Virat Kohli: पहली पारी में नाकाम रहे विराट कोहली ने दूसरी पारी में 70 रन की पारी खेली, लेकिन उनका आउट होना करोड़ों फैंस को नाराज कर गया
Ind vs nz 1st Test: क्रिकेट इसीलिए बहुत ही विचित्र और अलबेली है! जो काम वे नहीं कर पाते, जिनका काम होता, उसे कोई और कर देता है. आप देखिए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी में जब उसके मुख्य बल्लेबाज नाकाम हो रहे थे,तो नंबर आठ पर टिम साऊदी ने 73 गेंदों पर 65 रन जड़कर सभी को चौंका दिया, तो वहीं जब दिन खत्म होते-होते कीवी गेंदबाज सरफराज और विराट का विकेट लेने के लिए तरस गए थे, तब कोहली को उस ग्लेन फिलिप्स ने चलता कर दिया है, जो विकेटकीपिंग भी करते है.
मनोवैज्ञानिक लाभ गंवा दिया यह सही है कि टीम इंडिया को अभी भी इंग्लैंड का 125 रन की बढ़त का कर्ज उतारना बाकी है, लेकिन तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर भारत मनोवैज्ञानिक लाभ हासिल करने के मुहाने पर था. कोहली और सरफराज दोनों ही मिलकर 136 रन की साझेदारी कर चुके थे, लेकिन दिन के खेल की आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने भारत को मनोवैज्ञानिक लाभ से वंचित कर दिया. कोहली दिन के खेल की आखिरी गेंद पर गच्चा खा बैठे. वह ऑफ स्पिन के लिए खेलने गए, लेकिन गेंद सीधी निकलते हुए बल्ले को चूमते हुए विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों में जा थमाई. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});चौथे दिन पर टिक गईं सभी की निगाहेंकोहली के आउट होने के बाद अब यहां से मैच रोचांचक हो चला है. भारत को अभी भी 125 रन पारी की हार से बचने के लिए और बनाने हैं, तो करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदें आगे आने वाले बल्लेबाजों से हो चली हैं. यहां से खासतौर पर केएल राहुल के लिए एक अच्छा मौका है, तो ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन से भी उम्मीदें बहुत ज्यादा हो चली हैं. साफ है कि इस पिच पर यहां से जमकर बैटिंग की जा सकती है, लेकिन सवाल यही है कि क्या चौथे दिन भारतीय बल्लेबाज विराट की तरह नहीं, बल्कि और बड़ी पारियां खेल पाएंगे. देखते हैं कि कौन-कौन इस चैलेंज पर खरा उतरता है
Glenn Dominic Phillips India New Zealand Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs BAN: WTC में लग सकता है बांग्लादेश को झटका, भारत के खिलाफ इस हरकत पर ICC ले सकता है बड़ा एक्शनIND vs BAN 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने पहले दिन 6 विकेट पर 339 रन बनाए, जिसमें अश्विन 102 और जडेजा 86 रन बनाकर नाबाद रहे.
Read more »
Jasprit Bumrah: बूम-बूम बुमराह का टेस्ट क्रिकेट में धमाका, ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बनेJasprit Bumrah record in Test cricket: बांग्लादेश की पारी के पहले ही ओवर में बुमराह (Jasprit Bumrah) ने शादमान इस्लाम को आखिरी गेंद पर बोल्ड कर बांग्लादेश को पहला झटका दिया था.
Read more »
VIDEO: जसप्रीत बुमराह ने फेंकी सदी की सबसे खतरनाक गेंद, दिखी ही नहीं और OUT हो गया बल्लेबाजIND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे चेन्नई टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह ने एक ऐसी गेंद फेंकी, जिसे फैंस सदी की बेस्ट बॉल बता रहे हैं.
Read more »
रोहित से पहली बॉल पर ही छक्के की डिमांड, हिटमैन भड़के, बोले-पागल है क्यारोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें नेट्स में उनसे पहली गेंद पर छक्का लगाने की डिमांड की गई, इस पर हिटमैन ने शानदार जवाब दिया.
Read more »
Virat Kohli: "इस वजह से कोहली ने अपनी समस्या कई गुना...", मांजरेकर ने पकड़ी विराट की बैटिंग में यह बड़ी तकनीकी खामीInd vs Nz 1st Test: बेंगलुरु की पहली पारी की नाकामी ने कोेहली के आलोचकों की संख्या को और ज्यादा बढ़ा दिया है
Read more »
IND vs NZ: विराट और सरफराज ने भारतीय पारी को संभाला, टीम इंडिया अभी भी न्यूजीलैंड से 125 रन पीछेIND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलोर में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ती तक टीम इंडिया 3 विकेट के नुकसान पर 231 रन बना चुकी थी.
Read more »
