कर्नाटक में राज्य परिवहन की एक बस के चालक ने नमाज पढ़ने के लिए सड़क पर ही बस रोक दी और फिर सीट पर नमाज पढ़ने लगा। इस दौरान पैसेंजर्स ने बस ड्राइवर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम को इस मामले को लेकर पत्र लिखा...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में राज्य परिवहन की एक बस के चालक ने नमाज पढ़ने के लिए सड़क पर ही बस रोक दी और फिर सीट पर नमाज पढ़ने लगा। इस दौरान पैसेंजर्स ने बस ड्राइवर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद वो अब मुसीबत में फंसता नजर आ रहा है। वीडियो में व्यक्ति को बस की सीट पर बैठकर नमाज पढ़ते देखा जा सकता है। इस दौरान यातायात तेजी से गुजर रहा है। बस में कुछ पैसेंजर्स मौजूद थे, जो असहाय होकर यह सब देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं। राज्य परिवहन निगम ने शुरू की जांच घटना मंगलवार शाम को जावेरी के पास हुबली हावेरी मार्ग की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, कुछ यात्रियों ने इस घटना की शिकायत की, जिसके बाद कर्नाटक राज्य परिवहन निगम ने जांच शुरू कर दी है। A Karnataka government-run bus driver-cum-conductor in #Haveri district has come under scrutiny after he stopped the vehicle mid-route to offer ‘namaz’, reportedly delaying the journey for passengers onboard.
A video of the incident, which occurred on a Karnataka State Road… pic.twitter.com/zdKmyeoHdJ— Hate Detector 🔍 April 30, 2025 विभाग ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। राज्य के परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम को इस मामले को लेकर पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा, सार्वजनिक सेवा में काम करने वाले कर्मचारियों को कुछ नियमों और विनियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होता है। 'भविष्य में ऐसा दोबारा न हो, इसलिए कार्रवाई है जरूरी' अपने पत्र में मंत्री ने कहा, भले ही सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन काम के वक्त को छोड़कर वो बाकी समय ऐसा कर सकते हैं। बस में यात्रियों के होने के बावजूद बीच रास्ते में बस रोककर नमाज अदा करना आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा, वायरल वीडियो की तत्काल जांच करने और दोषी पाए जाने पर कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्रवाई की जानी चाहिए। 'राजनीतिक हथियार के रूप में न हो इसका इस्तेमाल', जातिगत जनगणना पर RSS का बड़ा बयान
Viral Bus Driver Video Karnataka Namaz On Bus Karnataka Viral Video KSRTC Karnataka Minister Ramlinga Reddy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Delhi में NDTV की खबर का असर, Yamuna River की सफाई पर लिया बड़ा एक्शनDelhi की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, एलजी और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा यमुना नदी की सफाई को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं. वे यमुना नदी में गिरने वाले आधा दर्जन नालों का संयुक्त निरीक्षण कर रहे हैं.
Read more »
कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, बस स्टैंड पर कर रही बस का इंतजारIndian student shot dead in Canada, कनाडा में भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत, बस स्टैंड पर कर रही बस का इंतजार, पुलिस ने बताई घटना की सच्चाई.
Read more »
चोरी की लाइट और छत पर लाउडस्पीकर... कॉलोनी में घर को बनाया मस्जिद, 35 सौ रुपये मानदेय पर इमाम भी रखाBulandshahr News सिकंदराबाद की एक कॉलोनी में एक घर को मस्जिद में बदलने पर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि मकान में नमाज़ पढ़ाई जा रही है। शिकायत मिलने पर एसडीएम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाउडस्पीकर उतरवाए और चेतावनी दी। अधिकारियों ने बाहरी लोगों के साथ नमाज पढ़ने पर रोक लगा दी...
Read more »
वहीदा रहमान-नंदा की पक्की सहेली, रिश्ते में कहलाई सुपरस्टार की साली साहिबावहीदा रहमान-नंदा की पक्की सहेली, रिश्ते में कहलाई सुपरस्टार की साली साहिबा; शादी कर लगा लिया करियर पर ग्रहण
Read more »
कर्नाटक: नमाज पढ़ने के लिए ड्राइवर को बस रोकना पड़ा भारी, यात्रियों की शिकायत के बाद जांच के आदेशयह घटना मंगलवार शाम को जावेरी के पास हुबली हावेरी मार्ग पर हुई. सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद कुछ यात्रियों ने शिकायत की है और कर्नाटक राज्य परिवहन निगम ने जांच शुरू कर दी है.
Read more »
नमाज पढ़ने के लिए ड्राइवर ने बीच रास्ते रोकी सरकारी बस, यात्री ने चुपके से Video बनाकर दिखलायाKarnataka Government Bus Driver: कर्नाटक में एक सरकारी बस के ड्राइवर ने रास्ते में बस रोककर नमाज पढ़ी, जिससे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा. यह घटना हुब्बल्ली और हवेरी के बीच हुई. ड्राइवर ने बस को बीच रास्ते में खड़ा किया.
Read more »
