Veer Bal Diwa: धनबाद में वीर बाल दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके त्याग को प्रेरणास्रोत बताया। 26 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह दिवस, साहिबजादा जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीरता का स्मरण कराता है, जिन्होंने धर्म के लिए अपना जीवन बलिदान कर...
जागरण संवाददाता, धनबाद। Veer Bal Diwas 2025: आज वीर बाल दिवस है। देश में हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है। धनबाद जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सिंदरी के गुरुद्वारा हाल में भी श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजन किया गया। जगह-जगह कार्यक्रम में गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों-साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह-के अद्वितीय साहस और बलिदान को स्मरण किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि वीर बालकों का त्याग देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में अरदास, कीर्तन तथा विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों ने भाग लेकर बच्चों और युवाओं को सत्य, साहस और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। झारखंड प्रदेश भाजपा ने भी वीर बाल दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों के बलिदान को नमन किया है। वीर बाल दिवस क्यों मनाया जाता है? वीर बाल दिवस देश में हर साल 26 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिवस सिखों के दसवें गुरु गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों—साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह —की अद्वितीय वीरता और बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। मुगल शासक वज़ीर ख़ान के अत्याचारों के सामने दोनों बालक धर्म और सत्य से डिगे नहीं और 1705 में सरहिंद में उन्हें दीवार में ज़िंदा चुनवा दिया गया। उनका साहस भारतीय इतिहास में अद्वितीय उदाहरण है। वीर बाल दिवस की शुरुआत वर्ष 2022 में हुई। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2022 में की थी, ताकि बच्चों और युवाओं को साहस, नैतिकता, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों से प्रेरित किया जा सके। यह दिवस देशभर में शैक्षणिक कार्यक्रमों, संगोष्ठियों और श्रद्धांजलि आयोजनों के माध्यम से मनाया जाता है, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ वीर बालकों के त्याग से प्रेरणा लें। लोग यह भी जानना चाहते हैं 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस क्यों मनाया जाता है? वीर बाल दिवस का इतिहास क्या है? वीर बल दिवस 2024 की थीम क्या है? वीर बल दिवस कब मनाया जाता है? सुझाव/राय दें या शिकायत करें Veer Bal Diwas 2025 छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी के अमर बलिदानों को समर्पित वीर बाल दिवस पर उन्हें शत- शत नमन। pic.
twitter.com/PgdQNAsbvu— BJP JHARKHAND December 26, 2025
Guru Gobind Singh Sahibzada Zorawar Singh Sahibzada Fateh Singh Sikh History December 26 Jharkhand BJP Dhanbad News Dhanbad News Dhanbad Latest News Dhanbad News In Hindi Dhanbad Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Christmas 2025: क्रिसमस की खुशियों में लिपटा देश, रोशनी से जगमगाए चर्च, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, देखिए VIDEONational News | Christmas 2025 | Christmas 2025 Celebration Video | Christmas 2025 Celebrations in India | Christmas 2025 Celebrations | Christmas News | Videos of Christmas celebrations |
Read more »
Veer Bal Diwas: क्रूर मुगलों से भिड़ गए 6 और 8 साल के बच्चे, दे दिया बलिदान, क्यों मनाया जाता है वीर बाल दिवसWhy Veer Bal Diwas is celebrated: वीर बाल दिवस का दिन 2 युवा सिख योद्धाओं की असाधारण बहादुरी का सम्मान करता है। उन्होंने अपने धर्म को छोड़ने से इनकार कर दिया और धर्म बदलने के बजाय शहादत को चुना। आइए जानें वीर बाल दिवस क्यों मनाया जाता है।
Read more »
கலக்கிய CSK வீரர்.. ரூ. 14 கோடி வீண்போகல.. பிளேயிங் 11ல் கன்பார்ம்!Prashant Veer Latest News: சிஎஸ்கே வீரர் பிரசாந்த் வீர் விஜய் ஹசாரே தொடரில் 3 விக்கெட்கள் எடுத்து அசத்தி உள்ளார்.
Read more »
SA20 2025-26: सभी टीमों के स्क्वॉड, भारत में कब और कहां देखें लाइव?साउथ अफ्रीका टी20 लीग SA20 2025-26 का आगाज़ 26 दिसंबर, 2025 से होने जा रहा है। जानिए सभी टीमों के स्क्वॉड और भारत में लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी।
Read more »
मुगलों की हैवानियत का काला अध्याय, जब 'साहिबजादों' की बहादुरी से हिल गया था नवाब वजीर खां का तख्तSahibzada Veer Bal Diwas: 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की अमर वीरता और बलिदान की याद में मनाया जाता है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में घोषित किया था. वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि बचपन में भी कोई वीर बन सकता है, यदि उसके मन में सत्य और न्याय का प्रकाश हो.
Read more »
मुगलों की हैवानियत का काला अध्याय, जब 'साहिबजादों' की बहादुरी से हिल गया था नवाब वजीर खां का तख्तSahibzada Veer Bal Diwas: 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की अमर वीरता और बलिदान की याद में मनाया जाता है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में घोषित किया था. वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि बचपन में भी कोई वीर बन सकता है, यदि उसके मन में सत्य और न्याय का प्रकाश हो.
Read more »
