कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की तेल आयात नीति पर हालिया दावों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रंप पर भारत सरकार के फैसलों पर लगातार सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने का आरोप लगाया है, जबकि भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ईरान के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा।
US-India Trade: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत की तेल आयात नीति को लेकर किए गए हालिया दावों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप बार-बार भारत सरकार के फैसलों को लेकर सार्वजनिक रूप से जानकारी दे रहे हैं, जबकि इन पर आधिकारिक रूप से भारत की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
भारत भी वेनेजुएला से खरीदेगा तेल: ट्रंप रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने हमें बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया गया है. उन्होंने हमें बताया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. और अब यह. रमेश ने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति लगातार यह बताते नजर आ रहे हैं कि भारत सरकार ने क्या किया है या क्या करने जा रही है. रमेश की यह टिप्पणी ट्रंप के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदने का समझौता कर लिया है. 31 जनवरी को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा था कि चीन वेनेजुएला का तेल खरीदने के लिए स्वागत योग्य है और भारत भी इस व्यवस्था में शामिल हो रहा है. ये भी पढ़ें: ईरान के बजाए वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत...अमेरिकी राष्ट्रपति का बड़ा दावा, चीन का भी किया स्वागत ट्रंप ने कहा कि हम पहले ही एक समझौता कर चुके हैं. भारत इसमें शामिल हो रहा है और वह ईरान से तेल खरीदने के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि इस समझौते की रूपरेखा पहले ही तैयार की जा चुकी है. हालांकि, भारत सरकार की ओर से अब तक ट्रंप के इन बयानों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. इससे पहले भी ट्रंप वेनेजुएला से तेल खरीद को लेकर बड़े दावे कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वेनेजुएला ने अमेरिका को 50 मिलियन बैरल तेल की पेशकश की है, जिसकी कीमत लगभग 5.2 अरब अमेरिकी डॉलर है और अमेरिका ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है. ये भी पढ़ें: बजट-2026 की हर ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें अमेरिका ने बेचा वेनेजुएला तेल डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद गठित वेनेजुएला की अंतरिम सरकार के साथ अमेरिका के बेहद अच्छे संबंध हैं. उन्होंने स्पष्ट किया था कि संक्रमणकाल के दौरान अमेरिका को वेनेजुएला के तेल और अन्य संसाधनों तक पूर्ण पहुंच की आवश्यकता है. इस बीच, न्यूयॉर्क स्थित मीडिया आउटलेट सेमाफोर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिका ने वेनेजुएला से 500 मिलियन अमेरिकी डॉलर मूल्य का तेल बेचा है. रिपोर्ट के अनुसार, इस बिक्री से प्राप्त राशि अमेरिकी सरकार के नियंत्रण वाले बैंक खातों में जमा की गई है.
जयराम रमेश डोनाल्ड ट्रंप भारत-अमेरिका व्यापार तेल आयात वेनेजुएला
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US-India Partnership: अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयारअमेरिका अब अपनी तकनीकी सप्लाई चेन के लिए पूरी तरह चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहता। इसके लिए दुनिया की महाशक्ति अमेरिका को चीन के बढ़ते तकनीकी ताकत से निपटने के लिए एक बार
Read more »
भास्कर अपडेट्स: तेलंगाना के खम्मम में मिड-डे मील खाने के बाद 14 छात्र बीमार, अस्पताल में भर्तीbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »
Arab Nations converge in Delhi for 2nd India–Arab Foreign Ministers’ meeting as India emerges as key diplomatic bridgeArab nations have converged in New Delhi for the revived India–Arab Foreign Ministers’ Meeting, reflecting India’s growing role as a diplomatic bridge amid rising Middle East tensions.
Read more »
भास्कर अपडेट्स: पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी बने पीयूष पांडे, कोलकाता पुलिस के कमिश्नर बने सुप्रतिम सरकारbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »
भास्कर अपडेट्स: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, एक हफ्ते से छिपे हैं 3 आतंक...breaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »
“Middle East landscape impacts us all’: EAM S Jaishankar at 2nd India-Arab Foreign Ministers’ meetingAt the 2nd India-Arab Foreign Ministers Meeting, EAM S Jaishankar highlighted the Middle East as the epicenter of global upheaval, from Gazas crisis to conflicts in Sudan, Yemen, Lebanon, Libya, and Syria, directly impacting India.
Read more »
