मायावती ने तस्वीर बिल्कल साफ करते हुए कह दिया कि कांग्रेस से किसी भी प्रकार का गठबंधन व तालमेल नहीं है. (abhishek6164)
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल हर दिन दिलचस्प मोड़ ले रहा है. महागठबंधन से आउट कांग्रेस की दरियादिली भी बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को रास नहीं आ रही है. उन्होंने साफ कह दिया है कि भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने के लिए सपा-बसपा का गठबंधन काफी है, ऐसे में कांग्रेस जबरदस्ती सीट छोड़ने का भ्रम न फैलाए.
बसपा सुप्रीमो का यह सख्त रुख कांग्रेस के उस ऐलान के बाद सामने आया है, जिसमें रविवार को ऐलान किया गया था कि कांग्रेस पार्टी उन सात सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी, जहां से अखिलेश यादव व उनका परिवार, मायावती और अजीत सिंह व जयंत चौधरी चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस के इस ऑफर पर ही मायावती ने तस्वीर बिल्कल साफ करते हुए कह दिया कि कांग्रेस से किसी भी प्रकार का गठबंधन व तालमेल नहीं है. मायावती ने ट्वीट कर लिखा, 'बीएसपी एक बार फिर साफ तौर पर स्पष्ट कर देना चाहती है कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में कांग्रेस पार्टी से हमारा कोई भी किसी भी प्रकार का तालमेल व गठबंधन आदि बिल्कुल भी नहीं है. हमारे लोग कांग्रेस पार्टी द्वारा आये दिन फैलाये जा रहे किस्म-किस्म के भ्रम में कतई ना आयें.' इसके अलावा मायावती ने कांग्रेस को यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की चुनौती भी दे दी. मायावती ने अपने ट्वीट में लिख दिया कि यूपी में हमारा गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है. कांग्रेस जबरदस्ती यूपी में गठबंधन के लिए 7 सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाये. उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी में पूरी तरह आजाद है और वह सभी 80 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर चुनाव लड़े.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गुजरात में कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, 4 दिन में तीसरे विधायक ने छोड़ी पार्टीलोकसभा चुनाव के मौसम में गुजरात में कांग्रेस से नाराज विधायक लगातार पार्टी का साथ छोड़ रहे हैं. पिछले चार दिन में तीसरे विधायक ने पार्टी को अलविदा कह दिया.
Read more »
LIVE: राहुल का वार - मसूद अजहर को कांग्रेस ने जेल में डाला था, BJP ने छोड़ाकांग्रेस महासचिव priyankagandhi वाड्रा ने गुजरात में अपना पहला भाषण दिया लाइव अपडेट-
Read more »
राहुल का वार - मसूद अजहर को कांग्रेस ने जेल में डाला था, BJP ने छोड़ाराहुल का वार - मसूद अजहर को कांग्रेस ने जेल में डाला था, BJP ने छोड़ा लाइव अपडेट-
Read more »
मायावती के बयान पर कांग्रेस ने कहा, हमें उनकी जरूरत ही नहीं-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मायावती ने एक बयान में कहा कि वह कांग्रेस के साथ किसी राज्य में गठबंधन नहीं करेंगी। इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई है कि उन्हें बीएसपी की कोई जरूरत ही नहीं है।
Read more »
कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर लगाया आरोप, महेश शर्मा ने भगवान को कहा बेवकूफ!मोदी सरकार के मंत्री डॉ. महेश शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने अब भगवान को ही बेवक़ूफ़ बता डाला.
Read more »
आम आदमी पार्टी ने कहा, कांग्रेस के साथ बातचीत के दरवाजे अब भी खुलेआम आदमी पार्टी ने बातचीत कभी बंद नहीं की, हालांकि कांग्रेस सिर्फ मीडिया में बातचीत करती है. हम पहले दिन से कह रहे हैं कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोवा और चंडीगढ़ को मिलाकर 33 सीटें हैं जिन पर बैठकर बातचीत करने को तैयार हैं लेकिन कांग्रेस का ढुलमुल रवैया है.
Read more »
पूर्व IAS ने लॉन्च की अपनी पार्टी, पूर्व JNU नेता शहला राशिद ने थामा हाथLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): दोपहर को श्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में फैजल ने पार्टी के बारे में लोगों को जानकारी दी और उसे बनाने का मकसद बताया।
Read more »
