UPSC Interview Interesting Story: UPSC 2025 में 7वीं रैंक हासिल करने वाले ए.आर. राजा मोहिदीन ने बताया कि उनके इंटरव्यू में संगीत से जुड़े कई सवाल पूछे गए. कर्नाटक संगीत को लेकर इंटरव्यू बोर्ड ने उनसे लगातार चर्चा की. आखिर UPSC इंटरव्यू में संगीत पर क्या-क्या सवाल हुए और उन्होंने क्या जवाब दिया, पढ़िए पूरी खबर..
दिल्ली: सिविल सेवा परीक्षा यानी कि UPSC 2025 का रिजल्ट आए हुए अब कुछ दिन हो गए हैं और तभी से ही हर जगह से UPSC से जुड़ी अलग-अलग कहानियां सामने आ रही हैं. खासकर UPSC इंटरव्यू को लेकर हमेशा से काफी दिलचस्प बातें सामने आती रही हैं.
इसी कड़ी में जब हमने इस साल UPSC 2025 में 7वीं रैंक हासिल करने वाले ए.आर. राजा मोहिदीन से उनके इंटरव्यू के अनुभव के बारे में पूछा, तो उन्होंने अपने इंटरव्यू से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. मोहईदीन ने बताया कि जैसे ही वह इंटरव्यू देने के लिए कमरे में पहुंचे, इंटरव्यू बोर्ड के सदस्यों ने सबसे पहले उनसे उनके बारे में बताने के लिए कहा. उन्होंने अपने परिचय में बताया कि उन्हें कर्नाटक संगीत का अच्छा ज्ञान है, वह खुद भी गाते हैं और एक कीबोर्ड प्लेयर भी हैं. उनका कहना था कि जैसे ही उन्होंने अपने संगीत से जुड़े इस शौक का जिक्र किया, इंटरव्यू बोर्ड के एक सदस्य ने पूरे इंटरव्यू के दौरान उनसे कर्नाटक संगीत से जुड़े कई सवाल पूछने शुरू कर दिए. कर्नाटक संगीत और अन्य संगीत के बीच अंतर पर सवाल मोहईदीन के मुताबिक इंटरव्यू बोर्ड के एक सदस्य ने उनसे पूछा कि क्या वह कर्नाटक संगीत और देश के अन्य हिस्सों में प्रचलित संगीत के बीच का अंतर बता सकते हैं. इसके अलावा उनसे यह भी सवाल किया गया कि किस तरह भौगोलिक परिस्थितियां संगीत को प्रभावित करती हैं और समय के साथ उसमें बदलाव लाती हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह के सवालों की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि UPSC इंटरव्यू में उनसे संगीत से जुड़े इतने विस्तार से प्रश्न पूछे जाएंगे. हालांकि, जब उनसे ये सवाल किए गए तो उन्होंने अपनी समझ और तत्काल सोच के आधार पर उनका जवाब दिया. मोहईदीन के अनुसार, UPSC इंटरव्यू में कई बार उम्मीदवार के शौक और बैकग्राउंड से जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं ताकि यह समझा जा सके कि उम्मीदवार किसी विषय को कितनी गहराई से समझता है और उसे किस तरह से प्रस्तुत करता है. यह भी पढ़ें- ना ढोल नगाड़े, न मुहूर्त की टेंशन! निमंत्रण कार्ड भी छपवाया गजब, सुशांत सिंह राजपूत की बहन की अनोखी शादी चेन्नई और दिल्ली की सोसाइटी पर भी हुई चर्चा मोहईदीन ने यह भी बताया कि इंटरव्यू के दौरान उनसे उनके शहर चेन्नई को लेकर भी सवाल पूछा गया. इंटरव्यू बोर्ड के एक सदस्य ने उनसे पूछा कि चेन्नई की सोसाइटी और दिल्ली की सोसाइटी में क्या फर्क है और लोगों के व्यवहार में किस तरह का अंतर दिखाई देता है. इस सवाल के जवाब में मोहईदीन ने कहा कि उन्हें लगता है कि दिल्ली के लोग काफी फ्रेंडली हैं. जब भी वह दिल्ली में किसी से कुछ पूछते हैं तो लोग मुस्कुराते हुए उनसे बात करते हैं. उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि चूंकि वह दक्षिण भारत से आते हैं, इसलिए उनकी हिंदी बोलने का एक्सेंट थोड़ा अलग है. कई बार लोग उनके एक्सेंट को सुनकर मुस्कुरा देते हैं और उनसे सहजता से बातचीत करते हैं. उनके मुताबिक इसी वजह से उन्हें लगता है कि दिल्ली के लोग बातचीत करने में काफी खुले और मिलनसार हैं. अंत में मोहईदीन का कहना था कि UPSC इंटरव्यू केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं होता, बल्कि यह भी देखा जाता है कि उम्मीदवार अलग-अलग विषयों पर किस तरह सोचता है और अपनी बात को किस तरह आत्मविश्वास के साथ रखता है.
UPSC 2025 A.R. Raja Mohideen UPSC Interview UPSC Interview Question UPSC Interview Unique Question UPSC Interview Kaise Hota Hai UPSC Interview Process UPSC Interview Viral Question
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बाराबंकी: UPSC की तैयारी कर रहा था बेटा, संदिग्ध मौत के बाद कब्र से निकाला गया शवBarabanki News: बाराबंकी में कब्र में दफन UPSC छात्र के शव को निकाला गया है। परिजनों की मांग पर डीएम ने शव का पोस्टमार्टम करने के आदेश दिए थे।
Read more »
बेटी ने बढ़ाया बुंदेलखड़ का मान, UPSC में 34वीं रैंक आई तो ग्रामीण बोले- कलेक्टर वाला मेरा गांवUPSC Success Story: नैंसी अहिरवार ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 34वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल कर बुंदेलखंड और हमीरपुर जिले का नाम रोशन किया है।
Read more »
UPSC Result 2025 : बिहार वाली आकांक्षा या गाजीपुर वाली, किसने क्रैक किया UPSC? आयोग ने सब बता दियाUPSC Result 2025 : संघ लोक सेवा आयोग ने बता दिया है कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 पास करने वाली असली आकांक्षा कौन हैं. आयोग ने एक ही नाम के दो उम्मीदवारों के चयन को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है.
Read more »
UPSC में रैंक-301 को लेकर आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण: यूपी की आकांक्षा सिंह का सिलेक्शन, ब्रह्मेश्वर मुखि...UPSC Rank 301 Clarification For Civil Services Exam 2025. Follow Latest Updates.
Read more »
UPSC-2025 में पूछा- क्या बुलडोजर जस्टिस से इकोनॉमी बढ़ेगी: बाहुबली धनंजय के भतीजे बोले- सिक्योरिटी जरूरी; इं...Uttar Pradesh (UP) UPSC 2025 interview questions revealed. Follow Dainik Bhaskar for insights.
Read more »
LBSNAA के अलावा और कहां-कहां होती है UPSC की ट्रेनिंग, क्या सीखते हैं IAS-IPSUPSC की परीक्षा पास करना जितना कठिन है, उतना ही खास होता है उसके बाद की ट्रेनिंग. अक्सर लोग मानते हैं कि IAS-IPS अधिकारियों की पूरी ट्रेनिंग सिर्फ मसूरी में होती है लेकिन यह सच नहीं है.
Read more »
