युवाओं के लिए वोडाफोन का नया ऑफर, 50 प्रतिशत छूट के साथ मिलेगा एक साल के लिए Amazon प्राइम सब्सक्रिप्शन...
इंडस्ट्री में वोडाफोन को यूनिक ऑफर्स के लिए जाना जाता है. कंपनी अक्सर अपने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही प्लान्स में ऑफर्स देती रहती है. कंपनी इन दोनों सेगमेंट में अपने सेल्स को बढ़ाने के लिए कंटेंट बेस्ड ऑफर्स देती रहती है.
एक तरफ जहां एयरटेल अपने प्लान्स में सेल बढ़ाने के लिए नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन देता है तो दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों को खास तौर पर अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन देते हैं. गौर करने वाली ये बात ये भी इन प्लान्स की तरफ सबसे ज्यादा युवा आकर्षित होते हैं. नेटफ्लिक्स हो या अमेजन प्राइम इनमें सबसे ज्यादा यूजर्स 18 से 24 साल के होते हैं. इन ग्राहकों को ही ध्यान में रखकर अब वोडाफोन ने 'अमेजन प्राइम फॉर यूथ' वाला नया ऑफर निकाला है. टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन के यूथ ऑफर के तहत कंपनी 18 से 24 साल के युवा ग्राहकों को अमेजन प्राइम मेंबरशिप आधी कीमत में दे रही है. वोडाफोन ने अपने इस ऑफर को प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया है. यानी पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स इस ऑफर का फायदा नहीं ले पाएंगे. वोडाफोन ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है कि जब 18 से 24 साल के युवा ग्राहक एक साल वाला अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन लेंगे तो उन्हें टोटल सब्सक्रिप्शन अमाउंट में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी. इस ऑफर के बाद अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन में आपको ना केवल फास्ट डिलीवरी और प्राइम सेल्स का ऐक्सेस मिलेगा, बल्कि अमेजन के म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, अमेजन प्राइम म्यूजिक और अमेजन प्राइम वीडियो का भी लाभ मिलेगा. पोस्टपेड यूजर्स के लिए कंपनी पहले से ही 399 रुपये की शुरुआती कीमत वाले प्लान्स में एक साल के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन दे रही है. आपकी जानकारी के लिए बता दें वोडाफोन U प्रीपेड ऑफर के तहत 50 प्रतिशत छूट के बिना रेगुलर अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन की कीमत 999 रुपये है. हालांकि वोडाफोन के इस ऑफर के तहत ग्राहक वोडाफोन के प्लान को 499 रुपये में खरीद पाएंगे. वोडाफोन ने जानकारी दी है कि इस ऑफर के लिए पहले आपको माय वोडाफोन ऐप डाउनलोड करना होगा. यहां आपके एक ऑफर का बैनर नजर आएगा, उसे आपको क्लिक करना होगा. यदि आपको बैनर नजर नहीं आ रहा है तो आप अपना ऐप अपडेट कर लें. अगर आपके पास पहले से अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन है तो शायद आप इस ऑफर का फायदा नहीं ले पाएंगे. साथ ही आपको ये भी ध्यान रखना होगा कि जो 18 से 24 साल के युवा ग्राहक किसी और का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं वो इस ऑफर का लाभ नहीं ले पाएंगे. उन्हें अपने नाम से नया सिम eKYC के साथ लेना होगा.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रेडमी नोट 7 प्रो की पहली सेल आज, Airtel और Jio यूजर्स के लिए धांसू ऑफर48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुए शाओमी (Xiaomi) के पहले बजट स्मार्टफोन की पहली सेल 13 मार्च (बुधवार) को होगी. अगर आप भी इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो आज दोपहर 12 बजे Mi.com, फ्लिपकार्ट और एमआई होम स्टोर से ले सकते हैं.
Read more »
हरियाणा में गठबंधन के लिए केजरीवाल ने दिया राहुल गांधी को ऑफर-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की सभी संभावनाएं अब लगभग खत्म हो चुकी हैं। एक दिन पहले दिल्ली में सातों सीटें जीतने का दावा करनेवाले अरविंद केजरीवाल ने अब कांग्रेस से गठबंधन की फिर अपील की है। हरियाणा की 10 सीटों पर गठबंधन कर बीजेपी को हराने का ऑफर दिया है।
Read more »
DEALS OF THE DAY: यहां सिर्फ 4,056 रुपये में मिल रहा है गैस चूल्हा और 639 रुपये में Denim का जींस– News18 हिंदीई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट (Flipkart), अमेजन (Amazon) और पेटीएम मॉल (Paytm Mall) ग्राहकों को लुभाने के लिए डील्स ऑफ़ द डे के तहत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट से लेकर होम एप्लायंसेस पर भारी डिस्काउंट दे रही हैं. इसमें आप बेहद सस्ते कीमत में पेनड्राइव, मेमोरी कार्ड, हेडफोंस और मिक्सर खरीद सकते हैं. ऐसे में आइए हम आपको बता रहे हैं कि Amazon पर कौन सी कंपनी क्या ऑफर दे रही हैं.
Read more »
Idea के ग्राहकों को इन प्लान्स में फ्री मिलेगा Amazon प्राइमIdea’s Nirvana postpaid Plns वोडाफोन आइडिया ने आइडिया के निरवाना पोस्टपेड प्लान्स के लिए एक नया ऑफर जारी किया है. इसके तहत चुनिंदा प्लान्स में ग्राहकों को अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन का लाभ मिलेगा.
Read more »
रिलायंस जियो रोज दे रहा 2GB डेटा, ऐसे पता लगाएं आप हकदार हैं या नहींजियो सेलिब्रेशन पैक के तहत यूजर्स को डेली 2जीबी डेटा मिलता है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ जियो प्राइम यूजर्स के लिए है।
Read more »
Amazon पर होगी Huawei की होली सेल, इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट– News18 हिंदीहोली के मौके पर हुवावे अपने ग्राहकों के लिए कमाल का ऑफर पेश करने जा रहा है जिसमें मिड -रेंड स्मार्टफोन और हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टवॉच पर जबरदस्त ऑफर दिया जाएगा. Amazon.in पर 18 मार्च से शुरू होने वाले Huawei Colourful Sale में ग्राहक हुवावे के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं. 22 मार्च तक चलने वाले इस सेल में HUAWEI Mate20 Pro और HUAWEI Y9 2019 स्मार्टफोन पर भी भारी डिस्काउंट और नो कॉस्ट ईएमआई का लाभ मिलेगा. जानें किस प्रोडक्ट पर मिलेगा कौन सा ऑफर...
Read more »
Idea के इन यूजर्स के लिए खास मौका, मुफ्त में सालभर के लिए मिलेगा अमेजन प्राइमIdea ऐसा ऑफर दे रहा है जिसमें 399 रुपये में Amazon Prime का साल भर वाला सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। वहीं वोडाफोन भी अपने पोस्टपेड ऑफर में यही सुविधा दे रहा है।
Read more »
7 सीटों के ऑफर पर मायावती ने कांग्रेस को चेताया- जबरदस्ती भ्रम न फैलाएंरविवार को ही कांग्रेस ने ऐलान किया था कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व आरएलडी के लिए उनकी पार्टी सात सीटें छोड़ रही हैं. ये वो सीटें हैं, जहां से अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, डिंपल यादव, मायावती या अजित सिंह व जयंत चौधरी चुनावी मैदान में उतरेंगे.
Read more »
