Video: आधी रात को SUPER OVER में हाईवोल्टेज ड्रामा, साफ रन आउट होते हुए भी बल्लेबाज को नहीं दिया गया आउट

Dasun Shanaka News

Video: आधी रात को SUPER OVER में हाईवोल्टेज ड्रामा, साफ रन आउट होते हुए भी बल्लेबाज को नहीं दिया गया आउट
Dasun Shanaka Not Given Run OutSuper Over DramaIndia Vs Srilanka
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 138 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 63%

Asia Cup 2025: भारत ने शुक्रवार की देर रात एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में श्रीलंका को रोमांचक अंदाज में हरा दिया. इस मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां भारत ने बाजी मार ली. आधी रात को सुपर ओवर के दौरान एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

Asia Cup 2025 : भारत ने शुक्रवार की देर रात एशिया कप 2025 के सुपर-4 मैच में श्रीलंका को रोमांचक अंदाज में हरा दिया. इस मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ, जहां भारत ने बाजी मार ली. आधी रात को सुपर ओवर के दौरान एक हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला.

क्रिकेट के मैदान पर इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे जबरदस्त विवाद खड़ा हो गया. श्रीलंका के ऑलराउंडर दासुन शनाका को सुपर ओवर में रन आउट होने के बावजूद आउट नहीं दिया गया. इस घटना ने वर्ल्ड क्रिकेट में एक नई बहस भी छेड़ दी. आधी रात को हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा दरअसल, हुआ यूं कि भारत और श्रीलंका के बीच यह मैच टाई हो गया. श्रीलंका ने 20 ओवर में भारत के बनाए गए 2025 के स्कोर की बराबरी कर ली थी, जिसके बाद दोनों ही टीमें सुपर ओवर खेलने उतरी. श्रीलंका की टीम सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी. सुपर ओवर की पहली ही गेंद पर भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल परेरा को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट करा दिया. सुपर ओवर में एक गेंद के बाद ही श्रीलंका का स्कोर 01 हो गया. इसके बाद असली ड्रामा शुरू हुआ सुपर ओवर में अर्शदीप सिंह की चौथी गेंद पर. September 26, 2025 साफ रन आउट होते हुए भी बल्लेबाज को नहीं दिया गया आउट अर्शदीप सिंह ने ऑफ स्टंप की बाहर की लाइन पर एक सटीक गेंद फेंकी, जिस पर श्रीलंका के लिए बैटिंग करने आए ऑलराउंडर दासुन शनाका शॉट लगाने से चूक गए. गेंद दासुन शनाका के बल्ले के करीब से गुजरते हुए विकेटकीपर संजू सैमसन के दस्तानों में समा गई, तभी अर्शदीप सिंह ने कैच आउट की अपील कर दी. अपील पर रिएक्शन देते हुए अंपायर गाजी सोहैल उंगली उठाते उससे पहले ही दासुन शनाका बाई का एक रन लेने के लिए क्रीज से बाहर निकल गए, लेकिन विकेट के पीछे खड़े संजू सैमसन ने फुर्ती से स्टंप्स बिखेर दिए. दूसरी तरफ अर्शदीप सिंह के कैच आउट की अपील पर अंपायर गाजी सोहैल ने भी उंगली उठा दी. अंपायर के फैसले से विवाद अंपायर गाजी सोहैल ने दासुन शनाका को कैच आउट करार दिया, लेकिन श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने DRS ले लिया. इसके बाद रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद का बल्ले से कोई संपर्क नहीं हुआ है. ऐसे में थर्ड अंपायर ने दासुन शनाका को नॉट आउट करार दे दिया. अब यहीं से असली ड्रामा शुरू हो गया. थर्ड अंपायर द्वारा नॉट आउट करार दिए जाने के बाद उस बॉल को डेड बॉल घोषित किया गया और दासुन शनाका का रन आउट भी रद्द हो गया. ICC के रूल्स के मुताबिक अगर गेंदबाज बॉल डालने के बाद अपील करता है तो उसके बाद गेंद डेड मानी जाती है. उस गेंद के बाद कोई भी एक्शन नहीं माना जाता है. अगर मैदानी अंपायर किसी बल्लेबाज के पक्ष या विपक्ष में निर्णय देता है तो सबसे पहले वही माना जाता है. इसके बाद गेंद डेड हो जाती है. ICC के इसी नियम ने दासुन शनाका की जान बचा ली. अंपायर से हुई गलती हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि अंपायर गाजी सोहैल के उंगली उठाने से पहले ही संजू सैमसन ने फुर्ती दिखते हुए दासुन शनाका को पहले ही रन आउट कर दिया था. ऐसे में अंपायर को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की अपील पर ध्यान देने की बजाय पहले दासुन शनाका को रनआउट देना चाहिए था, लेकिन यहां उनसे गलती हुई. इस घटना के बाद वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका मचा हुआ है. हालांकि अर्शदीप सिंह ने सुपर ओवर की पांचवीं गेंद पर दासुन शनाका को आउट कर दिया. इससे श्रीलंका की टीम सुपर ओवर में सिर्फ 2 रन ही बना पाई. भारत ने इस टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया. सूर्यकुमार यादव ने वानिंदु हसरंगा की गेंद पर 3 रन दौड़ लिए और भारत मैच जीत गया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Dasun Shanaka Not Given Run Out Super Over Drama India Vs Srilanka Asia Cup 2025 Arshdeep Singh Sanju Samson

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मैंने बोला न, पलटी मारेगी... Thar को खिलौना समझ स्टंट करना पड़ गया महंगा, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक मंजर!मैंने बोला न, पलटी मारेगी... Thar को खिलौना समझ स्टंट करना पड़ गया महंगा, कैमरे में कैद हुआ खतरनाक मंजर!Thar Stunt Video: स्टंटबाजी के शौकीन कुछ छात्रों को महिंद्रा थार एसयूवी को खिलौना समझकर खतरनाक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Etawah Video: रेलवे क्रॉसिंग पर 15 मिनट तक फंसी रही बस, धक्का लगाते वीडियो आया सामनेEtawah Video: रेलवे क्रॉसिंग पर 15 मिनट तक फंसी रही बस, धक्का लगाते वीडियो आया सामनेEtawah Video: इटावा के रेलवे क्रॉसिंग का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में रेलवे क्रॉसिंग पर 15 Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

ऑफिस से घर लौटे पापा, तो 2 बेटियों ने यूं किया वेलकम, प्यारा सा रिएक्शन देख दिल हार बैठे इंटरनेट यूजर्स!ऑफिस से घर लौटे पापा, तो 2 बेटियों ने यूं किया वेलकम, प्यारा सा रिएक्शन देख दिल हार बैठे इंटरनेट यूजर्स!Viral Video: पिता और बेटी का रिश्ता बेहद अनमोल होता है, जिसमें एक-दूसरे के प्रति गहरा प्यार और Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

Video: बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार, इलाके के लोगो ने ली राहत की सांसVideo: बिजनौर में पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार, इलाके के लोगो ने ली राहत की सांसBijnor Guldar Video: बिजनौर में वन विभाग के पिंजरे में खूंखार गुलदार कैद हुआ है. गुलदार के पकड़े Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

कालिया का अंत...गोरखपुर दीपक हत्‍याकांड का हो गया ह‍िसाब! रामपुर में एनकाउंटर में मारा गयाकालिया का अंत...गोरखपुर दीपक हत्‍याकांड का हो गया ह‍िसाब! रामपुर में एनकाउंटर में मारा गयाRampur Video: गोरखपुर में दीपक गुप्‍ता हत्‍याकांड का हिसाब हो गया. यूपी एसटीएफ ने दीपक हत्‍याकांड Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

सुपर ओवर में शनाका रिव्यू लेकर आउट होने से बचे: निसांका का कैच अक्षर ने छोड़ा, अंपायर ने डेडबॉल दी; अभिषेक क...सुपर ओवर में शनाका रिव्यू लेकर आउट होने से बचे: निसांका का कैच अक्षर ने छोड़ा, अंपायर ने डेडबॉल दी; अभिषेक क...Shanaka saved himself from being dismissed by taking a review in the Super Over.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:49:49