गाजा संघर्ष: 14 देशों ने वेस्ट बैंक में इजराइल की नई बस्तियों की निंदा की

अंतर्राष्ट्रीय मामले News

गाजा संघर्ष: 14 देशों ने वेस्ट बैंक में इजराइल की नई बस्तियों की निंदा की
गाजा संघर्षइजराइलवेस्ट बैंक
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 123 sec. here
  • 9 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 69%
  • Publisher: 63%

14 देशों, जिनमें यूके, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और जापान शामिल हैं, ने इजराइल द्वारा वेस्ट बैंक में 19 नई बस्तियों को मंजूरी देने के फैसले की कड़ी निंदा की है। इन देशों ने इस कदम को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन और अस्थिरता बढ़ाने वाला बताया है, साथ ही इज़राइल से इस निर्णय को वापस लेने का आह्वान किया है।

Gaza Conflict: 14 देशों ने इजराइल के द्वारा वेस्ट बैंक में 19 नई बस्तियों की मंजूरी देने के फैसले की कड़ी निंदा की है. इनमें यूनाइटेड किंगडम, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा और जापान जैसे प्रमुख देश शामिल हैं.

इन देशों का कहना है कि यह निर्णय अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और वेस्ट बैंक में बस्ती नीति को बढ़ावा देने का प्रयास है. ब्रिटेन की विदेश सचिव यवेट कूपर ने एक संयुक्त बयान में इस कदम की आलोचना करते हुए कहा कि हम, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इटली, आइसलैंड, आयरलैंड, जापान, माल्टा, नीदरलैंड, नॉर्वे, स्पेन और यूनाइटेड किंगडम, इजरायली सुरक्षा कैबिनेट द्वारा कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 19 नई बस्तियों को मंजूरी देने की निंदा करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कानूनों का हो रहा उल्लंघन इन देशों ने कहा कि इस प्रकार की एकतरफा कार्रवाइयों से न केवल अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन होता है, बल्कि इससे अस्थिरता बढ़ने और क्षेत्रीय शांति की संभावनाओं पर भी बुरा असर पड़ सकता है. बयान में कहा गया कि हम याद दिलाते हैं कि वेस्ट बैंक में बस्तियों के निर्माण की नीतियों को और तीव्र करने के तहत की गई ऐसी कार्रवाइयां न केवल अस्थिरता बढ़ाती हैं, बल्कि गाजा के लिए व्यापक योजना को भी बाधित करती हैं और पूरे क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति और सुरक्षा की संभावनाओं को भी नुकसान पहुंचाती हैं. इन देशों ने इज़राइल की अतिक्रमण और बस्ती विस्तार नीतियों के खिलाफ अपना विरोध दोहराया और इजराइल से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 2334 के अनुरूप इस निर्णय और बस्तियों के विस्तार को वापस लेने का आह्वान किया. बयान में कहा गया कि हम किसी भी प्रकार के विलय और बस्ती विस्तार नीतियों के प्रति अपने स्पष्ट विरोध को दोहराते हैं जिसमें ई1 बस्ती और हजारों नए आवास इकाइयों की मंजूरी शामिल है. ये भी पढ़ें: इजराइल-हमास जंग के बाद आया कतरगेट घोटाला, अपने ही घर में घिर गए PM नेतन्याहू इन देशों ने फिलिस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई और कहा कि वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के अनुरूप दो-राज्य समाधान पर आधारित एक व्यापक, न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के पक्ष में हैं. बयान में यह भी कहा गया कि हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि वार्ता के माध्यम से दो राज्य समाधान का कोई विकल्प नहीं है. इससे पहले, इजरायली कैबिनेट ने वेस्ट बैंक में 11 नई बस्तियों की स्थापना को मंजूरी दी थी और आठ अन्य बस्तियों को औपचारिक रूप देने का इरादा किया था. ये सभी बस्तियां वेस्ट बैंक के एरिया सी में स्थित हैं जो इजराइल के नियंत्रण में आता है. जानें क्या है एरिया सी? एरिया सी, वेस्ट बैंक का वह क्षेत्र है जो ओस्लो समझौते के तहत पूरी तरह से इजरायली नियंत्रण में है. यह वेस्ट बैंक के कुल क्षेत्रफल का 60% से अधिक है. इस क्षेत्र में फिलिस्तीनियों के लिए निर्माण और विकास पर कड़े प्रतिबंध हैं, जबकि इसे इजराइली बस्तियों और सैन्य उद्देश्यों के लिए आरक्षित किया गया है. इसके कारण फिलिस्तीनी आबादी को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

गाजा संघर्ष इजराइल वेस्ट बैंक बस्तियां अंतर्राष्ट्रीय कानून

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

टी20 विश्व कप से पहले 'जूनियर धोनी' ईशान किशन का टेरर, 33 गेंदों में शतक ठोक मनाया कमबैक का जश्नटी20 विश्व कप से पहले 'जूनियर धोनी' ईशान किशन का टेरर, 33 गेंदों में शतक ठोक मनाया कमबैक का जश्नविजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के ईशान किशन ने कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों पर शतक लगाया। उन्होंने 39 गेंदों पर 125 रन बनाए। ईशान ने 7 चौके और 14 छक्के मारे।
Read more »

અમદાવાદની 14 વર્ષની દીકરી માહી ભટ્ટની નાસાની સફર જાણીને દરેક ગુજરાતીની છાતી ગજગજ ફુલશે!અમદાવાદની 14 વર્ષની દીકરી માહી ભટ્ટની નાસાની સફર જાણીને દરેક ગુજરાતીની છાતી ગજગજ ફુલશે!Ahmdabad News: ગુજરાતી સાહિત્યના સુપ્રસિદ્ધ કવિ બેફામની આ પંક્તિઓ અમદાવાદની 14 વર્ષીય દીકરી માહી ભટ્ટ માટે જાણે અક્ષરસઃ સાચી પડે છે. હાથની રેખાઓમાં શું લખ્યું છે તેના ભરોસે બેસી રહેવાને બદલે, સખત પરિશ્રમથી પોતાનું ભવિષ્ય કંડારતી માહીએ આજે નાની ઉંમરે આકાશને આંબતી સિદ્ધિ મેળવી છે.
Read more »

5 महीने में पाकिस्तान पर 14% बढ़ गया कर्ज, PIA के बाद और भी सरकारी कंपनियां बिकेंगी5 महीने में पाकिस्तान पर 14% बढ़ गया कर्ज, PIA के बाद और भी सरकारी कंपनियां बिकेंगीPakistan Debt: पाकिस्तान पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। चालू वित्त वर्ष के 5 महीनों में ही पड़ोसी मुल्क पर विदेशी कर्ज 14 फीसदी बढ़ गया है।
Read more »

वैभव सूर्यवंशी का धमाका: विजय हजारे ट्रॉफी में 14 साल की उम्र में रचा इतिहासवैभव सूर्यवंशी का धमाका: विजय हजारे ट्रॉफी में 14 साल की उम्र में रचा इतिहास14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े और इतिहास रचा। उन्होंने 190 रनों की तूफानी पारी खेली और लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।
Read more »

14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का धमाका: विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास, तोड़े बड़े रिकॉर्ड14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का धमाका: विजय हजारे ट्रॉफी में रचा इतिहास, तोड़े बड़े रिकॉर्ड14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े। उन्होंने 190 रनों की विस्फोटक पारी खेली और सबसे कम उम्र में लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट दोनों में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
Read more »

Jaipur में 14 दिन तक पतंगबाजी पर रोक, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई; ये है कारणJaipur में 14 दिन तक पतंगबाजी पर रोक, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई; ये है कारणJaipur News: सेना दिवस के कार्यक्रमों के तहत 15 जनवरी को सुबह 9:30 बजे से जगतपुरा स्थित महल रोड पर करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर भव्य परेड आयोजित होगी. राज्य। राजस्थान
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:11:14