UPSC CSE Exam 2026: यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 नोटिफिकेशन का इंतजार अभी और लंबा होगा। संघ लोक सेवा आयोग आज यूपीएससी सीएसई का नोटिफिकेशन जारी नहीं करेगा।
UPSC CSE Notification 2026 Postponed : अगर आप भी आज यूपीएससी सिविल सर्विस नोटिफिकेशन 2026 का इंतजार कर रहे हैं, तो आज वेट मत करिए। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन आज यूपीएससी सीएसई 2026 का नोटिफिकेशन जारी नहीं करेगा। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर हाल ही में इससे संबंधित एक नया नोटिस भी जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि नोटिफिकेशन को अभी के लिए स्थगित कर दिया गया है। आप यह नया नोटिस upsc.
gov.in से भी चेक कर सकते हैं।दरअसल, यूपीएससी ने अपने पुराने कैलेंडर में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी करने का शेड्यूल तय किया था। लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। यूपीएससी द्वारा जारी किए नए नोटिस में कहा गया है कि 'सिविल सेवा परीक्षा 2026 और भारतीय वन सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जो 14.01.2026 को जारी होने वाला था, अब प्रशासनिक कारणों से टाल दिया गया है और इसे सही समय पर जारी किया जाएगा।'अब कब आएगा नोटिफिकेशन?नए नोटिस में नोटिफिकेशन आने की डेट का तो जिक्र नहीं किया गया है लेकिन संभवत अब अगले महीने यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। ऐसे में यूपीएससी प्रीलिम्स की जो डेट पहले निर्धारित की गई थी, उसमें भी बदलाव होगा। मई की जगह अब यह एक महीने और आगे बढ़ सकता है। ऐसे में आप अपनी प्रीलिम्स की तैयारी जारी रखें। नए नोटिफिकेशन से संबंधित नई जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। यहीं इससे संबंधित सभी तरह की डिटेल आएंगी। यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न सिविल सेवा प्रीलिम्स की परीक्षा में दो पेपर 200-200 अंकों के होते हैं। ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आते हैं, जिन्हें हल करने के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाता है। सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का पेपर-II जनरल स्टडीज का होता है, जिसके लिए 33 प्रतिशत मार्क्स क्वालीफाइंग के लिए तय किए गए हैं। क्वेश्चन पेपर हिन्दी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में होते हैं। जो कैंडिडेट्स प्रीलिम्स में पास कर लेते हैं, उन्हें मेंस के लिए मुख्य परीक्षा में भाग लेने के लिए सफल होते हैं। प्रीलिम्स और मेंस के बाद इंटरव्यू होता है।
Upsc Cse 2026 Notification Upsc Civil Service Notification 2026 Postponed Upsc Cse Notification 2026 Postponed Upsc Cse New Notification 2026 Kab Aayega यूपीएससी सीएसई 2026 नोटिफिकेशन यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 परीक्षा यूपीएससी सिविल सर्विस 2026 पोस्टपोन यूपीएससी प्रीलिम्स 2026 पैटर्न सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
RCB vs UPW Live Score: कितने बजे होगा टॉस?RCB vs UPW WPL 2026 Live Score: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जा रहा है।
Read more »
UPSC CSE 2026: IAS-IPS एग्जाम के लिए कस लें कमर, आने वाला है यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशनUPSC ka Notification 2026: यूपीएससी 14 जनवरी को सिविल सर्विस एग्जाम 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ऐसे में जल्द ही आवेदन भी शुरू होने की उम्मीद है।
Read more »
UPSC CSE 2026: सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जल्द जारी होगायूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन 3 फरवरी तक किए जा सकेंगे। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाना होगा। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए, स्नातक की डिग्री और आयु सीमा 21-32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार सहित तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
Read more »
International Kite Festival 2026: साबरमती के आसमान में रंगों का उत्सव, अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का आगाजInternational Kite Festival 2026: साबरमती के आसमान में रंगों का उत्सव, अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का आगाज International Kite Festival 2026 Extends to 17 January राज्य | गुजरात
Read more »
MI vs GG Live Score: अमेरिका केर की बैटिंग परेशानीMI vs GG WPL 2026 Live Score: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का छठा मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच है।
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 14 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज मकर संक्रांति, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 14 January 2026: बुधवार यानी 14 जनवरी 2026 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है. बुधवार
Read more »
