UPSC Prelims Results 2024: लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो गया है. यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट आज जारी हो गया है. परीक्षा के नियमों के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (DAF-I) में फिर से आवेदन करना होगा.
UPSC Prelims Results 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने आज 1 जुलाई को सिविल सेवा परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upsc .gov.in पर देख सकते हैं.
UPSC Prelims Results 2024 के लिए डायरेक्ट लिंक जो उम्मीदवार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं, वे अगले और महत्वपूर्ण चरण, यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 में हिस्सा ले सकेंगे. इसके बाद मेंस में उत्तीर्ण होने वाले इंटरव्यू या व्यक्तित्व परीक्षण दौर में आगे बढ़ेंगे. परीक्षा के नियमों के अनुसार, इन सभी उम्मीदवारों को सिविल सेवा परीक्षा, 2024 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I में फिर से आवेदन करना होगा. DAF-I भरने और इसे जमा करने की तारीखें और महत्वपूर्ण निर्देश आयोग की वेबसाइट पर जल्द ही घोषित किए जाएंगे. UPSC Prelims परीक्षा 16 जून को देश भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. सिविल सेवा परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के दो पेपर शामिल थे और अधिकतम 400 अंक थे. यूपीएससी ने पहले कहा था कि वह सिविल सेवा परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर- II में न्यूनतम 33% योग्यता अंकों और सिविल सेवा परीक्षा के सामान्य अध्ययन पेपर- I के कुल योग्यता अंकों के मानदंड के आधार पर सिविल सेवा परीक्षा के लिए योग्य होने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार करेगा. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा , भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय विदेश सेवा शामिल हैं. कुल रिक्तियों में से 40 बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं. AdvertisementUPSC Prelims Results 2024: ऐसे करें डाउनलोडस्टेप 1: सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. स्टेप 2: अब होम पेज पर उपलब्ध UPSC सिविल सेवा परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 3: अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा. स्टेप 4: अब सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें और अब आपके सामने परिणाम प्रदर्शित होगा. स्टेप 5: परिणाम देखें और पेज डाउनलोड करें.भविष्य की ज़रूरत के लिए उसी की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें. यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर कोयूपीएससी कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से आयोजित होने वाली है. यूपीएससी सिविल सेवा 2024 परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 रिक्तियों को भरा जाएगा. इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा , भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय विदेश सेवा शामिल हैं. कुल रिक्तियों में से 40 बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं. विज्ञापन आजतक कैम्पस: आपका पसंदीदा कॉलेज सर्च साथीये भी देखेंLive TV
UPSC Civil Service Preliminary Examinations Results Candidates UPSC Prelims Results 2024 Upsc Result Upsc Upsc Civil Services Result Upsc Cse Result Upsc Prelims Result Upsc Sarkari Result Upsc Jobs Govt Jobs Upsc Vacancy Sarkari Result Upsc Civil Services Prelims Result 2024 Date यूपीएससी यूपीएससी रिजल्ट सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPSC Prelims Admit Card 2024: सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट डाउनलोड करेंUPSC Prelims Admit Card: परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैलिड आईडी प्रूफ लेकर जाना होगा. उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.
Read more »
JEE Advanced Result 2024: जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें चेकJEE Advanced: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Advanced) एडवांस्ड 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है.
Read more »
UPSC Prelims Result 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स पास करने के लिए कितने नंबर चाहिए? जानें- क्या हो सकती है CSE Pre कटऑफUPSC CSE Prelims 2024 Result Update: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2024 के परिणाम जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.
Read more »
UPSC ने जारी किया सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 2024 का रिजल्ट, यहां चेक करें डिटेलएग्जाम साल 16 जून को हुआ था. UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर चेक रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Read more »
UPSC Pre Result 2024: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सर्विस प्री रिजल्ट, इस लिंक से करें डाउनलोडUPSC Pre Result 2024: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सर्विस प्री रिजल्ट, इस लिंक से करें डाउनलोड
Read more »
UPSC ने जारी किया सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स एग्जाम 2024 का रिजल्ट, यहां चेक करें डिटेलएग्जाम साल 16 जून को हुआ था. UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर चेक रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
Read more »
