Vijay Malhotra: वीके मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे PM मोदी, सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक

Vijay Kumar Malhotra News

Vijay Malhotra: वीके मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे PM मोदी, सीएम रेखा गुप्ता ने जताया शोक
Delhi BjpBjp NewsDelhi News Today
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 199 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 104%
  • Publisher: 51%

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 साल के थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर शहर में

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 साल के थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर शहर में हुआ था। वीके मल्होत्रा दिल्ली के पूर्व मुख्य कार्यकारी पार्षद और सांसद रह चुके हैं। कुछ दिनों से वह एम्स में भर्ती थे। जहां उनका इलाज चल रहा था और आज सुबह लगभग 6 बजे उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। पीएम मोदी ने उनके घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। #WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi pays last respects to senior BJP leader Vijay Kumar Malhotra , at his residence.

Vijay Kumar Malhotra passed away at AIIMS, New Delhi, today at the age of 93. pic.twitter.com/mrgGNt8cqp — ANI September 30, 2025 दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दी जानकारी इस मौके पर दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अत्यंत दुख के साथ यह बताना पड़ रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जी का आज प्रातः आकस्मिक निधन हो गया है। वह 94वें वर्ष के थे। #WATCH | Delhi: Chief Minister Rekha Gupta pays last respects to senior BJP leader Vijay Kumar Malhotra, at his residence and condoles his family. pic.twitter.com/G3IqoImeud— ANI September 30, 2025 आगे कहा कि प्रो. विजय मल्होत्रा जी का जीवन सादगी एवं जन सेवा को समर्पण की मिसाल रहा, उन्होने दिल्ली में संघ की विचारधारा के विस्तार के लिए जनसंघ काल से बहुत काम किया। उनका जीवन हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरणा देता रहा है और देता रहेगा। वीके मल्होत्रा के निधन पर पीएम मोदी, सीएम रेखा से लेकर कई भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने वीके मल्होत्रा को किया याद जीवनपर्यंत जनसेवा में समर्पित रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े ऐसे नेता थे, जिन्हें जनता के मुद्दों की गहरी समझ थी। दिल्ली में पार्टी को सशक्त बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। संसद में अपनी सक्रियता और योगदान के लिए… pic.twitter.com/aULfroSFEJ — Narendra Modi September 30, 2025 हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक परिश्रम किया: राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट लिखा कि जनसंघ और भाजपा के इतिहास में प्रो. विजय कुमार मल्होत्रा जैसे दिग्गजों का विशेष स्थान है। उन्होंने दिल्ली में हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए अथक परिश्रम किया। भारतीय संविधान के अपने ज्ञान के लिए व्यापक रूप से सम्मानित, वे एक अनुभवी सांसद थे जिन्होंने जनता के बीच अथक परिश्रम किया। उनके निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है। उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं। In the history of the Jana Sangh and BJP, stalwarts like Prof Vijay Kumar Malhotra have a special place. He assiduously worked to strengthen our Party in Delhi. Widely respected for his knowledge of Indian Constitution he was a seasoned Parliamentarian who worked tirelessly among… — Rajnath Singh September 30, 2025 संगठन को विस्तार देने में भूमिका निभाई: सीएम योगी वीके मल्होत्रा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक्स पर पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सदस्य श्री विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति… — Yogi Adityanath September 30, 2025 सीएम रेखा गुप्ता ने वीके मल्होत्रा को किया याद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सभी कार्यकताओं के अभिभावक और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा की स्थापना तक उनका जीवन राष्ट्रनिष्ठा, संगठन कौशल और अनुशासन का जीता-जागता उदाहरण रहा। दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन की नींव को मजबूत किया और असंख्य कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण का मार्ग दिखाया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, हम सभी कार्यकताओं के अभिभावक और दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा जी का निधन अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा की स्थापना तक उनका जीवन राष्ट्रनिष्ठा, संगठन कौशल और अनुशासन का जीता-जागता… — Rekha Gupta September 30, 2025 ये भी पढ़ें: सौरभ भारद्वाज का यू-टर्नः सूर्या के मैच फीस दान के बाद बोले AAP नेता- पहलगाम के पीड़ितों को पूरी कमाई दे BCCI

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Delhi Bjp Bjp News Delhi News Today Delhi NCR News In Hindi Latest Delhi NCR News In Hindi Delhi NCR Hindi Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Karur Rally Tragedy: PM Modi, TVKs Vijay Announce Financial Aid For Deceased, InjuredKarur Rally Tragedy: PM Modi, TVKs Vijay Announce Financial Aid For Deceased, InjuredOn Saturday, at least 39 people, including several children, died and over 95 were injured in a stampede during a political rally led by actor-turned-politician and TVK chief Vijay in Karur, Tamil Nadu.
Read more »

Vijay Malhotra death News: लाहौर में जन्म, संघ से दिल्ली BJP चीफ तक का सफर... नहीं रहे भाजपा नेता विजय मल्ह...Vijay Malhotra death News: लाहौर में जन्म, संघ से दिल्ली BJP चीफ तक का सफर... नहीं रहे भाजपा नेता विजय मल्ह...Delhi EX-BJP Chief Death: दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष की विजय मल्होत्रा की
Read more »

करूर भगदड़ से विवादों में आए थलापति विजय: राजनीति के लिए फिल्में छोड़ रहे; कभी इससे दूर रहने के लिए माता-पि...करूर भगदड़ से विवादों में आए थलापति विजय: राजनीति के लिए फिल्में छोड़ रहे; कभी इससे दूर रहने के लिए माता-पि...Karur Stampede Actor Talapathy Vijay life Career Controversies
Read more »

BJP: भाजपा के इस दिग्गज नेता का निधन, साउथ दिल्ली सीट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारी मतों से हराया थाBJP: भाजपा के इस दिग्गज नेता का निधन, साउथ दिल्ली सीट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारी मतों से हराया थाBJP: भाजपा के इस दिग्गज नेता का निधन, साउथ दिल्ली सीट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारी मतों से हराया था राज्य BJP senior Leader Vinay Kumar Malhotra Died
Read more »

Vijay Malhotra Passes Away: नहीं रहे दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष वीके मल्होत्रा, AIIMS में ली अंतिम सांसVijay Malhotra Passes Away: नहीं रहे दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष वीके मल्होत्रा, AIIMS में ली अंतिम सांसभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा का आज दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे 94 साल के थे। उनका जन्म 3 दिसंबर 1931 को लाहौर शहर में हुआ
Read more »

Veteran BJP leader Death: পাঁচবার সাংসদ ও দুবারের বিধায়ক! প্রয়াত বিজেপির প্রবীণ নেতা, শোকবার্তা মোদীর...Veteran BJP leader Death: পাঁচবার সাংসদ ও দুবারের বিধায়ক! প্রয়াত বিজেপির প্রবীণ নেতা, শোকবার্তা মোদীর...BJP Veteran leader Vijay Kumar Malhotra passed away At 94
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:10:51