'जानबूझकर किया गया कायरतापूर्ण हमला' : कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले पर PM मोदी का सख्त रिएक्शन

India-Canada Controversy News

'जानबूझकर किया गया कायरतापूर्ण हमला' : कनाडा में हिंदू मंदिर पर हुए हमले पर PM मोदी का सख्त रिएक्शन
PM Narendra ModiJustin TrudeauINDIAN COMMUNITY IN CANADA
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 150 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 101%
  • Publisher: 63%

PM मोदी ने कहा कि ऐसी हरकतों से भारत के संकल्प नहीं टूटेंगे. प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो इस मामले में पॉजिटिव कदम उठाएंगे. कनाडा और भारत के बीच जारी विवाद पर ये PM मोदी का पहला बयान है.

कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर में हुए खालिस्तानी हमले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े शब्दों में निंदा की है. PM मोदी ने कहा कि ऐसी हरकतों से भारत के संकल्प नहीं टूटेंगे. प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो इस मामले में पॉजिटिव कदम उठाएंगे.

कनाडा और भारत के बीच जारी विवाद पर ये PM मोदी का पहला बयान है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं. हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं. हिंसा के ऐसे कामों से भारत के संकल्प कभी कमजोर नहीं होंगे. हम उम्मीद करते हैं कि कनाडाई सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी. साथ ही कानून का शासन कायम रखेगी."{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});जस्टिन ट्रूडो के मंत्री ने अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप, भारत ने कनाडाई अधिकारी को किया तलबI strongly condemn the deliberate attack on a Hindu temple in Canada. Equally appalling are the cowardly attempts to intimidate our diplomats. Such acts of violence will never weaken India's resolve. We expect the Canadian government to ensure justice and uphold the rule of law.— Narendra Modi November 4, 2024हिंदू सभा मंदिर में खालिस्तानी समर्थकों का हमलारविवार को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू सभा मंदिर में आए लोगों पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया था. हमलावरों के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे. हमलावरों ने मंदिर में मौजूद लोगों पर लाठी-डंडे बरसाए. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भी श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की. घटना के बाद से इलाके में तनाव है. पील रीजनल पुलिस चीफ निशान दुरईप्पा ने लोगों से शांति की अपील की है.जस्टिन ट्रूडो बोले- मंदिर में हुई हिंसा को स्वीकार नहींकनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा, "ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा को स्वीकार नहीं किया जा सकता. हर कनाडाई को अपने धर्म का स्वतंत्र और सुरक्षित तरीके से पालन करने का अधिकार है."खालिस्तानी मुद्दे पर विदेश मंत्रालय ने कनाडा को फिर सुनाई खरी-खोटी, अमेरिका को भी सलाहभारत ने भी जताई चिंताइस बीच कनाडा में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ और मारपीट की घटना पर भारत ने भी चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम कट्टरपंथियों और अलगाववादियों की तरफ से हिंदू सभा मंदिर में फैलाई गई हिंसा की निंदा करते हैं." रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम कनाडा की सरकार से ऐसे सभी पूजास्थलों की रक्षा करने की अपील करते हैं. हमें उम्मीद है कि जो लोग इस हमले में शामिल थे, उन्हें सजा दी जाएगी. भारतीयों और कनाडाई नागरिकों को सेवा के लिए मौजूद हमारे कांसुलर अधिकारी धमकी, उत्पीड़न या हिंसा से डरने वाले नहीं हैं."इंडियन हाई कमीशन ने जारी किया बयानओटावा में इंडियन हाई कमीशन ने इसे लेकर बयान भी जारी किया है. भारतीय उच्चायोग ने कहा कि टोरंटो के पास ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में भारत विरोधी तत्वों ने हिंसा की. हाई कमीशन ने कहा, "हम भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए बेहद चिंतित हैं."बता दें कि कनाडा में पिछले कुछ समय से हिंदू मंदिरों और हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाया गया है. इससे भारतीय समुदाय चिंतित है. पिछले कुछ सालों में ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा में बाकी जगहों पर हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.कनाडा में खालिस्तानियों ने मंदिर में घुसकर की मारपीट, सांसद बोले-'अब तो हो गई हद पार'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

PM Narendra Modi Justin Trudeau INDIAN COMMUNITY IN CANADA Khalistani Activities Hardeep Singh Nijjar भारत-कनाडा विवाद पीएम नरेंद्र मोदी जस्टिन ट्रूडो कनाडा में भारतीय समुदाय खालिस्तानी एक्टिविटी हरदीप सिंह निज्जर

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

इजरायल का ईरान पर हमले का प्लान तैयार, अमेरिका ने तय किया 'सिक्रेट' टारगेटइजरायल का ईरान पर हमले का प्लान तैयार, अमेरिका ने तय किया 'सिक्रेट' टारगेटईरान ने इजरायल पर दूसरी बार हमला करके क्या बड़ी गलती है. इजरायल का ईरान पर हमला करना तो तय है. लेकिन इस हमले से पहले पूरे मामले में अमेरिका लगातार नज़र बनाए हुए. इस हमले से पहले अमेरिका ने पूरा प्लान समझने का प्रयास किया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से काफी लंबी बात की है. इस लंबी बात का क्या अर्थ है.
Read more »

कनाडा के मंदिर में खालिस्तानी चरमपंथियों ने हिंदू श्रद्धालुओं पर किया हमलाकनाडा के मंदिर में खालिस्तानी चरमपंथियों ने हिंदू श्रद्धालुओं पर किया हमलाकनाडा के मंदिर में खालिस्तानी चरमपंथियों ने हिंदू श्रद्धालुओं पर किया हमला
Read more »

ब्रैम्पटन मंदिर हमले पर पीएम ट्रूडो ने कहा, कनाडा में हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्यब्रैम्पटन मंदिर हमले पर पीएम ट्रूडो ने कहा, कनाडा में हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्यब्रैम्पटन मंदिर हमले पर पीएम ट्रूडो ने कहा, कनाडा में हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य
Read more »

PM मोदी ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की निंदा की, कहा- हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कोशिशें भी भयावहPM मोदी ने कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की निंदा की, कहा- हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कोशिशें भी भयावहभारत और कनाडा के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है. कनाडा में हिंदू मंदिर पर हमले की पीएम मोदी ने निंदा की है. प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट किया कि मैं कनाडा में एक हिंदू मंदिर पर जानबूझकर किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं, हमारे राजनयिकों को डराने-धमकाने की कायरतापूर्ण कोशिशें भी उतनी ही भयावह हैं.
Read more »

'ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं...' कनाडा में मंदिर हमले पर पहली बार बोले पीएम मोदी, जस्टिन ट्रूडो को दी सख्त हिदा...'ऐसी हिंसा बर्दाश्त नहीं...' कनाडा में मंदिर हमले पर पहली बार बोले पीएम मोदी, जस्टिन ट्रूडो को दी सख्त हिदा...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कनाडा के ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर किए गए हमले की निंदा की और कनाडा सरकार से मामले में न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
Read more »

मंदिर पर हमले के विरोध में कनाडा पुलिस ने हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला कियामंदिर पर हमले के विरोध में कनाडा पुलिस ने हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला कियादिन की शुरुआत में एक भीड़ ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर धावा बोल दिया और भक्तों पर हमला किया, जिसकी प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निंदा की. ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट किया, 'ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में आज हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:26:07