किर्बी ने कहा कि बाइडन ने भारत के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों में काफी निवेश किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और अमेरिका के क्वाड समूह को शीर्ष स्तर तक पहुंचाया है।
व्हाइट हाउस ने एक बार फिर भारत और अमेरिका के बीच के संबंधों पर बात की। कहा कि दोनों देशों के रिश्ते मजबूत और अधिक गहरे होते जा रहे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन जब अपने कार्यकाल पर गौर करेंगे तो उन्हें भारत के साथ साझेदारी को गहरा करने, इसे अधिक समावेशी और व्यापक बनाने पर सबसे अधिक गर्व होगा। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी ने मंगलवार को कहा, 'मुझे लगता है कि एक शब्द.
..खैर वास्तव में तीन शब्द: मजबूत और बहुत अधिक मजबूत हो रहा है। बाइडन ने भारत के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों में काफी निवेश किया: किर्बी दरअसल, किर्बी से पूछा गया था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाइडन के कार्यकाल के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को कैसे चिह्नित करेंगे, अमेरिकी नेता का कार्यकाल जल्द ही समाप्त हो रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि बाइडन ने भारत के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों में काफी निवेश किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया, जापान, भारत और अमेरिका के क्वाड समूह को शीर्ष स्तर तक बढ़ाया और पिछले साल जून में आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए मोदी की मेजबानी की। व्हाइट हाउस के सुरक्षा सलाहकार ने कहा, 'हमने अपनी रणनीतिक साझेदारी को शीर्ष स्तर पर पहुंचा दिया है। हम विभिन्न प्रणालियों पर रक्षा संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं, जिससे न केवल भारतीय लोग बल्कि पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लोग भी सुरक्षित होंगे।' मोदी की भी सराहना की उन्होंने कहा, 'बाइडन मोदी द्वारा चर्चाओं में लाए गए दृष्टिकोण की सराहना करते हैं। मेरा मतलब है, वह उस पड़ोस में रहते हैं, वह इसे समझते हैं। निश्चित तौर पर वह दुनिया के सबसे जीवंत लोकतंत्रों में से एक के नेता हैं। मेरा मानना है कि राष्ट्रपति जब अपने कार्यकाल को याद करेंगे तो मेरा मानना है कि उन्हें जिन पर सबसे ज्यादा गर्व होगा उनमें से एक है भारत के साथ इस साझेदारी को गहरा करना, साथ ही इस साझेदारी को और समावेशी बनाना तथा इसे व्यापक बनाना ताकि यह महज एक द्विपक्षीय नहीं बल्कि मजबूत द्विपक्षीय संबंध भी बन सके।' 21 सितबंर को हुई थी क्वाड समिट बाइडन ने 21 सितंबर को क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन के लिए विलमिंगटन, डेलावेयर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो की मेजबानी की थी। किर्बी ने कहा कि जैसा कि विलमिंगटन में देखा गया भारत, हिंद-प्रशांत क्वाड का एक पूर्ण सदस्य है, जो वास्तव में योगदान देने वाला भागीदार है। यह सिर्फ सुरक्षा से कहीं अधिक है। यह आर्थिक, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा एवं स्वच्छ ऊर्जा और अंतरराष्ट्रीय निवेश आदि स्तरों पर है।
Internationalworld News In Hindi World News In Hindi World Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिंंगापुर के साथ भारतीय मंत्रियों की वार्ता में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर फोकससिंंगापुर के साथ भारतीय मंत्रियों की वार्ता में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर फोकस
Read more »
US: ट्रंप की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, 2020 राष्ट्रपति चुनाव में नतीजे पलटने की कोशिश मामले में नए आरोप लगाए गएपूर्व राष्ट्रपति ट्रंप पर आरोप लगे थे कि उन्होंने साल 2020 में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे पलटने और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता जो बाइडन को हराने की कोशिश की थी।
Read more »
Kamala Harris: इजरायल के लिए हथियारों का समर्थन, क्या कमला हैरिस अपने उदावरादी रुख से हटीं पीछे?US Elections 2024: कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ काम करना ‘मेरे करियर के सबसे बड़े सम्मानजनक पलों में से एक’ है.
Read more »
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने आईईए प्रमुख के साथ वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा सहयोग पर चर्चा कीदक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने आईईए प्रमुख के साथ वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा सहयोग पर चर्चा की
Read more »
श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में विजय प्राप्त करने पर अनुरा कुमारा दिसानायके ने पीएम मोदी को धन्यवाद दियाश्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी जीत पर बधाई देने के लिए आभार व्यक्त किया और भारत के साथ क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Read more »
PM Modi US Visit: पीएम मोदी के 'डिजिटल इंडिया विजन' के फैन हुए टेक दिग्गज, बोले- भारत संग साझेदारी गर्व की बातModi in US: पीएम मोदी के 'डिजिटल इंडिया विजन' फैन हुए शीर्ष टेक दिग्गज, बोले- भारत के साथ साझेदारी करना गर्व की बात
Read more »
