India Right of Reply at UNGA: यूएनजीए यानी संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की झूठ को भारत ने पकड़ लिया. पाकिस्तान को यूएनजीए में भारत ने खूब लताड़ा और कहा कि आतंकियों को गौरवान्वित करना उसकी विदेश नीति के केंद्र में है.
India Right of Reply at UNGA: यूएनजीए यानी संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान की झूठ को भारत ने पकड़ लिया. पाकिस्तान को यूएनजीए में भारत ने खूब लताड़ा और कहा कि आतंकियों को गौरवान्वित करना और उसका महिमांडन करना पाकिस्तान की विदेश नीति के केंद्र में है.
यूएनजीए में भारत ने लादेन का जिक्र भी किया. कहा कि पाकिस्तान ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को एक दशक तक अपने घर में रखा. शहबाज शरीफ के भाषण के बाद भारत ने राइट ऑफ रिप्लाई के तहत पाकिस्तान को यह फटकार लगाई है. UNGA यानी संयुक्त राष्ट्र महासभा में राइट ऑफ रिप्लाई के तहत भारत की ओर से युवा राजनयिक पेटल गहलोत ने पाकिस्तान का मुंहतोड़ जवाब दिया. भारत की बेटी पेटल गहलोत ने राइट ऑफ रिप्लाई के तहत पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के झूठ को बेनकाब किया और कहा कि अगर युवा भारतीय राजनायिक पेटल गहलोत ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ की टिप्पणियों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद को लेकर संजीदा है तो सभी आतंकी भारत को सौंप दे. आतंक पर पाकिस्तान का दोहरा रवैया शहबाज शरीफ के भाषण के बाद राइट ऑफ रिप्लाई में पेटल गहलोत ने कहा, ‘आतंक पर पाकिस्तान की Duplicity यानी दोहरा रवैया पाकिस्तान के पीएम के स्तर पर दिखी, यह आश्चर्यजनक है.’ उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए आतंकियों की तस्वीरें दिखीं, जिसमें पाकिस्तान के अधिकारियों ने खूंखार आतंकियों को गौरवान्वित करते और श्रद्धांजलि देते हुए देखा गया. 9 मई तक भारत को पाकिस्तान धमकी दे रहा था. 10 मई को पाकिस्तान की आर्मी संघर्ष रोकने के लिए गुहार कर रही थी.’ पाकिस्तानी पीएम ने आतंकवाद का महिमामंडन किया पाकिस्तान को साफ-साफ शब्दों में भारत की बेटी गहलोत ने कहा कि पाकिस्तान भारत में निर्दोष नागरिकों पर आतंकी हमले के किए जिम्मेदार है और हमें आत्मरक्षा का अधिकार है. पाकिस्तान के पीएम ने हालिया संघर्ष को लेकर विचित्र विवरण पेश किया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की ओर से आतंकवाद की महिमामंडन करती हुई एक बेहूदी नाटकबाजी देखने को मिली… लेकिन न तो किसी तरह का यह ड्रामा और न ही झूठ से इन तथ्यों को छुपा सकता है. ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई एयरबेस को बहुत नुकसान हुआ. न्यूक्लियर ब्लैकमेल से नहीं डरेंगे भारत ने यूनजीए में कहा कि अगर पाकिस्तान के पीएम शांति को लेकर संजीदा हैं तो रास्ता साफ है. पाकिस्तान सभी आतंकी संगठनों को बंद करके आतंकियों को भारत को सौंपे. भारत और पाकिस्तान के सभी मसले द्विपक्षीय हैं. सभी विषय द्विपक्षीय तौर पर हल होंगे. तीसरी पार्टी की मध्यस्थता की कोई जगह नहीं है. आतंकवादी और प्रायोजकों में कोई को फर्क नहीं होगा, ये दोनों जिम्मेदार होंगे. भारत ने यह भी कहा कि भारत न्यूक्लियर ब्लैकमेल की धमकी से नहीं झुकेगा. बता दें कि पेटल गहलोत भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र में पहली सचिव हैं.
Pakistan News India News India Right Of Reply Shehbaz Sharif Petal Gahlot Who Is Petal Gahlot UNGA News Operation Sindoor भारत का राइट ऑफ रिप्लाई ऑपरेशन सिंदूर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा यूएनजीए में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा शहबाज शरीफ भारत-पाकिस्तान न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Yunus Alleges Sheikh Hasina’s Stay In India Behind Rising Bangladesh-India TensionsThe Nobel Laureate also criticised Indian media for spreading what he described as “fake” reports, which he claims have worsened the diplomatic rift.
Read more »
नेतन्याहू गिरफ्तारी से बचने के लिए रास्ता बदलकर न्यूयॉर्क पहुंचे: 600KM एक्स्ट्रा ट्रैवल किया, 13 घंटे ज्या...Israel Prime Minister Benjamin Netanyahu New York Update. Follow United Nations General Assembly (UNGA) Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
Indias Cyprus Reply To Turkey As President Erdogan Raises Kashmir At UNIndia has expressed its support for a comprehensive and lasting settlement for North Cyprus in accordance with the United Nations framework.
Read more »
Shehbaz Sharif UNGA Speech: ऑपरेशन सिंदूर पर पाकिस्तान के वो 5 झूठ...जिसे शहबाज शरीफ ने UNGA में उछाला, ट्र...Shehbaz Sharif UNGA Speech: यूएनजीए में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने ऑपरेशन सिंदूर, कश्मीर और ट्रंप पर कई झूठ बोले. मगर उनकी झूठ पकड़ी गई. शहबाज शरीफ ने नमक का कर्द भी अदा किया और ट्रंप को नोबेल के लिए नामित किया.
Read more »
खुद अपने लोगों पर करवाते हैं हमले... पाकिस्तान आर्मी के पूर्व अफसर ने खोली पोलUNGA में जब शहबाज दे रहे थे ज्ञान, तक पाक आर्मी के पूर्व अफसर ने खोली पोल, बोला- खुद देश में करवाते हैं हमले
Read more »
India News in Hindi (इंडिया न्यूज़) - Latest India Breaking News भारत समाचार, देश ख़बरें, हिन्दी मेंIndia News in Hindi (इंडिया न्यूज़) - Get Latest India Breaking News Bharat Samachar, Political Khabre on News18 Hindi
Read more »
