US: केंटुकी में गोलीबारी, चार लोगों की मौत, तीन घायल; पुलिस के पीछा करने पर संदिग्ध हमलावर ने खुद को गोली मारी US Kentucky shooting casualties Updates suspect died news in hindi
अमेरिका के उत्तरी केंटुकी में शनिवार सुबह एक संदिग्ध हमलावर ने घर में घुसकर बर्थ-डे पार्टी के दौरान गोलीबारी कर दी। घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत गई। जबकि, तीन गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जब, पुलिस ने संदिग्ध के वाहन का पीछा किया तो उसने खुद को गोली मार ली। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरेंस पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब 2:50 बजे एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि केंटुकी के एक आवास में गोलीबारी की घटना हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां चार लोग मृत मिले। जबकि, तीन अन्य को गंभीर हालत में सिनसिनाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मकान में बर्थ-डे पार्टी चल रही थी। इस दौरान 20 वर्षीय संदिग्ध हमलावर ने घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी में मकान मालिक की मौत हो गई। भागते समय हमलावर का वाहन खाई में पलटा पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध व्यक्ति अपने वाहन से तेजी से भाग निकला। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसका वाहन सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गया, जिसके बाद संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली। जब पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नागरिकों को पुलिस ने उनके सुरक्षित होने का दिया आश्वासन फ्लोरेंस पुलिस ने वहां के नागरिकों को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। संदिग्ध ने गोलीबारी की घटना को अकेले ही अंजाम दिया था। पुलिस का मानना है कि हमलावर पार्टी में मौजूद लोगों को जानता था, लेकिन उसे आमंत्रित नहीं किया गया। इस वजह से उसने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया। हालांकि, घटना के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि फ्लोरेंस एक शहर है जो ओहियो के सिनसिनाटी से लगभग 19 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।.
अमेरिका के उत्तरी केंटुकी में शनिवार सुबह एक संदिग्ध हमलावर ने घर में घुसकर बर्थ-डे पार्टी के दौरान गोलीबारी कर दी। घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत गई। जबकि, तीन गंभीर घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जब, पुलिस ने संदिग्ध के वाहन का पीछा किया तो उसने खुद को गोली मार ली। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरेंस पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करीब 2:50 बजे एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि केंटुकी के एक आवास में गोलीबारी की घटना हुई है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां चार लोग मृत मिले। जबकि, तीन अन्य को गंभीर हालत में सिनसिनाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार मकान में बर्थ-डे पार्टी चल रही थी। इस दौरान 20 वर्षीय संदिग्ध हमलावर ने घटना को अंजाम दिया। गोलीबारी में मकान मालिक की मौत हो गई। भागते समय हमलावर का वाहन खाई में पलटा पुलिस के अनुसार, गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के बाद संदिग्ध व्यक्ति अपने वाहन से तेजी से भाग निकला। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसका वाहन सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गया, जिसके बाद संदिग्ध ने खुद को गोली मार ली। जब पुलिस ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नागरिकों को पुलिस ने उनके सुरक्षित होने का दिया आश्वासन फ्लोरेंस पुलिस ने वहां के नागरिकों को आश्वासन दिया है कि उनकी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। संदिग्ध ने गोलीबारी की घटना को अकेले ही अंजाम दिया था। पुलिस का मानना है कि हमलावर पार्टी में मौजूद लोगों को जानता था, लेकिन उसे आमंत्रित नहीं किया गया। इस वजह से उसने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया। हालांकि, घटना के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि फ्लोरेंस एक शहर है जो ओहियो के सिनसिनाटी से लगभग 19 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
Northern Kentucky Shooting Florence Police Department Cincinnati World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News अमेरिका उत्तरी केंटुकी गोलीबारी फ्लोरेंस पुलिस विभाग सिनसिनाटी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जम्मू में 9 श्रद्धालुओं की मौत: खाई में लटकी बस, बिखरे कारतूस, कायर आतंकियों की ये कैसी करतूतजम्मू-कश्मीर में तीर्थस्थल से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई.
Read more »
जम्मू में टेरर अटैक, 9 श्रद्धालुओं की मौत: खाई में लटकी बस, बिखरे कारतूस, हर तरफ मौत का मंजरजम्मू-कश्मीर में तीर्थस्थल से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई.
Read more »
South Arkansas Shooting: अमेरिका में सार्वजनिक जगह पर फिर हुई गोलीबारी, दुकान में दो लोगों की मौत, आठ घायलअमेरिका में एक बार फिर सार्वजनिक गोलीबारी की घटना हुई है। दक्षिण अर्कांसस के फोर्डिस में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और 8 लोगों की मौत हो गई।
Read more »
US Shooting: अर्कांसस के एक किराना स्टोर में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, 10 घायलUS Grocery Store Shooting: दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती है. शुक्रवार सुबह भी एक ऐसी घटना हुई. जिसमें तीन लोग मारे गए और 10 घायल हो गए.
Read more »
गाजियाबाद में पानी को लेकर चली गोली, 2 लोगों की मौतगाजियाबाद में पानी को लेकर चली गोली। गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स घायल हो गया है Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
US Shooting: अमेरिका में नहीं रुक रही गोलीबारी की घटनाएं, अब केंटकी में हुई फायरिंग; चार लोगों की मौतकेंटुकी में एक घर पर शनिवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में चार लोग मारे गए और संदिग्ध घर से भागने में सफल रहा। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध की कार का पीछा किया और उसकी कार खाई में गिर गई। पुलिस ने आगे बताया कि हमलावर ने खुद को गोली मार ली थी और अस्पताल में उसकी मौत हो...
Read more »
