जम्मू-कश्मीर में तीर्थस्थल से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई.
जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक बार फिर तीर्थयात्रियों की बस पर कायराना हमला किया है. आतंकी यहां पहले से ही घात लगाकर बैठे थे. जब आतंकियों ने बस पर हमला किया तो बस का संतुलन खराब हो गया और बस खाई में गिर गई.
बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, नौ लोगों की मौत और 33 घायल लोग घायल हो गए. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की, नौ लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए. बस शिवखोड़ा मंदिर से कटरा लौट रही थी. तभी आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी. इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई. यहां से जो तस्वीर सामने आई है वो दर्दनाक है. यहां शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़े हैं. बस खाई में गिरने के बाद यहां लोगों की चिखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी. पुलिस ने यहां से कारतूस जब्त किए हैं. ऐसी जानकारी है कि आतंकियों का समूह ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है. हालांकि, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है. बस क्षतिग्रस्त हो गई और दुर्घटनास्थल पर शव बिखरे पड़े थे. घटनास्थल के दृश्यों में स्थानीय लोग बचाव कार्यों में मदद करते दिख रहे हैं. क्योंकि एम्बुलेंस तत्काल सहायता के लिए सड़क के किनारे खड़ी हैं. उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,"जम्मू-कश्मीर में एक बस पर हुए आतंकी हमले में 10 यात्रियों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. मैं इस हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं. यह देखना दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन क्षेत्रों को पहले सभी उग्रवादियों से मुक्त कर दिया गया था. वहां उग्रवाद की वापसी हो रही है. मृतकों को शांति मिले और घायल शीघ्र स्वस्थ हों."अधिकारियों ने शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि शिव खोड़ी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में हमला हुआ. उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया और पुलिस, सेना व अर्धसैनिक बलों के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Attack On Bus Attack By Terrorists Attack On Pilgrim Bus
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP: शाहजहांपुर में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की बस पर डंपर पलटा, 11 लोगों की दर्दनाक मौतUP: शाहजहांपुर में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की बस पर डंपर पलटा, 11 लोगों की दर्दनाक मौत
Read more »
J&K: शिवखोड़ी जा रही बस 150 फीट नीचे खाई में गिरी, 15 श्रद्धालुओं की मौतJammu Bus Accident: जब यह हादसा हुआ तो बस चोकी चोरा क्षेत्र में तंगली मोड़ पर पहुंची थी. बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से कम से कम 15 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है.
Read more »
Akhnoor Bus Accident: जम्मू-पुंछ हाईवे पर खाई में गिरी बस, 21 लोगों की मौत, 40 घायलAkhnoor Bus Accident: जम्मू जिले के अखनूर के चुंगी मोड़ इलाके में गुरुवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से कई लोगों की मौत हो गई है।
Read more »
Jammu Bus Accident: Akhnoor में खाई में गिरी यात्रियों से भरी UP की बस, 22 यात्रियों की मौतJammu Bus Accident: Akhnoor में खाई में गिरी यात्रियों से भरी UP की बस, 22 यात्रियों की मौत
Read more »
IDF ने गाजा में फिर बरपाया कहर, 19 फिलिस्तीनियों की मौत, हर तरफ तबाही का मंजरगाजा में इजरायली हमले लगातार जारी हैं. मंगलवार की देर तक हुए गोलीबारी और हवाई हमलों में 19 लोग मारे गए हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं. वहीं गाज़ा में शांति के लिए स्लोविनाई संसद में फिलिस्तीन को राष्ट्र के तौर पर मंज़ूरी दी गई है.
Read more »
जम्मू में 9 श्रद्धालुओं की मौत: खाई में लटकी बस, बिखरे कारतूस, कायर आतंकियों की ये कैसी करतूतजम्मू-कश्मीर में तीर्थस्थल से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर संदिग्ध आतंकवादियों की गोलीबारी में 9 लोगों की मौत हो गई.
Read more »
