UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद: रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 ...

UPSC Civil Services Exam News

UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद: रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 ...
UPSC Exam RulesUPSC 2026Civil Services Exam
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 88 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 51%

UPSC 2026 Civil Services Exam Rules Change IAS IPS IFS

संघ लोकसेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन बुधवार को जारी किया है। आयोग ने इस बार 933 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है। आवेदन की आखिरी तारीख 24 फरवरी है। परीक्षा केंद्र में फेस ऑथेंटिकेशन के बाद ही एंट्री दी जाएगी। इस बार प्रयास और पात्रता से जुड़े नियमों में भी बड़ा बदलाव किया गया है। इसके मुताबिक अब सिलेक्शन के बाद दोबारा परीक्षा देने की आजादी पहले जैसी नहीं रहेगी। नए प्रावधानों में सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद कर दिया गया है। वहीं, IAS और IFS को लेकर पुराने नियम जस के तस रखे गए हैं। चयनित अफसर को एक बार परफॉर्मेंस बेहतर करने का मौका मिलेगा। जैसे किसी का 2026 में IPS में ‎​सिलेक्शन हुआ तो वह 2027 में परफॉर्मेंस ‎बेहतर करने की परीक्षा देने का पात्र होगा। ‎उसके बाद अगर वह परीक्षा देना चाहता है तो ‎उसे सेवा से इस्तीफा देना होगा।‎पहले से आईपीएस में चयनित‎ या नियुक्त उम्मीदवार सीएसई 2026 से दोबारा‎ आईपीएस नहीं पा सकेंगे। वहीं प्रीलिम्स के बाद‎ लेकिन मेन्स से पहले अगर आईएएस या‎ आईएफएस बनते हैं, तो मेन्स लिखने की‎ अनुमति नहीं मिलेगी।‎सिविल सर्विस एग्जाम-2026 में अगर ग्रुप-ए या फिर आईपीएस मिलती है, तो उम्मीदवार को सिर्फ एक बार यानी सीएसई-2027 में रैंक सुधारने का मौका मिलेगा। मौका तभी मिलेगा जब उम्मीदवार को ट्रेनिंग जॉइन न करने की वन टाइम एक्जेम्शन मिले। छूट फाउंडेशन कोर्स तक सीमित होगी। यदि उम्मीदवार न ट्रेनिंग जॉइन करता है, और न छूट लेता है, तो सीएसई-2026 और सीएसई-2027 दोनों के आधार पर मिली सेवा अपने आप रद्द हो जाएगी। सीएसई 2026 से चयनित उम्मीदवार सीएसई 2027 देना चाहते हैं, तो अनुमति जरूरी होगी। सीएसई 2028 या उसके बाद परीक्षा देने के लिए इस्तीफा अनिवार्य होगा।2025 में करीब 10 लाख से ज्यादा एस्पिरेंट्स ने एप्लिकेशन भरा था। जिनमें से 14,161 एस्पिरेंट्स प्रीलिम्स पास कर मेन्स तक पहुंचे। 2,736 को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जबकि 979 पदों के लिए फाइनल सिलेक्शन हुआ। इससे पहले 2024 मे लगभग 13 लाख से ज्यादा आवेदन आए और करीब 5.

8 लाख प्रीलिम्स में शामिल हुए। 1,009 पदों पर सिलेक्शन हुआ। इसी तरह 2023 में करीब 13 लाख एप्लिकेशन आए और 1016 पदों पर फाइनल सिलेक्शन हुआ।लोकसभा में बुधवार को पूछा गया कि क्या लद्दाख के उम्मीदवारों को सिविल सेवा परीक्षा में भारतीय भाषा के क्वालिफाइंग पेपर से छूट देने का कोई प्रस्ताव है। इस पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जबाव दिया कि सिविल सेवा परीक्षा के नियम समय के साथ बदलते रहते हैं। सभी उम्मीदवारों के लिए बराबरी का मौका देने के लिए सरकार सुधार और जरूरी कदम उठाती रहती है। फिलहाल लद्दाख के उम्मीदवारों को भाषा पेपर से छूट देने का कोई तय फैसला घोषित नहीं किया गया है। मौजूदा नियम CSE रूल्स-2025) के तहत 6 राज्य अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम के उम्मीदवारों के लिए भारतीय भाषा का पेपर देना अनिवार्य नहीं है।IAS-IPS के कैडर एलोकेशन के नियम बदले: 25 कैडरों को 4 ग्रुप में बांटा, जियोग्राफिकल जोन खत्‍म भारत सरकार ने UPSC कैडर अलॉटमेंट के लिए 2017 से चली आ रही 'जोन सिस्टम' की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। इसकी जगह नई 'कैडर एलोकेशन पॉलिसी 2026' लागू कर दी गई है। इसके तहत अब 'साइकिल सिस्टम' के जरिए अफसरों के कैडर का बंटवारा होगा। ये पॉलिसी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस , इंडियन पुलिस सर्विस और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के लिए चयनित उम्‍मीदवारों पर लागू होगी।टैंकर पलटने से रास्ता बंद था; गाड़ियों की 25km लंबी कतारें, डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फंसे थेशाम 5 बजे भाषण से पहले विपक्षी महिला सांसदों ने प्रधानमंत्री की खाली कुर्सी घेरी, सदन गुरुवार तक स्थगितफ्यूल स्विच में खामी थी, तो विमान को उड़ान भरने की इजाजत कैसे दीबैंक फ्रॉड केस में ED-CBI को फटकार; कहा- जांच में देरी की, अब ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेंगेझारखंड में फिर बढ़ेगी ठंडखेजड़ी बचाओ आंदोलन- अनशन पर बैठे संत की तबीयत बिगड़ीपंजाब में टेंपरेचर बढ़ा, ठंड घटीहरियाणा में घना कोहरा, गुरुग्राम में चोरों ने उठाया फायदाकानपुर में सुबह घना कोहरा, दोपहर में गुनगुनी धूप

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

UPSC Exam Rules UPSC 2026 Civil Services Exam Exam Rank Improvement UPSC New Rules UPSC Notification Civil Services Recruitment

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Aaj Ka Panchang: ये है 4 फरवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang: ये है 4 फरवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज चंद्रमा का कन्या राशि में गोचर, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 4 February 2026: 4 फरवरी 2026 यानी आज बुधवार का दिन अति शुभ है. बुधवार को गणेश जी
Read more »

WPL 2026 Final Date: विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स, कब और कहां होगी खिताबी जंग?WPL 2026 Final Date: विमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल में आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स, कब और कहां होगी खिताबी जंग?RCB vs DC Wpl 2026 Final Date: आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबले खेला जाएगा। दोनों टीमों की भिड़ंत 5 फरवरी को वडोदरा में होगी।
Read more »

UPSC CSE Notification 2026 Out: नए बदलाव के साथ जारी हुआ यूपीएससी का नोटिफिकेशन, 933 वैकेंसी, मई में प्रीलिम्सUPSC CSE Notification 2026 Out: नए बदलाव के साथ जारी हुआ यूपीएससी का नोटिफिकेशन, 933 वैकेंसी, मई में प्रीलिम्सUPSC CSE 2026 Notification Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य उम्मदवीरों को 4 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म भरने का मौका दिया गया है। प्रीलिम्स एग्जाम मई 2026 में होगा।
Read more »

UPSC CSE 2026 Notification OUT: upsc.gov.in पर जारी हुआ नोटिफिकेशन, 933 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेलUPSC CSE 2026 Notification OUT: upsc.gov.in पर जारी हुआ नोटिफिकेशन, 933 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेलUPSC CSE Notification 2026 Released: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन upsc.gov.in पर जारी कर दिया है.
Read more »

Jharkhand News: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, 4604 उम्मीदवार मैदान मेंJharkhand News: नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया खत्म, 4604 उम्मीदवार मैदान मेंJharkhand News | Jharkhand News in Hindi | Jharkhand | Jharkhand municipal elections | Jharkhand Nikay Chunav | Jharkhand Nikay Chunav 2026 | Jharkhand municipal elections 2026 | Jharkhand Elections Date | BJP | Congress | JMM | झारखंड
Read more »

UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद: रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 ...UPSC-सेवा में रहते हुए बार-बार परीक्षा देने का रास्ता बंद: रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार; नए नियम 2026 ...UPSC 2026 Civil Services Exam Rules Change IAS IPS IFS
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:11:42