यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। आवेदन 3 फरवरी तक किए जा सकेंगे। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाना होगा। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए, स्नातक की डिग्री और आयु सीमा 21-32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी, पीएच और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। चयन प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार सहित तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आईएएस एग्जाम की तैयारियों में लगे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए कल नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही यूपीएससी की ओर से एप्लीकेशन प्रॉसेस भी स्टार्ट कर दी जाएगी जो 3 फरवरी तक जारी रहेगी। आवेदन स्टार्ट होते ही अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से यूपीएससी के आधिकारिक पोर्टल upsc online.
gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। IAS बनने के लिए क्या है योग्यता यूपीएससी सीएसई प्रीलिम एग्जाम में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से ग्रेजुएशन उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वे। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमनुसार छूट दी जाएगी। एप्लीकेशन फीस यूपीएससी सीएसई प्रीलिम आवेदन पत्र भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी, एसटी, पीएच एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा में भाग लेने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। एप्लीकेशन प्रॉसेस यूपीएससी सीएसई एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। अंत में उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट करना होगा। चयन प्रक्रिया यूपीएससी सीएसई भर्ती कुल 3 चरणों में पूर्ण की जाती है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई होते हैं। मेंस एग्जाम के संपन्न होने के बाद सफल उम्मीदवारों को अंतिम राउंड इंटरव्यू में शामिल होना होता है। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। जो अभ्यर्थी अंतिम लिस्ट में जगह प्राप्त करते हैं उनको देश के सबसे प्रतिष्ठित पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाती है। यह भी पढ़ें- RSSB Recruitment 2026: एग्रीकल्चर सुपरवाइजर के बंपर पदों पर आवेदन स्टार्ट, एप्लीकेशन प्रॉसेस फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक
UPSC सिविल सेवा परीक्षा CSE 2026 आवेदन परीक्षा योग्यता
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
4 நாளில் சூரிய பெயர்ச்சி! 4 ராசிகளுக்கு தொட்டதெல்லாம் வெற்றி... நகை, வாகனம் வாங்கும் யோகம்surya Peyarchi 2026: ஜோதிடத்தின்படி, ஜனவரி 14, 2026 அன்று சூரியன் தனுசு ராசியில் இருந்து மகர ராசிக்குள் நுழைகிறார். இதனால், குறிப்பிட்ட சில ராசிகளுக்கு அதிர்ஷ்டத்தை கொடுக்கிறது.
Read more »
RCB vs UPW Live Score: कितने बजे होगा टॉस?RCB vs UPW WPL 2026 Live Score: महिला प्रीमियर लीग 2026 का पांचवां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्ज के बीच खेला जा रहा है।
Read more »
'हमारे हर प्रयास में सभी का हित होता है', PM मोदी ने विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद- 2026 को किया संबोधित'हमारे हर प्रयास में सभी का हित होता है', PM मोदी ने विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद- 2026 को किया संबोधित PM Modi attends Viksit Bharat Young Leaders Dialogue 2026
Read more »
Punjab News: सीएम भगवंत सिंह मान ने स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का किया उद्घाटन, नवाचार और उद्यमिता को मिला प्रोत्साहनसीएम भगवंत सिंह मान ने स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 का किया उद्घाटन, नवाचार और उद्यमिता को मिला प्रोत्साहन Chief Minister Bhagwant Singh Mann inaugurated the Startup Punjab Conclave 2026
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 13 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज लोहड़ी पर्व, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 13 January 2026: मंगलवार यानी 13 जनवरी 2026 का दिन अति शुभ और सकारात्मक है. मंगलवार
Read more »
UPSC CSE 2026: IAS-IPS एग्जाम के लिए कस लें कमर, आने वाला है यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशनUPSC ka Notification 2026: यूपीएससी 14 जनवरी को सिविल सर्विस एग्जाम 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। ऐसे में जल्द ही आवेदन भी शुरू होने की उम्मीद है।
Read more »
