UPSC Success Story: 8 साल की मेहनत से पलट दी किस्मत, अब बड़ा अफसर बनेगा बुनकर का बेटा

सक्सेस स्टोरी News

UPSC Success Story: 8 साल की मेहनत से पलट दी किस्मत, अब बड़ा अफसर बनेगा बुनकर का बेटा
यूपीएससीयूपीएससी रिजल्टसरकारी रिजल्ट
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

UPSC Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE), अपनी बेहद कम सफलता दर के लिए जानी जाती है, यही वजह है कि इस परीक्षा को पास करने वालों के संघर्ष की कहानी हजारों युवाओं को मोटिवेट करती है। तमिलनाडु के गरीब परिवार से आने वाले सबरीस्वरन की कामयाबी भी किसी मिसाल से कम नहीं...

Success Story, UPSC Result 2025: धूल, मिट्टी और मशीनों की आवाज. तमिलनाडु के कपड़ा फैक्ट्री में घंटों-घंटों काम करने वाले सबरीस्वरन के पिता के लिए आज जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है। आज आंखों में धूल के साथ खुशी के आंसू होंगे, कमर का दर्द तो होगा लेकिन आज उसका एहसास नहीं हो रहा होगा। क्योंकि उनके बेटे ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। सबरीस्वरन की सक्सेस स्टोरी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि एक समाज की कामयाबी की कहानी है।8वीं बार में क्रैक किया यूपीएससी एग्जाम धैर्य, जुनून और हार न मानने का जज्बा रखने वालों को एक दिन कामयाबी जरूर मिलती है। तमिलनाडु के गरीब परिवार से आने वाले सबरीस्वरन ने यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके इसे साबित किया है। भले ही इसमें समय लगा हो लेकिन जहां से सबरीस्वरन आते हैं, वहां से आने वालों के लिए वे एक मिसाल बन गए हैं। सबरीस्वरन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 700वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। यह उनका 8वां अटेंप्ट था।एक लूम बुनकर हैं पिता सबरीस्वरन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 7 बार असफल रहे। उन्होंने 6 बार प्रीलिम्स क्लियर किया लेकिन मेन्स में असफल हो जाते थे। फिर भी उनके कदम डगमगाए नहीं। मां के आत्मविश्वास और पिता की मेहनत ने उन्हें हौसला दिया। अपनी इस यात्रा के बारे में बताते हुए वे कहते हैं, '.

Success Story, UPSC Result 2025: धूल, मिट्टी और मशीनों की आवाज... तमिलनाडु के कपड़ा फैक्ट्री में घंटों-घंटों काम करने वाले सबरीस्वरन के पिता के लिए आज जिंदगी का सबसे खूबसूरत दिन है। आज आंखों में धूल के साथ खुशी के आंसू होंगे, कमर का दर्द तो होगा लेकिन आज उसका एहसास नहीं हो रहा होगा। क्योंकि उनके बेटे ने देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की है। सबरीस्वरन की सक्सेस स्टोरी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि एक समाज की कामयाबी की कहानी है।8वीं बार में क्रैक किया यूपीएससी एग्जाम धैर्य, जुनून और हार न मानने का जज्बा रखने वालों को एक दिन कामयाबी जरूर मिलती है। तमिलनाडु के गरीब परिवार से आने वाले सबरीस्वरन ने यूपीएससी एग्जाम क्रैक करके इसे साबित किया है। भले ही इसमें समय लगा हो लेकिन जहां से सबरीस्वरन आते हैं, वहां से आने वालों के लिए वे एक मिसाल बन गए हैं। सबरीस्वरन ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 700वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है। यह उनका 8वां अटेंप्ट था।एक लूम बुनकर हैं पिता सबरीस्वरन यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 7 बार असफल रहे। उन्होंने 6 बार प्रीलिम्स क्लियर किया लेकिन मेन्स में असफल हो जाते थे। फिर भी उनके कदम डगमगाए नहीं। मां के आत्मविश्वास और पिता की मेहनत ने उन्हें हौसला दिया। अपनी इस यात्रा के बारे में बताते हुए वे कहते हैं, '...यह मेरा 8वां प्रयास था, और इस साल मैंने 700 की ऑल इंडिया रैंक के साथ यह परीक्षा पास की। मेरे पिता एक पावर लूम बुनकर हैं और मेरी मां एक गृहिणी हैं।'हर असफलता से ली नई सीख 7 असफलताओं के बाद माता-पिता ने बेटे का हौसला बनाए रखा। उसी का नतीजा है कि उनका बेटा अब अफसर बनने जा रहा है। हर असफल प्रयास सबरीस्वरन के लिए सीखने का एक अनुभव बन गया। दोस्त और परिवार वाले बताते हैं कि इस सफर ने उनके सब्र, आर्थिक स्थिति और भावनात्मक मजबूती की कड़ी परीक्षा ली। फिर भी, सबरीस्वरन साल-दर-साल तैयारी करते रहे, अपनी रणनीति में सुधार करते रहे और UPSC पास करने के अपने लक्ष्य पर पूरी तरह से केंद्रित रहे। इंटरव्यू में 2 नंबर से चूक गए थे सबरीस्वरन सबरीस्वरन कहते हैं माता-पिता की कड़ी मेहनत, उम्मीद, लगन और मेरे अपने प्रयासों से, आखिरकार सब कुछ सफल रहा... मेरे ज्ञान में कई कमियां थीं और इस सफर में मुझे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे, मैंने खुद को बेहतर बनाने पर काम किया, चाहे वह ज्ञान के मामले में हो या व्यक्तित्व के मामले में... हर बार जब मैं प्रीलिम्स पास कर लेता था, तो मेन्स में फेल हो जाता था। पिछले साल तो मैं इंटरव्यू तक पहुंचा था, लेकिन सिर्फ़ 2 अंकों से चूक गया।''...अगले साल हम अपनी सफलता का जश्न मनाएंगे', पूरा किया वादा सबरीस्वरन कहते हैं, 'उस दौरान, मेरे मम्मी-पापा ने मुझे बहुत हिम्मत दी। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं अपना आत्मविश्वास न खोऊं और एक और प्रयास करूं। उन्होंने वादा किया कि अगले साल हम अपनी सफलता का जश्न मनाएंगे। इस बार, मेरी मां मेरे लिए प्रेरणा का एक सच्चा स्रोत बनीं, और मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।' गरीबी से निकलकर सिविल सेवा में अफसर बनने तक की उनकी सफलता की कहानी अब भारत की सबसे कठिन परीक्षा की तैयारी कर रहे हजोंरों उम्मीदवारों के लिए प्रेरणा बन गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

यूपीएससी यूपीएससी रिजल्ट सरकारी रिजल्ट Upsc Success Story Upsc Success Story Of Sabareeswaran Power Loom Weaver Son Sabareeswaran Cracked UPSC UPSC Aspirants Chennai Daily Wager UPSC How To Crack Upsc

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UPSC इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल! 7वीं रैंक लाने वाले मोहिदीन भी हो गए शॉक! उन्होंने बताया पूरा किस्साUPSC इंटरव्यू में पूछा गया ऐसा सवाल! 7वीं रैंक लाने वाले मोहिदीन भी हो गए शॉक! उन्होंने बताया पूरा किस्साUPSC Interview Interesting Story: UPSC 2025 में 7वीं रैंक हासिल करने वाले ए.आर. राजा मोहिदीन ने बताया कि उनके इंटरव्यू में संगीत से जुड़े कई सवाल पूछे गए. कर्नाटक संगीत को लेकर इंटरव्यू बोर्ड ने उनसे लगातार चर्चा की. आखिर UPSC इंटरव्यू में संगीत पर क्या-क्या सवाल हुए और उन्होंने क्या जवाब दिया, पढ़िए पूरी खबर..
Read more »

65 की उम्र में पटना की देवनी देवी का जलवा, टिफिन सर्विस से खड़ा किया 2.5 करोड़ का साम्राज्य65 की उम्र में पटना की देवनी देवी का जलवा, टिफिन सर्विस से खड़ा किया 2.5 करोड़ का साम्राज्यDevni Devi Success Story: पटना की देवनी देवी, अपने स्वाद से सबको दीवाना बना रही हैं। उनकी किचन से अब हर दिन 350 डिफिन का ऑर्डर लोगों के पास पहुंचाया जाता है।
Read more »

बीकानेर या गाजीपुर? कहां वाली प्रियंका चौधरी को UPSC परीक्षा में मिली 79वीं रैंक, सच जान लीजिएबीकानेर या गाजीपुर? कहां वाली प्रियंका चौधरी को UPSC परीक्षा में मिली 79वीं रैंक, सच जान लीजिएUPSC Result 2026: यूपीएससी रिजल्‍ट आने के बाद 79वीं रैंक को लेकर भी दो उम्‍मीदवारों के दावा करने की बात सामने आई है।
Read more »

Success Story: 6 साल कैंसर से लड़े, 4 सर्जरी हुई, लकवा झेला, फिर भी 38 साल में UPSC क्रैक करके ही माने संजयSuccess Story: 6 साल कैंसर से लड़े, 4 सर्जरी हुई, लकवा झेला, फिर भी 38 साल में UPSC क्रैक करके ही माने संजयUPSC Success Story: छत्तीसगढ़ के संजय डहरिया ने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग जीतकर UPSC परीक्षा को पास किया। करीब 6 साल तक कैंसर से जूझने और 4 सर्जरी के बाद उन्होंने 2022 में UPSC की तैयारी शुरू की थी और इस बार सफलता हासिल की। उनकी कहानी संघर्ष, साहस और सपनों के पीछे डटे रहने के प्रेरणा देती...
Read more »

9 दिसंबर ने बदली किस्मत! UPSC टॉपर शादाब की पढ़ें इंटरव्यू स्टोरी, बोले- सफलता का मतलब...असफल होकर भी मेहनत...9 दिसंबर ने बदली किस्मत! UPSC टॉपर शादाब की पढ़ें इंटरव्यू स्टोरी, बोले- सफलता का मतलब...असफल होकर भी मेहनत...UPSC Success Story: यूपीएससी में 415वीं रैंक हासिल करने वाले शादाब अली खान ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया की RCA से तैयारी की. 9 दिसंबर 2024 को असफलता के बाद 2025 में 9 दिसंबर को इंटरव्यू देकर सफलता पाई.
Read more »

Success Story: 20 परीक्षाओं में फेल… पर जिंदा रहे सपने, लगातार 2 बार UPSC क्रैक कर अफसर बना ड्राइवर का बेटाSuccess Story: 20 परीक्षाओं में फेल… पर जिंदा रहे सपने, लगातार 2 बार UPSC क्रैक कर अफसर बना ड्राइवर का बेटाInspiring UPSC Story in Hindi: ड्राइवर पिता के बेटे ने 20 परीक्षाओं में असफल होने के बाद भी हार नहीं मानी। अपने सपनों के प्रति अडिग रहते हुए उसने लगातार मेहनत की और 2 बार UPSC परीक्षा क्रैक कर अफसर बनने का गौरव हासिल किया।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:56:11