महिलाएं अपने लुक को लेकर हमेशा उत्साहित रहती हैं और फैशन के अनुसार साड़ियां खरीदती हैं. लेकिन महंगी और भारी साड़ियां खास मौके पर ही पहनी जाती हैं, ऐसे में इनकी चमक धीरे-धीरे खोने लगती है और अक्सर इन्हें ड्राई क्लीन के लिए बाहर देना पड़ता है. अब आप घर पर ही अपनी साड़ियों को सुरक्षित और चमकदार बनाए रख सकते हैं.
घर पर अपनी जॉर्जेट की भारी साड़ी को ड्राई क्लीन करना है तो यह सबसे अच्छा नुस्खा है. बेकिंग सोडा और एलोवेरा जेल को पानी में अच्छे से मिला लें, उसके बाद साड़ी को भिगोकर थोड़ी देर रख दें. जॉर्जेट का कपड़ा हल्का और नाज़ुक होता है, ऐसे में बेकिंग सोडा गंदगी को हटाता है और एलोवेरा कपड़ा मुलायम रखते हुए हल्की चमक देता है, जिससे साड़ी नए जैसी बनी रहती है.
ध्यान रहे कि कभी भी जॉर्जेट की साड़ी को मरोड़कर या निचोड़कर न धोएं, इससे साड़ी खराब हो सकती है. घर पर अपनी महंगी सिल्क की साड़ी को ड्राई क्लीन करने के लिए सबसे अच्छा नुस्खा यह है कि सिरका और ग्लिसरीन को पानी में मिलाकर साड़ी को भिगोकर रख दें. रेशमी कपड़े नाज़ुक होते हैं, इसलिए सिरका रंग को बरकरार रखता है और ग्लिसरीन कपड़े को मुलायम और चमकदार बनाता है. ऐसा करने से साड़ी नए जैसी चमकदार हो जाती है. ध्यान रखें कि घर पर साड़ी धोते समय डिटर्जेंट की जगह रीठा या बेबी शैम्पू का इस्तेमाल करें, क्योंकि डिटर्जेंट काफी हार्ड होता है और कपड़ों को कमजोर बना सकता है. घर पर अपनी बनारसी साड़ी को ड्राई क्लीन करने के लिए सबसे अच्छा नुस्खा यह है कि एक बाल्टी में पानी में एक कप नींबू और ग्लिसरीन मिलाकर साड़ी को भिगोकर रख दें. थोड़ी देर बाद शैंपू की सहायता से इसे धो लें. क्योंकि बनारसी साड़ी पर जरी और धागे का काम होता है, नींबू पानी हल्के दाग हटाकर रंग को निखारता है, जबकि ग्लिसरीन कपड़े में चमक बनाए रखने में मदद करता है. कॉटन साड़ी को ड्राई क्लीन करने का सबसे अच्छा नुस्खा यह है कि नमक वाला पानी और चावल का मांड इस्तेमाल करें. एक बाल्टी में पानी के साथ नमक और चावल का मांड घोलकर उसमें कॉटन की साड़ी को भिगोकर रखें. कॉटन की साड़ी जल्दी फीकी हो जाती है, इसलिए नमक रंग को वापस उभारता है और चावल का मांड साड़ी को कड़कपन और हल्की चमक देता है. ध्यान रहे कि कॉटन की साड़ी को धूप में न सुखाएँ, हमेशा छांव में सुखाएं. ऐसा करने से साड़ी का रंग और चमक दोनों बरकरार रहते हैं. घर पर हल्की साड़ी धोने का सबसे आसान तरीका यह है कि साड़ी को डिटर्जेंट की जगह शैंपू से धोएं. शैंपू से धोने पर साड़ी की चमक बरकरार रहती है और कपड़े का रंग भी नहीं उतरता. हमेशा ध्यान रखें कि साड़ी को तेज धूप में न सुखाएं, क्योंकि तेज धूप से साड़ी का रंग उतरता है और चमक खो जाती है.
साड़ी ड्राई क्लीन घर पर Home Remedies For Saree Cleaning साड़ी सफाई के घरेलू उपाय How To Clean Georgette Saree जॉर्जेट साड़ी कैसे साफ करें How To Clean Silk Saree सिल्क साड़ी कैसे साफ करें Kannauj News Kannauj Latest News Kannauj News In Hindi Kannauj Local News Homemade Tips And Tricks: Dry Clean Your Saris At And Even Old Saris Will Shine Like New.कन्नौज सम कन्नौज ताजा समाचार कन्नौज समाचार हिंदी में कन्नौज स्थानीय समाचार घरेलू टिप्स एंड ट्रिक्स घर पर करें साड़ियों को ड्राई क्लीन अपनाए यह आसान नुस्खे पुरानी साड़ियां भी नए जैसी चमकने लगेंगी Uttarpradesh News Latest Hindi News Local News
