US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा. जिसमें 16 करोड़ से ज्यादा मतदाता डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे.
US Election: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव आज, ट्रंप और हैरिस के बीच कड़ा मुकाबला, सर्वे में चौंकाने वाला दावा US Presidential Election: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान होगा.
जिसमें 16 करोड़ से ज्यादा मतदाता डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे.अमेरिका में मंगलवार को राष्ट्रपति पद के चुनाव होगा. हालांकि भारतीय समयानुसार अमेरिका में बुधवार सुबह मतदान शुरू होगा. डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की ओर से तीसरी बार राष्ट्रपति चुनाव के लिए मैदान में हैं. जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी ने इस बार कमला हैरिस को अपना उम्मीदवार बनाया है. रतीय मूल की कमला हैरिस और ट्रंप के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है. देश के 16 करोड़ से ज्यादा मतदाता दोनों नेताओं के राजनीतिक भाग्य का मंगलवार को फैसला करेंगे. मतदान समाप्त होते है वोटों की गिनती भी शुरू हो जाएगी. उसके बाद देर रात तक नतीजे भी सामने आ जाएंगे.डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनावी मैदान में हैं, हालांकि साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें जो बाइडन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इस बार ट्रंप की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. टेस्ला और स्पेसएक्स के फाउंडर एलन मस्क जैसे उद्योगपति भी खुलकर ट्रंप का साथ दे रहे हैं, यही नहीं ज्यादातर चुनावी सर्वे में भी ट्रंप आगे चल रहे हैं. हालांकि दोनों के बीच जीत हाल का अंतर काफी कम माना जा रहा है. अगर कमला हैरिस अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतती हैं तो वह इतिहास रच देंगी, क्योंकि वह देश की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी.अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए दोनों नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है. आखिरी चरण में ये चरम पर दिखी. इस चुनाव को अमेरिकी इतिहास का सबसे कांटे का चुनाव माना जा रहा है. क्योंकि सात स्विंग राज्यों के ताजा सर्वे में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को नेवादा, उत्तरी कैरोलिना और विस्कॉन्सिन में मामूली बढ़त मिली हुई है. जबकि रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप एरिजोना में आगे चल रहे हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US: 'ट्रंप को राष्ट्रपति बनता देखने के लिए पूरी तरह से तैयार', मस्क ने दोहराया समर्थन; कमला हैरिस को भी घेराअमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। दिग्गज कारोबारी एलन मस्क लगातार सार्वजनिक तौर पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं।
Read more »
उलूल-जुलूल बोलकर भी ट्रंप ने पलट दी बाजी, कमला हैरिस को दी पटखनी, अमेरिका चुनाव में अब क्या खेल हुआ?America President Election: डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों में सीधी टक्कर है. पांच नवंबर को अमेरिका में चुनाव होने हैं. ऐसे में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों ही पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. सर्वे में यह दावा किया जा रहा है कि हैरिस के मुकाबले ट्रंप बढ़त बनाए हुए हैं.
Read more »
डोनाल्ड ट्रंप का चुनाव जीतना क्या भारतीयों के लिए है 'गुड न्यूज'? जानें स्टूडेंट्स-वर्कर्स पर कैसे होगा असरUS President Election 2024: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच मुकाबला है। अमेरिका में हो रहे इस चुनाव पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। ट्रंप और कमला के बीच फिलहाल राष्ट्रपति की कुर्सी के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिल रही...
Read more »
America Chunav: अमेरिकी चुनाव में ट्रंप जीतेंगे या कमला हैरिस, आ गया नया सर्वे, बदलता दिख रहा वोटों का गण...Us Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर नया सर्वे सामने आया है, जिससे साफ दिख रहा है कि ट्रंप और कमला हैरिस के बीच कड़ी टक्कर है, लेकिन आगे कौन है?
Read more »
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस, किसका जीतना भारत के पक्ष में?अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस, किसका जीतना भारत के पक्ष में?
Read more »
US Presidential Election: अमेरिका में हैरिस या ट्रंप, चुनाव आज; स्विंग राज्यों के सर्वे में चौंकाने वाला दावाअमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मंगलवार 5 नवंबर को मतदान होगा। भारतीय समय के अनुसार मतदान बुधवार तड़के शुरू होगा। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (78) और डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी कमला
Read more »
