US-India Partnership: अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

Pax Silica India News

US-India Partnership: अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार
Us India PartnershipJacob Helberg StatementAi Supply Chain Alliance
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 153 sec. here
  • 26 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 142%
  • Publisher: 51%

अमेरिका अब अपनी तकनीकी सप्लाई चेन के लिए पूरी तरह चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहता। इसके लिए दुनिया की महाशक्ति अमेरिका को चीन के बढ़ते तकनीकी ताकत से निपटने के लिए एक बार

अमेरिका अब अपनी तकनीकी सप्लाई चेन के लिए पूरी तरह चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहता। इसके लिए दुनिया की महाशक्ति अमेरिका को चीन के बढ़ते तकनीकी ताकत से निपटने के लिए एक बार फिर भारत की याद आई है। अमेरिकी विदेश उप सचिव जैकब हेलबर्ग ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि भारत फरवरी 2026 में पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल होगा। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का इस समूह में आना एक मील का पत्थर माना जा रहा है। क्या है पैक्स सिलिका का उद्देश्य? पैक्स सिलिका अमेरिका के नेतृत्व वाली एक ऐसी रणनीतिक पहल है, जिसे दिसंबर 2025 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य मकसद वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर की सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना है। अमेरिका चाहता है कि आधुनिक तकनीक केवल भरोसेमंद लोकतांत्रिक देशों के पास ही रहे और चीन जैसे देशों पर निर्भरता कम हो सके। इस गठबंधन में अमेरिका के साथ जापान, दक्षिण कोरिया, इजरायल, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और ब्रिटेन जैसे देश पहले से ही शामिल हैं। हाल ही में कतर और संयुक्त अरब अमीरात भी इसके सदस्य बने हैं। ये भी पढ़ें: Canada: अल्बर्टा के अलगाववादियों संग अमेरिका की गुप्त बैठक, भड़के PM मार्क कार्नी; ट्रंप को दे डाली चेतावनी समूह में भारत के आने से होगा ये लाभ जैकब हेलबर्ग ने जोर देकर कहा कि शुरुआत में इस गठबंधन का केंद्र जापान और दक्षिण कोरिया जैसे मैन्युफैक्चरिंग हब थे। लेकिन अब सप्लाई चेन को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए भारत का साथ आना जरूरी है। भारत के पास न केवल खनिज संसाधन हैं, बल्कि एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की विशाल प्रतिभा भी है। अमेरिका का मानना है कि भारत के आने से हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक नया विकल्प तैयार होगा। क्यों जरूरी है यह गठबंधन? इस गठबंधन की कार्यप्रणाली बहुत खास होगी। इसमें फंक्शनल वर्किंग ग्रुप बनाए जाएंगे, जो हर देश की विशेषज्ञता का फायदा उठाएंगे। जैसे नीदरलैंड लिथोग्राफी में माहिर है, ताइवान फैब्रिकेशन में और भारत सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाएगा। हेलबर्ग ने स्पष्ट किया कि एआई की यह दौड़ 21वीं सदी की वैश्विक व्यवस्था को तय करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोधी देश सप्लाई चेन को राजनीतिक दबाव के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए पैक्स सिलिका जैसा आर्थिक सुरक्षा गठबंधन जरूरी है। पहली मीटिंग ने नहीं शामिल का भारत दिलचस्प बात यह है कि 2025 में जब पैक्स सिलिका की पहली बैठक हुई थी, तब भारत को इससे बाहर रखा गया था। इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी। अब अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की हालिया नई दिल्ली यात्रा के बाद भारत को इसमें शामिल करने का रास्ता साफ हुआ है। राजदूत गोर ने कहा कि सुरक्षित और लचीली सिलिकॉन सप्लाई चेन बनाने के लिए भारत और अमेरिका का मिलकर काम करना अनिवार्य है। ये भी पढ़ें: European Union: यूरोपीय संघ का एलान- इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर आतंकी संगठन; ईरान बोला- गलती कर रहे हो भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण में मिलेगा बढ़ावा? यह गठबंधन केवल बातचीत तक सीमित नहीं रहेगा। इसकी नीतियों के तहत निर्यात नियंत्रण, निवेश की जांच और रिसर्च के लिए सब्सिडी जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भरोसेमंद तकनीक दुश्मनों के हाथ न लगे। भारत के शामिल होने से देश में घरेलू सेमीकंडक्टर निर्माण को भारी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत इस मंच पर बैठकर भविष्य की वैश्विक तकनीक की रूपरेखा तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। अन्य वीडियो-.

अमेरिका अब अपनी तकनीकी सप्लाई चेन के लिए पूरी तरह चीन पर निर्भर नहीं रहना चाहता। इसके लिए दुनिया की महाशक्ति अमेरिका को चीन के बढ़ते तकनीकी ताकत से निपटने के लिए एक बार फिर भारत की याद आई है। अमेरिकी विदेश उप सचिव जैकब हेलबर्ग ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि भारत फरवरी 2026 में पैक्स सिलिका गठबंधन में शामिल होगा। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का इस समूह में आना एक मील का पत्थर माना जा रहा है। क्या है पैक्स सिलिका का उद्देश्य? पैक्स सिलिका अमेरिका के नेतृत्व वाली एक ऐसी रणनीतिक पहल है, जिसे दिसंबर 2025 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य मकसद वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर की सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना है। अमेरिका चाहता है कि आधुनिक तकनीक केवल भरोसेमंद लोकतांत्रिक देशों के पास ही रहे और चीन जैसे देशों पर निर्भरता कम हो सके। इस गठबंधन में अमेरिका के साथ जापान, दक्षिण कोरिया, इजरायल, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और ब्रिटेन जैसे देश पहले से ही शामिल हैं। हाल ही में कतर और संयुक्त अरब अमीरात भी इसके सदस्य बने हैं। ये भी पढ़ें: Canada: अल्बर्टा के अलगाववादियों संग अमेरिका की गुप्त बैठक, भड़के PM मार्क कार्नी; ट्रंप को दे डाली चेतावनी समूह में भारत के आने से होगा ये लाभ जैकब हेलबर्ग ने जोर देकर कहा कि शुरुआत में इस गठबंधन का केंद्र जापान और दक्षिण कोरिया जैसे मैन्युफैक्चरिंग हब थे। लेकिन अब सप्लाई चेन को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए भारत का साथ आना जरूरी है। भारत के पास न केवल खनिज संसाधन हैं, बल्कि एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की विशाल प्रतिभा भी है। अमेरिका का मानना है कि भारत के आने से हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक नया विकल्प तैयार होगा। क्यों जरूरी है यह गठबंधन? इस गठबंधन की कार्यप्रणाली बहुत खास होगी। इसमें फंक्शनल वर्किंग ग्रुप बनाए जाएंगे, जो हर देश की विशेषज्ञता का फायदा उठाएंगे। जैसे नीदरलैंड लिथोग्राफी में माहिर है, ताइवान फैब्रिकेशन में और भारत सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाएगा। हेलबर्ग ने स्पष्ट किया कि एआई की यह दौड़ 21वीं सदी की वैश्विक व्यवस्था को तय करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोधी देश सप्लाई चेन को राजनीतिक दबाव के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए पैक्स सिलिका जैसा आर्थिक सुरक्षा गठबंधन जरूरी है। पहली मीटिंग ने नहीं शामिल का भारत दिलचस्प बात यह है कि 2025 में जब पैक्स सिलिका की पहली बैठक हुई थी, तब भारत को इससे बाहर रखा गया था। इस फैसले की काफी आलोचना हुई थी। अब अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की हालिया नई दिल्ली यात्रा के बाद भारत को इसमें शामिल करने का रास्ता साफ हुआ है। राजदूत गोर ने कहा कि सुरक्षित और लचीली सिलिकॉन सप्लाई चेन बनाने के लिए भारत और अमेरिका का मिलकर काम करना अनिवार्य है। ये भी पढ़ें: European Union: यूरोपीय संघ का एलान- इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर आतंकी संगठन; ईरान बोला- गलती कर रहे हो भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण में मिलेगा बढ़ावा? यह गठबंधन केवल बातचीत तक सीमित नहीं रहेगा। इसकी नीतियों के तहत निर्यात नियंत्रण, निवेश की जांच और रिसर्च के लिए सब्सिडी जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि भरोसेमंद तकनीक दुश्मनों के हाथ न लगे। भारत के शामिल होने से देश में घरेलू सेमीकंडक्टर निर्माण को भारी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत इस मंच पर बैठकर भविष्य की वैश्विक तकनीक की रूपरेखा तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। अन्य वीडियो-

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Us India Partnership Jacob Helberg Statement Ai Supply Chain Alliance Semiconductor Coalition India Joins Pax Silica Us Economic Security Bloc Global Chip Supply Chain Counter China Tech Dominance Trusted Technology Partners World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News पैक्स सिलिका भारत अमेरिका साझेदारी जैकब हेलबर्ग बयान Ai सप्लाई चेन सेमीकंडक्टर गठबंधन पैक्स सिलिका भारत शामिल अमेरिकी विदेश उप सचिव आर्थिक सुरक्षा गठबंधन चीन से मुकाबला रणनीति भारत टेक्नोलॉजी भूमिका

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

How a volatile US is pushing Canada, Europe towards India and ChinaHow a volatile US is pushing Canada, Europe towards India and ChinaAt the centre of a geopolitical transformation stands India, leveraging its economic growth and careful diplomatic positioning, and with this, New Delhi is in many ways emerging as a leading voice of the Global South. The rising importance of countr
Read more »

भास्कर अपडेट्स: राजस्थान में बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 5 घायल; यूपी से जयपुर जा रही बस के उड़े परखच्चेभास्कर अपडेट्स: राजस्थान में बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 5 घायल; यूपी से जयपुर जा रही बस के उड़े परखच्चेbreaking news hindi, breaking news today, breaking news today bhopal, breaking news live, breaking news headlines, breaking news in india today, breaking news india in hindi, breaking news india sports
Read more »

இந்தியாவின் டாப் 7 பணக்கார வங்கிகள்.. முதல் இடத்தில் எந்த பேங்க்!இந்தியாவின் டாப் 7 பணக்கார வங்கிகள்.. முதல் இடத்தில் எந்த பேங்க்!Richest Banks In India: இந்தியாவின் டாப் 7 பணக்கார வங்கிகள் என்னென்ன என்பது குறித்து இங்கு தெரிந்துக்கொள்வோம்.
Read more »

Shivam Dube: ২৮২+ স্ট্রাইক রেট! দানব দুবে গিলে খেলেন বোলারদের, ভেঙে গুঁড়িয়ে দিলেন রেকর্ডের পর রেকর্ড...Shivam Dube: ২৮২+ স্ট্রাইক রেট! দানব দুবে গিলে খেলেন বোলারদের, ভেঙে গুঁড়িয়ে দিলেন রেকর্ডের পর রেকর্ড...Shivam Dube list of records broken India vs New Zealand 4th T20I at Visakhapatnam
Read more »

योगिनी, अप्सरा, कोहिनूर और नटराज... भारत में साल दर साल कैसे चोरी होती रहीं बेशकीमती कलाकृतियां? अबतक कितनी प्राचीन धरोहरें हुई वापसयोगिनी, अप्सरा, कोहिनूर और नटराज... भारत में साल दर साल कैसे चोरी होती रहीं बेशकीमती कलाकृतियां? अबतक कितनी प्राचीन धरोहरें हुई वापसUS Museum Returns Stolen Hindu Gods Statue To India: भारत के मंदिरों से गायब हुई मूर्तियों को अब अमेरिका के एक म्यूजियम ने वापस करने का फैसला लिया है.
Read more »

India-US trade deal coming soon: Will be rolled out in phasesIndia-US trade deal coming soon: Will be rolled out in phasesNew developments have emerged on the India-US trade deal. Officials involved in the discussions say a decision could come soon, with talks proceeding in a highly cordial atmosphere.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 21:59:31