UPSC CSE 2026: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट, 933 रिक्त पदों के लिए इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका

UPSC CSE 2026 News

UPSC CSE 2026: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट, 933 रिक्त पदों के लिए इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका
UPSC CSE 2026 NotificationUpsc Cse 2026 Application FormUpsc Cse 2026 Exam Date
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 79 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 59%
  • Publisher: 53%

यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गया है। भर्ती में शामिल होने के लिए 24 फरवरी तक फॉर्म भरा जा सकता है। प्रारंभिक परीक्षा 24 मई को आयोजित होगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 2026 के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभ्यर्थी IAS बनने की तैयारियों में लगे हैं वे ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। ध्यान रखें कि ऑनलाइन फॉर्म केवल यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.

nic.in पर ही भरा जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे। सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन के लिए पात्रता सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का न्यूनतम ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग जैसे- एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी गई है। उम्र की गणना 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी। एप्लीकेशन प्रॉसेस इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए स्वयं ही फॉर्म भरा जा सकता है। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन का लिंक एवं स्टेप्स यहां दी जा रही हैं- यूपीएससी सीएसई एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं। होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर OTR कर लें। इसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद निर्धारित फीस जमा करें। फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। UPSC CSE 2026 Application Form Link नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। एप्लीकेशन फीस एप्लीकेशन फीस के रूप में उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 933 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। प्रीलिम एग्जाम का आयोजन 24 मई 2026 को करवाया जायेगा। अधिक डिटेल के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- इस सरकारी कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर निकली भर्ती, 120 रिक्त पदों के लिए आवेदन स्टार्ट

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

UPSC CSE 2026 Notification Upsc Cse 2026 Application Form Upsc Cse 2026 Exam Date Upsc Ias Notification 2026 Upsc Ias Exam Upsc Ias 2026 UPSC Civil Services Exam 2026

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

2026 में नीट का एग्जाम कब होगा?2026 में नीट का एग्जाम कब होगा?NEET 2026 Notification & Form Kab Aayega LIVE Updates: एनटीए नीट 2026 का नोटिफिकेशन और नीट यूजी का फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.
Read more »

UPSC CSE Notification 2026 Out: नए बदलाव के साथ जारी हुआ यूपीएससी का नोटिफिकेशन, 933 वैकेंसी, मई में प्रीलिम्सUPSC CSE Notification 2026 Out: नए बदलाव के साथ जारी हुआ यूपीएससी का नोटिफिकेशन, 933 वैकेंसी, मई में प्रीलिम्सUPSC CSE 2026 Notification Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मदवीरों को 4 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। प्रीलिम्स एग्जाम मई 2026 में होगा।
Read more »

UPSC CSE 2026 Notification OUT: upsc.gov.in पर जारी हुआ नोटिफिकेशन, 933 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेलUPSC CSE 2026 Notification OUT: upsc.gov.in पर जारी हुआ नोटिफिकेशन, 933 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेलUPSC CSE Notification 2026 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन upsc.gov.in पर जारी कर दिया है.
Read more »

Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, 4604 उम्मीदवार मैदान मेंJharkhand News: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, 4604 उम्मीदवार मैदान मेंJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand municipal elections | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Nikay Chunav 2026 | Jharkhand municipal elections 2026 | Jharkhand Elections Date | BJP | Congress | JMM | झारखंड
Read more »

UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद: रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 ...UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद: रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 ...UPSC 2026 Civil Services Exam Rules Change IAS IPS IFS
Read more »

UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद: रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 ...UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद: रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 ...UPSC 2026 Civil Services Exam Rules Change IAS IPS IFS
Read more »



Render Time: 2026-04-02 21:45:50