाया है। VHP नेता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पित्रोदा के बयान की कड़ी आलोचना की है और पाकिस्तान की नीतियों पर सवाल उठाए हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:03:23