UPSC Success Story: नहीं मिलती थी पढ़ने की जगह, 2 बार असफलता के बाद मिली सफलता; जानें नीलेश अहिरवार की कामयाबी की कहानी

News News

UPSC Success Story: नहीं मिलती थी पढ़ने की जगह, 2 बार असफलता के बाद मिली सफलता; जानें नीलेश अहिरवार की कामयाबी की कहानी
Latest NewsToday NewsBreaking News
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 63%

UPSC Success Story of Neelesh Ahirwar: घर में जगह न होने पर रसोई में ही नीलेश अहिरवार पढ़ाई किया करते थे और फिर दो बार की असफलता के बाद वो सफल हो गए. आइए नीलेश अहिरवार की सफलता की कहानी जानते हैं.

UPSC Success Story of Neelesh Ahirwar: अपनी काबिलियत को दिखाने के लिए बहाने नहीं मेहनत जरूरी होती है. भले ही आपके पास खास सुविधाएं न हो लेकिन खुद पर भरोसा है और कुछ कर दिखाने का जुनून है तो आप इस दुनिया का कोई काम नहीं है जिसे कर न सके.

बस आत्मविश्वास और लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत की जरूरत होती है. इन लाइन के उदाहरण नीलेश अहिरवार हैं जिनकी मां अनपढ़, पिता मजदूर और घर में भी पढ़ाई करने तक की जगह नहीं होती थी लेकिन इन सारी चुनौतियों के बाद भी 24 साल की उम्र में उन्होंने वो कर दिखाया जो हर एक यूपीएससी एग्जाम देने वाला चाहता है. जी हां, 24 साल की उम्र में ही नीलेश अहिरवार ने देश की कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा को क्रैक कर लिया था. इससे पहले जिंदगी में कई चुनौतियां भी आई और उनका सामना भी किया. दो बार असफलता मिलने के बाद भी हार नहीं मानी और आखिर में तीसरी बार में यूपीएससी परीक्षा 2023 में पास हो गए. घर में नहीं मिल पाती थी पढ़ने की जगह नीलेश के बहुत गरीब परिवार से आते हैं. मां घर को संभालती और पिता बाहर जाकर मजदूरी करते थे. दलित परिवार में जन्मे नीलेश का शुरुआती सफर कठिनाइयों से भरा रहा है. घर बहुत छोटा था जिस वजह से उन्हें पढ़ने तक के लिए जगह नहीं मिल पाती थी. रसोई में बहुत गर्मी होती थी लेकिन फिर भी वो कहीं जगह न होने के कारण रसोई में बैठकर पढ़ाई करते थे. कई चुनौतियों से लड़ने के बाद जीत हासिल की. कहां से की स्कूल की पढ़ाई? नीलेश की शुरुआती पढ़ाई गांव में स्थित एक प्राइमरी स्कूल से हुई है. तवानगर के स्कूल से उन्होंने 9वीं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई की. आगे की पढ़ाई ग्रामोद्योग यूनिवर्सिटी से की. यहां से एग्रीकल्चर में बीटेक डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने साल 2021 में यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू की. दो बार की असफलता के बाद मिली सफलता 2022 और 2021 में नीलेश अहिरवार ने यूपीएससी की परीक्षा दी थी, लेकिन दोनों पर वो प्री क्लीयर नहीं कर पा रहे थे. दो बार की हार से हताश तो हुए लेकिन फिर तीसरी बार की तैयारी उन्होंने घर से अलग रहकर भोपाल में की. साल 2023 के यूपीएससी एग्जाम के लिए भोपाल आ गए और प्री क्लीयर कर लिया. इसके बाद उन्होंने मेन्स एग्जाम के साथ-साथ इंटरव्यू भी क्लीयर कर लिया. दिन रात बहुत मेहनत की और आखिर में सफलता हाथ लगी ही गई. ये भी पढ़ें- UPSC Success Story: बिना कोचिंग के यूपीएससी IFS परीक्षा क्रैक, दिलचस्प है अंजलि सोंधिया की सफलता की कहानी; जानिए

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

Latest News Today News Breaking News News Headlines Bollywood News India News Top News Political News Business News Technology News Sports News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Success Story: पहले प्रयास में एक नंबर से चूकीं, दूसरे अटेंप्ट में AIR-1 हासिल कर रचा इतिहास, जानें कौन हैं IAS श्रुति शर्मा?Success Story: पहले प्रयास में एक नंबर से चूकीं, दूसरे अटेंप्ट में AIR-1 हासिल कर रचा इतिहास, जानें कौन हैं IAS श्रुति शर्मा?UPSC Success Story: आईएएस श्रुति शर्मा उन चुनिंदा आईएएस अधिकारियों में से एक हैं, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहला रैंक हासिल किया है. आइए हम आपको उनकी प्रेरणादायक जर्नी के बारे में बताते हैं.
Read more »

UPSC Success Story: बिना कोचिंग के यूपीएससी IFS परीक्षा क्रैक, दिलचस्प है अंजलि सोंधिया की सफलता की कहानी; जानिएUPSC Success Story: बिना कोचिंग के यूपीएससी IFS परीक्षा क्रैक, दिलचस्प है अंजलि सोंधिया की सफलता की कहानी; जानिएUPSC Success Story of Anjali Sondhiya: एक ऐसी लड़की की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने अपने दुखी पल को कमजोरी नहीं ताकत बनाई और वो करके दिखा दिया जो कोई सोच नहीं सकता था. आइए बिना कोचिंग के UPSC IFS परीक्षा क्रैक करने वाली अंजलि सोंधिया की सफलता की कहानी जानते हैं.
Read more »

UPSC Interview Questions: इंडियन सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने वाले पहले भारतीय कौन थे?UPSC Interview Questions: इंडियन सिविल सर्विस की परीक्षा पास करने वाले पहले भारतीय कौन थे?UPSC Question And Answer: भारतीय लोक सेवा (ICS) की परीक्षा पास करने वाले पहले भारतीय कौन थे? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज के महत्वपूर्ण सवाल और उसके जवाब के बारे में बताते हैं, जो यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं.
Read more »

Success Story: 16 सरकारी नौकरियों को ठुकराने वाली इस IPS की कहानी है बेमिसाल, पहले अटेंप्ट में क्रैक किया UPSC, बनीं प्रेरणाSuccess Story: 16 सरकारी नौकरियों को ठुकराने वाली इस IPS की कहानी है बेमिसाल, पहले अटेंप्ट में क्रैक किया UPSC, बनीं प्रेरणाUPSC Success Story: आईपीएस तृप्ति भट्ट की जर्नी सभी के लिए एक प्रेरणा है, जिन्होंने लगभग 16 सरकारी नौकरियों को ठुकराने के बाद पहले अटेंप्ट में यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा को क्रैक किया और सफलता का परचम लहराया.
Read more »

सिरोही के लाल ने रचा इतिहास, हासिल की 5 करोड़ की फेलोशिप, यहां करेंगे शोधसिरोही के लाल ने रचा इतिहास, हासिल की 5 करोड़ की फेलोशिप, यहां करेंगे शोधSuccess Story: सिरोही के लाल ने रचा इतिहास, 5 करोड़ की फेलोशिप के साथ भारत का बढ़ाया मान, इस क्षेत्र में करेंगे शोध
Read more »

बिस्मा काजी: कश्मीर की बेटी ने UPSC में हासिल की सफलता, दिल्ली में भी दिखाया जलवाबिस्मा काजी: कश्मीर की बेटी ने UPSC में हासिल की सफलता, दिल्ली में भी दिखाया जलवाबिस्मा काजी, कश्मीर की एक प्रतिभाशाली महिला हैं जिन्होंने UPSC परीक्षा पास की और दिल्ली में IPS के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने बिना कोचिंग के यूपीएससी की तैयारी की और श्रीनगर में खराब हालातों का सामना करते हुए भी सफलता हासिल की। वह कला में भी माहिर हैं और उनके पति एक आईएएस अधिकारी हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:58:36