भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन से पहले ही कोहली को उनके फैन ने एक खास तोहफा दिया है। कोहली के फैन ने उन्हें हाथ से बनी हनुमान जी की पेंटिंग गिफ्ट की है। जन्मदिन के मौके पर कोहली के फैन उन पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विराट कोहली मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। पूरे विश्व भर में उनकी फॉलोइंग है। आज कोहली का जन्मदिन है। इस मौके पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक फैन तो बर्थडे से पहले ही कोहली से मिलने पहुंच गया और उनके लिए खास तोहफा भी लेकर गया। कोहली अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया और फैन से मुलाकात की। कोहली आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस भी इस मौके पर उनको शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस मौके पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कोहली का फैन उनसे मुलाकात करता है और उन्हें तोहफा देता है। यह भी पढ़ें- Virat Kohli Birth Day: बर्थडे के दिन सचिन तेंदुलकर के बराबर पहुंचे विराट कोहली, ईडन गार्डन्स में मना जश्न ही जश्न हनुमान जी की फोटो की गिफ्ट कोहली का ये फैन खुद पेंटर है और उसने अपने हाथ से हनुमान जी की एक तस्वीर बनाकर कोहली को गिफ्ट की है। ये फैन कोहली के मुंबई में उनके होटल के कमरे में मिलने पहुंच गया। कोहली ने भी इस फैन को मना नहीं किया और बात मानते हुए उनसा मुलाकात की। कोहली हनुमान जी की तस्वीर देख काफी खुश नजर आए। इसके बाद कुछ देर दोनों ने बात की। फैन अपने हाथ में एक छोटा बैट भी लिए हुए जिस पर उन्होंने कोहली के ऑटोग्राफ भी लिए। A fan gifted the Lord Hanuman Ji Portrait to Virat Kohli in Mumbai.
🙏- THIS IS BEAUTIFUL..!!!! ❤️ pic.twitter.com/BzQFdcF19h— Tanuj Singh November 4, 2024 कोहली को चाहिए रन जहां तक प्रदर्शन की बात है तो कोहली इस समय रंग में नजर नहीं आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कोहली के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला। वह कुल मिलाकर 100 रन भी नहीं बना पाए जिसके चलते उनकी जमकर आलोचना हो रही है। ये आलोचना इसलिए भी और हो रही है क्योंकि न्यूजीलैंड ने भारत को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हरा दिया। ये पहली बार हुआ है जब भारत को अपने घर में तीन या इससे ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप होना पड़ा है। अब सभी की नजरें ऑस्ट्रेलिया में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर हैं। इस सीरीज में कोहली से रनों की सख्त जरूरत होगी। अगर वह यहां फेल होते हैं तो उनके करियर पर संकट गहरा सकता है। ये सीरीज भारत के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी अहम हैं। यह भी पढे़ं- Virat Kohli Net Worth: कितनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं किंग कोहली? क्रिकेट के अलावा जानिए क्या है कमाई का जरिया
Virat Kohli Birth Day Virat Kohli Fan Virat Kohli News Virat Kohli Batting Ind Vs Nz Indian Cricket Team Bgt 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या ने तोड़ा विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बने नंबर-1Hardik Pandya Broke Virat Kohli Record: बांग्लादेश के साथ खेले गए पहले टी-20 मैच में हार्दिक पांड्या ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर रख दिया है.
Read more »
Ind vs Nz 1st Test: दिन की आखिरी गेंद पर विकेटकीपर की गेंद ने कर दिया खेला, विराट बस देखते रहेVirat Kohli: पहली पारी में नाकाम रहे विराट कोहली ने दूसरी पारी में 70 रन की पारी खेली, लेकिन उनका आउट होना करोड़ों फैंस को नाराज कर गया
Read more »
Shoaib Akhtar: "वो तो अभी...", शोएब अख्तर ने विराट कोहली के रिटायरमेंट को लेकर सहवाग से पूछा सवाल, जवाब ने विश्व क्रिकेट को चौंकायाShoaib Akhtar and Sehwag on Virat Kohli Retirement: विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पार में 70 रन की पारी खेली थी
Read more »
VIDEO: मैदान पर दिखा अजब नजारा, जब अचानक एक्टिंग करने लगे विराट कोहली, वायरल हुआ वीडियोVirat Kohli Viral Video: पुणे टेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे.
Read more »
Virat Kohli: विराट कोहली फिर से बनने जा रहे हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान! जानें किस शर्त पर हुए तैयारVirat Kohli Wants Royal Challengers Bengaluru Captaincy: ऐसे खबरें सामने आ रही हैं कि विराट कोहली ने एक बार फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की है.
Read more »
Virat Kohli Dance Video: बीच मैदान विराट कोहली बने 'लखन', फैंस की बीट पर लगाए ठुमकेस्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन हिट बॉलीवुड गाने माई नेम इज लखन पर डांस करते देखा गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस को जोर-जोर से गाना गाते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस गाने पर विराट ने सिग्नेचर स्टेप...
Read more »
